#recipes
सामग्री:;डेढ़ कप साबूदाना, आधा कप मूंगफली के दाने, हरी मिर्च 4-5, एक आलू मीडियम साइज, देसी घी 3 टेबल स्पून, कढ़ी पत्ते, जीरा एक टेबलस्पून, सेंधा नमक स्वादानुसार, ताजा घिसा हुआ नारियल, हरी धनिया की पत्तियां।
- साबूदाना साफ करके अच्छे से धो लें और 3-4 घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख दें। बनाने से कुछ देर पहले पानी से निकालकर रख दें।;
- गैस पर कड़ाही रखकर मूंगफली दाना भूनकर दानों के छिलके उतार लें। अब मूंगफली दानों को मिक्सर में दरदरा पीस लें।
- हरी मिर्च की डंठल हटाकर छोटा-छोटा काट लें। आलू को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़े काट लें। हरी धनिया को बारीक काट लें।;
- पैन में घी गर्म करें। इसमें कढ़ी पत्ते, जीरा और कटी हुई हरी मिर्च डालें। जब जीरा लाल होने लगे तो कटा हुआ आलू डालें।;
- आलू लाल होने तक फ्राई करें। अब इसमें साबूदाना, घिसा हुआ नारियल और मूंगफली डालें। इसे 4-5 मिनट तक फ्राई करें और हिलाते रहें।;
- अब इसमें थोड़ा सा पानी छिड़कें, सेंधा नमक डालें और अच्छे से मिलाएं। इसे बाउल में निकालें और धनिये की पत्तियां डालकर सर्व करें।;
कैलोरी :; 964
कार्बोहाइड्रेट : 158 ग्राम
प्रोटीन : 16.4 ग्राम
फैट: 29.5 ग्राम
BabyChakra User
@Kavita Sahany Anisha Agarwal Rachita Choudhary Sonika Singh Kapila Rattan Bhowmik Saman Khan Nisha Dayal Taheseen Asif Apoorva Doshi Nandita Sharma Foram Shah Pragya Singh Chaudhary Charu Sareen Gujjal(TheMomSagas) Palisha Sawlani Nikita Kandoi Paliwala marrie pallem Christina Mondol Neha Ramchandani Divya Reddy Bhavya Manjunath reddy Monika Sachdeva Swati Rudra Nilima Joshi naghma basit khan Manu brar Neha pandey Romana Neelam sinoliya gazala aphrin Aarush Choudhary Sulbha Bathwal @twinsandmamata Nimmi Rathore neetu Prasad reena kanwer Deepthi Niranjan shweta khalkho Richa S Mukherjee puneeta sharma Ranjani Devi P Shana Irshad Supriti Aggarwal Nilima Gupta