• Home  /  
  • Learn  /  
  • चेहरे पर नारियल तेल लगाने के नुकसान और फायदे (Coconut Oil for Face in Hindi)
चेहरे पर नारियल तेल लगाने के नुकसान और फायदे (Coconut Oil for Face in Hindi)

चेहरे पर नारियल तेल लगाने के नुकसान और फायदे (Coconut Oil for Face in Hindi)

3 Mar 2020 | 1 min Read

Vinita Pangeni

Author | 549 Articles

नारियल तेल का इस्तेमाल हम रोजमर्रा के जीवन में किसी-न-किसी तरह करते ही हैं। अब अगर हम कहें कि नारियल तेल के फायदे त्वचा को भी होते हैं (Coconut Oil for face in Hindi), तो शायद आपके जहन में ढेरों सवाल उठने लगें। बस तो आपके हर सवाल का जवाब हम इस लेख में लेकर आए हैं। नारियल तेल के फायदे चेहरे को कैसे होते हैं से लेकर चेहरे पर नारियल तेल लगाने के नुकसान क्या हैं, ये सब आप यहां जानेंगे।

नारियल तेल के फायदे फोर स्किन (Coconut Oil for Face in Hindi)

नारियल तेल के फायदे (Coconut oil for face benefits in Hindi) को देखते हुए आज अधिकतर ब्यूटी प्रोडक्ट्स में इसका इस्तेमाल होता है। ऐसे में क्यों न हम भी सीधे इसे अपने ब्यूटी रेजीम में शामिल करें। अच्छी बात यह है कि चेहरे पर नारियल तेल लगाने के फायदे एक नहीं, बल्कि अनेक हैं। चलिए, जानते हैं कि नारियल का तेल चेहरे पर लगाने से क्या होता है।

चेहरे पर नारियल तेल लगाने के फायदे (Coconut Oil for Face Benefits in Hindi) 

चेहरे पर नारियल तेल लगाने से क्या होगा, यह हम नारियल तेल के फायदे (Coconut oil for face benefits in Hindi) के आधार पर बताएंगे। इस लेख में दी गई पूरी जानकारी नारियल तेल पर वैज्ञानिकों द्वारा की गई रिसर्च और नारियल तेल में मौजूद गुणों पर आधारित है। इन गुणों से ही होते हैं नारियल तेल के फायदे फोर स्किन।

त्वचा को जवां बनाए रखे

नारियल तेल में लॉरिक एसिड होता है। यह स्किन में कोलेजन नामक प्रोटीन के प्रोडक्शन को बढ़ाने में मदद करता है। जब त्वचा में कोलेजन बढ़ता है, तो स्किन टाइट होती है। साथ ही कोलेजन चेहरे की फाइन लाइन्स को और झुर्रियों को कम करके व इससे बचाव करता है। नतीजन त्वचा और जवां दिखने लगती है। इसलिए चेहरे पर नारियल तेल लगाने के फायदे में जवां त्वचा भी शामिल है।

दाग धब्बों को दूर कर निखार लाए

नारियल तेल चेहरे पर लगाने के फायदे में दाग-धब्बे दूर करना भी शामिल है। नारियल तेल में मौजूद लॉरिक एसिड में व्हाइटनिंग प्रभाव होते हैं। कई रिसर्च में पाया गया है कि डिपिगमेंटेशन यानी काले दाग संबंधी समस्याओं में नारियल तेल कुछ हद तक प्रभावकारी हो सकता है। 

साथ ही इसमें ओमेगा फैटी एसिड और विटामिन ई भी होता है। ये भी चेहरे की रंगत को निखारने और ग्लो को बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं। ग्लो लाने के लिए नींबू के रस में नारियल तेल मिलाकर लगाने के फायदे (Coconut oil for face benefits in Hindi) ज्यादा होते हैं।

बैक्टीरिया से लड़े

चेहरे पर नारियल तेल लगाने के फायदे कम नहीं हैं। एनसीबीआई में मौजूद एक अध्ययन के मुताबिक, नारियल तेल में बैक्टीरिया से लड़ने वाला एंटीमाइक्रोबियल प्रभाव होता है। ऐसे में त्वचा पर बैक्टीरिया की वजह से होने वाली परेशानी जैसे कील-मुंहासे और स्किन इंफेक्शन को कम कर सकता है।

सूजन को कम करे

नारियल का तेल चेहरे पर लगाने से क्या होता है, सोच रहे हैं तो इससे सूजन भी कम हो सकती है। अक्सर चेहरे पर कभी एक्ने की वजह से सूजन हो जाती है, तो कभी एटॉपिक डर्मेटाइटिस के कारण। ऐसे में नारियल तेल में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी प्रभाव इस सूजन को कम करने में सहायक हो सकता है।

चेहरे पर नारियल तेल लगाने के नुकसान और फायदे
चेहरे पर नारियल तेल लगाकर उसकी गहराई से सफाई की जा सकती है। /स्रोत – पिक्सेल्स

चेहरी की गहराई से सफाई

नारियल तेल चेहरे पर लगाने के फायदे यहीं खत्म नहीं होते। यह त्वचा की गहराई से सफाई कर सकता है। दरअसल, नारियल तेल को कॉस्मेटिक प्रोडक्ट में क्लींजर और फोमिंग एजेंट की तरह इस्तेमाल किया जाता है। इससे यह साफ साबित होता है कि त्वचा की गहराई से सफाई करने के लिए नारियल तेल उपयोगी हो सकता है। साथ ही इसे मेकअप हटाने के लिए भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है।

रूखी त्वचा से छुटकारा

स्किन रूखी होना आम बात है। लेकिन, यह रुखापन ज्यादा समय तक रहने पर त्वचा को नुकसान पहुंचता है। इसलिए त्वचा की नमी को बनाए रखने में नारियल तेल मदद कर सकता है। नारियल तेल में हाइड्रेटिंग और मॉइस्चराइजिंग दोनों ही गुण होते हैं। ये त्वचा के रूखेपन से लड़ने में मदद करते हैं। नारियल तेल के फायदे (Coconut oil benefits in Hindi) पाने के लिए इसे रोज लगा सकते हैं।

यूवी रेज से बचाव

चेहरे पर नारियल तेल लगाने के फायदे में यूवी रे से बचाव भी शामिल है। यह एसपीएफ की तरह कार्य करता है। रिसर्च में बताया गया है कि नारियल तेल में एसपीएफ 15 जितनी क्षमता होती है। यह त्वचा को सन बर्न और सूर्य की हानिकारक किरणों के कारण होने वाली फोटोएजिंग से बचा सकता है। 

नारियल तेल के फायदे फोर स्किन (Coconut oil benefits in Hindi) तो आप समझ गए होंगे। आगे नारियल तेल के नुकसान जानते हैं।

चेहरे पर नारियल तेल लगाने के नुकसान (Coconut Oil for Face Side Effects in Hindi)

बेशक नारियल तेल के फायदे (Coconut oil benefits in Hindi) कई हैं, लेकिन कुछ लोगों को चेहरे पर नारियल तेल लगाने के नुकसान भी हो सकते हैं। क्या हो सकते हैं नारियल तेल के नुकसान आगे जानिए –

  • चेहरे पर नारियल तेल लगाने के नुकसान संवेदनशील त्वचा वालों को हो सकते हैं। यह नुकसान एलर्जी के रूप में दिख सकता है।
  • अगर नारियल तेल शुद्ध नहीं होगा, तो चेहरे पर नारियल तेल लगाने के नुकसान होंगे। इसके कारण त्वचा पर चकत्ते, जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 
  • नारियल तेल चेहरे पर ज्यादा लगाने से चेहरा चिपचिपा दिख सकता है।
  • ऑयली स्किन वालों को चेहरे पर नारियल तेल लगाने से एक्ने की शिकायत हो सकती है।
  • ज्यादा देर तक नारियल तेल चेहरे पर लगाकर रखने से स्किन पोर्स ब्लॉक हो सकते हैं।

नारियल तेल से बने घरेलू नुस्खे (Coconut Oil Home Remedies in Hindi)

नारियल तेल से बने घरेलू नुस्खे की मदद से त्वचा को रोग से बचाने के साथ ही उसे चमकदार बनाने में मदद मिलती है। आइए आगे नारियल तेल से बने घरेलू नुस्खे के बारे में जानते हैं। 

1. एग्जिमा के लिए

एग्जिमा व एटोपिक डर्मेटाइटिस के लिए नारियल तेल मददगार हो सकता है। इसके लिए त्वचा पर नारियल तेल लगाना कैसे चाहिए आगे समझिए – 

इस्तेमाल की विधि :

  • एग्जिमा के लिए ऑर्गेनिक नारियल तेल की कुछ बूंदें हथेली में निकाल लें
  • अब इसे प्रभावित जगह पर लगाएं
  • फिर इसे अच्छे से फैला दें

2. दाग हटाने और निखार लाने के लिए

चेहरे के दाग धब्बों को दूर करने के लिए और निखार व चमक लाने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल किस तरह से करना है यह पढ़िए –

इस्तेमाल की विधि :

  • दाग घटाने व चेहर पर निखार लाने के लिए नारियल तेल की कुछ बूंद को हथेली पर लें।
  • अब इसमें एक बूंद नींबू की डालें।
  • काले धब्बों पर इसे रोज रात चेहरा धोने के बाद लगा लें।
  • काली गर्दन, काले घुटनों पर भी इसे लगा सकते हैं।

3. रूखी त्वचा के लिए

रूखी त्वचा में नमी को बनाए रखने और उसे मुलायम बनाने के लिए भी नारियल तेल मददगार होता है। इसका इस्तेमाल करने का तरीका आगे समझिए।

इस्तेमाल की विधि :

  • रूखी त्वचा से बचने के लिए नहाने से पहले और नहाने के बाद नारियल तेल का इस्तेमाल करें।
  • इसके लिए बस एक कटोरी में नारियल तेल लेकर शरीर में लगा लें।

4. मुंहासों और सूजन के लिए

नारियल तेल में हल्दी मिलाने से यह एक प्रभावी घरेलू उपचार बन जाता है। हल्दी में पाया जाने वाला कर्कुमिन त्वचा त्वचा की सूजन को खत्म करने और बैक्टीरिया को रोकने का काम करता है। इससे मुंहासों से राहत मिल सकती है। हल्दी के इस्तेमाल से त्वचा पर पीले रंग के दाग लग सकते हैं, लेकिन त्वचा को दो-तीन बार धोने से ये दाग आसानी से चले जाते हैं।

इस्तेमाल की विधि :

  • एक छोटा चम्मच शुद्ध नारियल तेल लें। अब उसमें आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं।
  • इस मिश्रण को रूई से मुंहासों पर लगाएं।
  • इसे पांच से सात मिनट तक ऐसे ही लगे रहने दें।
  • फिर मुंह को पानी से धोकर तौलिया से पोछ लें।
  • कील-मुंहासों को खत्म करने के लिए रात में सोने से पहले प्रतिदिन इस उपचार का इस्तेमाल करें।

5. संक्रमण और एक्ने के दर्द के लिए

एलोवेरा और शहद के साथ नारियल तेल का इस्तेमाल हर प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त होता है। एलोवेरा प्राकृतिक उपचार है। शहद और नारियल तेल के साथ एलोवेरा के इस्तेमाल से यह मुंहासों में होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में सहायक होता है। एलोवेरा और शहद दोनों ही बैक्टीरिया को खत्म करने में सहायक हैं, जिससे त्वचा का इन्फेक्शन (संक्रमण) खत्म किया जा सकता है।

इस्तेमाल की विधि :

  • एक कटोरी में शुद्ध नारियल तेल, एलोवेरा जेल और शहद को सामान मात्रा में मिला लें।
  • तैयार मिश्रण को रूई से मुंहासों पर लगाएं। चाहे तो पूरे मुंह पर लगा सकती हैं।
  • इसे लगभग आधे घंटे तक लगा रहने दें।
  • फिर मुंह को गुनगुने पानी से धोकर तौलिया से सूखा लें।

इस लेख में आपने जाना कि चेहरे पर नारियल तेल लगाने के फायदे कितने हैं। महिलाएं इन नारियल तेल के नुस्खों को आसानी से घर में आजमा सकती हैं। इससे मुंहासे भी कम होंगे और चेहरे पर चमक भी आएगी। हां, अगर त्वचा संबंधी कुछ गंभीर दिक्कत है, तो त्वचा रोग विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। सिर्फ घरेलू नुस्खों के भरोसे न बैठें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल- Faqs: 

नारियल के तेल से गोरे कैसे होते हैं?

नारियल तेल से गोरे तो नहीं, लेकिन दाग-धब्बों को दूर करने और निखार लाने के लिए नींबू के रस मिलाकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल तेल में नींबू की बूंद सिर्फ एक या दो ही मिलाएं।

नारियल का तेल लगाने से चेहरा काला होता है क्या?

नहीं, नारियल तेल लगाने से चेहरा काला नहीं होता है। अगर नारियल तेल शुद्ध है, तो यह काले धब्बों को दूर करने में जरूर मदद कर सकता है।

नींबू और नारियल का तेल लगाने से क्या होता है?

नींबू और नारियल का तेल लगाने से काले दाग-धब्बे हल्के हो सकते हैं। काले घुटने, काली गर्दन और काली कोहनी की रंगत को साफ करने में भी नींबू और नारियल का तेल मदद कर सकता है।

कौन सा तेल लगाने से चेहरा साफ होता है?

कौन सा तेल लगाने से चेहरा साफ होता है, सोच रहे हैं तो नारियल तेल लगाना फायदेमंद होगा। नारियल तेल के साथ ही बादाम तेल भी अच्छा होता है।

रात को चेहरे पर नारियल तेल लगाने से क्या होता है?

रात को चेहरे पर हल्का तेल लगाने से रूखी त्वचा मॉइस्चराइज हो सकती है। साथ ही त्वचा में ग्लो आ सकता है।

इन्हें भी पढ़ें :

क्या त्वचा की कान्ति बढ़ाती है तेल की मालिश?

नवजात शिशु के लिए क्या सचमुच कारगर है तेल मालिश?

प्रेगनेंसी के तीसरे महीने में त्वचा का ख्याल क्यों है जरूरी?

ऑर्गेनिक कोकोनट ऑयल 

डिलीवरी के बाद कितने दिन तक गर्म पानी पीना चाहिए

एमनियोटिक फ्लूइड (amniotic fluid in hindi)

प्लेसेंटा पोस्टीरियर क्या है (placenta posterior meaning in hindi)

प्रेगनेंसी में लूज़ मोशन (pregnancy me loose motion)

पोस्टीरियर प्लेसेंटा ग्रेड 1

A

gallery
send-btn

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.