• Home  /  
  • Learn  /  
  • Kolkata Summer Destinations – बच्चों संग कोलकाता में यहां बिताएं गर्मियों की छुट्टियां
Kolkata Summer Destinations – बच्चों संग कोलकाता में यहां बिताएं गर्मियों की छुट्टियां

Kolkata Summer Destinations – बच्चों संग कोलकाता में यहां बिताएं गर्मियों की छुट्टियां

12 May 2022 | 1 min Read

Vinita Pangeni

Author | 549 Articles

गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते ही घूमने की जिद लेकर बच्चे उधम मचाने लग जाते हैं। इसलिए घूमने का प्लान बनाना तो बनता है। बच्चों का मन भी लगा रहता है और घर के दूसरे सदस्य को थोड़ा चेंज मिल जाता है। अगर आपने कोलकाता के आसपास घूमने का प्लान बनाया है, तो आप इन समर डेस्टिनेशन को एक्सप्लोर कर सकते हैं।  

बच्चों के साथ कोलकाता में समय बिताने के लिए ‘Summer Destinations’

बच्चों की गर्मियों की छुट्टियों पर कोलकाता में कहां जाकर कुछ अच्छे पल बिताए सोच रहे हैं? बस तो हम आपके लिए लेकर आए हैं कोलकाता के बेस्ट समर डेस्टिनेशन। आप यहां बच्चे के साथ क्वालिटी फैमिली टाइम बिता सकते हैं।

1. निक्को पार्क, कोलकाता (Nicco Park, Kolkata)

निक्को पार्क एक मनोरंजन पार्क (Amusement Park) है। इसे “पश्चिम बंगाल का डिज्नी लैंड” भी कहा जाता है। साल भर यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते-जाते हैं। पार्क सौर ऊर्जा पर चलता है, जिससे कोई प्रदूषण नहीं होता है। इस पार्क में कई मनोरंजन सवारी और शो हैं, जो न केवल मनोरंजक बल्कि शैक्षिक भी हैं।

सबसे बड़ी बात यह है कि निक्को भारत का पहला मनोरंजन पार्क है, जिसने ‘सामाजिक जवाबदेही’ प्रमाणपत्र प्राप्त किया है। इन्हें क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम, सेफ्टी मैनेजमेंट सिस्टम और पर्यावरण मैनेजमेंट सिस्टम से मान्यता प्राप्त है। निक्को पार्क मनोरंजक और शैक्षिक दोनों है। इसलिए यह बच्चों के साथ घूमने आने वाले माता-पिता के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है। 

जरूरी जानकारी –

समय:  सुबह 10:30 से शाम 6:00

प्रवेश शुल्क: INR 185 (सीमित सवारी और आकर्षण)

पैकेज डील: INR 600 (सभी पार्क की सवारी, पानी की सवारी और आकर्षण शामिल)

वार्षिक पास: INR 2300 (सभी पार्क की सवारी, पानी की सवारी और आकर्षण शामिल हैं)

2. साइंस सिटी, कोलकाता (Science city, Kolkata)

इस साइंस सिटी का उद्घाटन 1 जुलाई 1997 को हुआ था। यह दुनिया के बेहतरीन और सबसे बड़े विज्ञान संग्रहालयों में से एक है और विज्ञान सीखने का एक मजेदार तरीका प्रदान करता है। नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूजियम के तहत, कोलकाता साइंस सिटी पूरे भारतीय का सबसे बड़ा विज्ञान केंद्र है।

साइंस सिटी मस्ती के साथ शिक्षा का एक आदर्श मिश्रण है। यहां जलीय दुनिया (Aquatic world ) को समर्पित एक विशेष खंड है, जिसमें विभिन्न मछलियों और कीड़ों से जुड़ी जानकारियां हैं। इन एक्वैरियम में कुछ विदेशी मछलियां भी हैं। कुल मिलाकर, साइंस सिटी अपने बच्चे और परिवार के साथ छुट्टी के समय बिताने के लिए शानदार जगह है। यहां मौजूद टाइम मशिन बच्चों को बहुत आकर्षित करती है। साथ ही साइंस सिटी में पहुंचकर बच्चे यह समझते हैं कि जादू जैसा कुछ नहीं होता, सबकुछ साइंस है।

जरूरी जानकारी –

समय: सुबह 9:00 से शाम 9:00 तक

प्रवेश शुल्क: INR 50

3. विक्टोरिया मेमोरियल (Victoria Memorial)

भारत में ब्रिटिश राज की एक पहचान विक्टोरिया मेमोरियल के रूप में पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित है। सफेद संगमरमर से बनी यह भव्य संरचना महारानी विक्टोरिया के भारत पर उनके 25 साल के शासन का जश्न मनाने के लिए बनाई गई थी।  यह लंदन के विक्टोरिया मेमोरियल के जैसा ही है। विक्टोरिया मेमोरियल रात के समय अद्भूत लगता है। रात को होने वाले शो यह का आकर्षण हैं। बच्चों को छुट्टी के साथ ही विटोरियन एरा के बारे में समझने में भी इस मेमोरियल से मदद मिलेगी।

जरूरी जानकारी :

गैलरी खुलने का समय : सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक।

गैलरी कब-कब खुली रहती है : सोमवार और सभी राष्ट्रीय अवकाश को छोड़कर हर दिन

प्रवेश शुल्क: गार्डन काINR 10, संग्रहालय का भारतीय नागरिक के लिए 20 रूपये और विदेशी नागरिक के लिए 200 रूपये। स्कूल के 12 साल तक के बच्चों के लिए निशुल्क।

विक्टोरिया मेमोरियल / स्रोत – पिक्सेल्स

4. फोर्ट विलियम कोलकाता (Fort William Kolkata)

फोर्ट विलियम की इमारत कोलकाता शहर में हुगली नदी के पूर्वी तट पर स्थित है। साल 1696 में निर्मित इस किले का नाम किंग विलियम के नाम पर रखा गया है। यह भारत देश में अंग्रेजों का पहला गढ़ था। यह फोर्ट 70.9 एकड़ में फैला हुआ है। यहां सैकड़ों धनुषाकार खिड़कियां हैं, जो इसकी शोभा को बढ़ाते हैं।

इस किले को ‘कलकत्ता का ब्लैक होल’ कहा जाता था। दरअसल, यहां कैदियों को रखा जाता था। आज फोर्ट विलियम भारतीय सेना की संपत्ति है।

जरूरी जानकारी :

समय – सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक

प्रवेश शुल्क : नि:शुल्क

5. अलीपुर चिड़ियाघर (Alipore Zoo)

अलीपुर चिड़ियाघर को कलकत्ता चिड़ियाघर या अलीपुर के जूलॉजिकल गार्डन के रूप में भी जाना जाता है। यह भारत में स्थापित किया गया सबसे पुराना प्राणी उद्यान (Zoological Park) है। अलीपुर चिड़ियाघर पूरे देश के पर्यटकों को आकर्षित करता है।

अलीपुर चिड़ियाघर सबसे ज्यादा 250 से अधिक वर्षों तक जीवित रहने वाले एल्डबरा विशाल कछुए ‘अद्वैत’ के लिए जाना जाता है। साल 2006 तक यह कछुआ जीवित रहा था। बच्चों को प्रकृति के करीब लाने के लिए यह जगह बेस्ट रहेगी।

जरूरी जानकारी :

खुलने का समय – सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक 

खुलने वाले दिन -गुरुवार को छोड़कर सभी दिन खुला रहता है।

प्रवेश शुल्क: वयस्क: INR 25, 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए INR 10।

6. रवीन्द्र सरोबर, कोलकाता (Rabindra Sarobar, Kolkata)

यह कोलकाता में एक कृत्रिम यानी आर्टिफिशियल तालाब है। करीबन 75 एकड़ में फैली यह जगह साइबेरिया और रूस के विभिन्न प्रवासी पक्षियों का घर है। इस झील में कई मछलियां हैं। बगीचों, बच्चों के पार्क और सभागार से घिरे इस स्थान को समुदाय और कल्याण को प्रोत्साहित करने के लिए वर्षों से विकसित किया गया है।

बच्चे के साथ पिकनक पर इस झील में आप जा सकते हैं। यहां वीकएंड के साथ ही अन्य दिनों पर खास तरह की गतिविधियां होती हैं। इस जगह को पहले धाकुरिया झील के नाम से जाना जाता है।

जरूरी बातें – 

खुलने का समय – सुबह 06:00 से शाम 06:00 तक

शुल्क – निशुल्क

7. कालीघाट मंदिर, कलकत्ता (Kalighat Temple, Kolkata)

आप कलकत्ता में हैं, तो परिवार के साथ कालीघाट मंदिर भी जा सकते हैं। यह भारत के 51 शक्ति स्थल में से एक है। इसे भारत में सबसे अधिक देखे जाने वाले काली मंदिरों के रूप में भी जाना जाता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, यह वो स्थान है जहां शिव के तांडव नृत्य के दौरान सती के दाहिने पैर गिरे थे। यह  200 साल पुराना मंदिर इस सिद्धांत का प्रतीक है कि केवल दिव्य ज्ञान ही अहं को नष्ट कर सकता है। ऐतिहासिक मूल्यों से जुड़े इस मंदिर में आप सपरिवार जा सकते हैं।

8. बाबर हाट, कोलकाता (Baabur Haat, Kolkata)

अगर आपको बंगाली ग्रामीण जीवन के करीब जाना जा है, तो यह बेस्ट हॉलिडे डेस्टिनेशन है। यहां प्राकृतिक मछली पकड़ी जाने वाली झीलों की भरमार है। चावल के खेत, सब्जी के बाग, आम के पेड़, ताड़ के पेड़ और ग्रामीण घर और मंदिर, इस जगह को शानदार बनाते हैं। इसे प्रकृति का स्वर्ग कहा जाता है। 

परिवार के साथ पास के ही स्थानीय गांव के मैदानों में एक पिकनिक मना सकते हैं और ताजी हवा लेते हुए मैदान में आउटडोर गेम खेल सकते हैं। आप बोटिंग के जरिए चैताल गांव तक पहुंच सकते हैं। यहां की हरियाली, शांति और ताजी हवा आप सभी को तरोताजगी से भर देगी। 

9. एक्वाटिका, कोलकाता (Aquatica, Kolkata)

एक्वाटिका कोलकाता एक वाटर थीम पार्क और रिसॉर्ट है। यहां रोमांचक थीम वाली सवारी, स्लाइड और अन्य मनोरंजक गतिविधियां होती हैं। वाटर पार्क 75000 वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है और चिलचिलाती गर्मी से राहत प्रदान करता है। 

यहां बच्चे और बड़ों सभी के लिए कुछ-न-कुछ है। परिवार के साथ मस्ती करते हुए एक दिन बिताने के लिए यह एक आदर्श जगह है।

जरूरी बातें – 

समय: सुबह10:00 से शाम 6:00

प्रवेश शुल्क: वयस्क: INR 600 (सोमवार से शुक्रवार)

INR 700 (सप्ताहांत (वीकेंड) और सार्वजनिक अवकाश)

बच्चे: INR 450 सप्ताहांत और सार्वजनिक छुट्टियों सभी दिन

कोलकाता में बच्चों की गर्मियों की छुट्टियों के समय उन्हें आनंद और ज्ञान दोनों देने के लिए आप ऊपर बताई गयी जगहों को चुन सकते हैं। सभी जगह अपने आप में ही बेस्ट है। आप एक दिन में एक-से-दो स्पॉट भी आसानी से कवर कर सकते हैं। हैप्पी ट्रैवलिंग!

A

gallery
send-btn

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.