17 बेस्ट गोद भराई गिफ्ट (2022)

17 बेस्ट गोद भराई गिफ्ट (2022)

9 Mar 2022 | 1 min Read

Vinita Pangeni

Author | 549 Articles

प्रेग्नेंसी का समय एक अलग खुशी और प्यारा एहसास लेकर आता है। जब गर्भवती महिला का 7वां महीना शुरू होने लगता है, तो जश्न के तौर पर गोद भराई की रस्म की जाती है। इस बेबी शावर फंक्शन में, होने वाले बच्चे और गर्भवती महिला को लोग ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। शुभकामनाओं के साथ ही लोग ढेरों गिफ्ट भी लेकर आते हैं।

अब आपको भी किसी गोद भराई की रस्म यानी बेबी शावर फंक्शन का न्योता मिला है, तो कुछ शानदार गिफ्ट लेकर जाना तो बनता है। आप गोद भराई की रस्म में शामिल होने के लिए इस लेख में बताए गए बेबी शावर गिफ्ट में से किसी को भी खरीद सकते हैं। यहां बेबी शावर फंक्शन के लिए 17 बेहतरीन गिफ्ट आइडियाज दिए गए हैं।

बेबी शावर फंक्शन के लिए गिफ्ट

1. मम्मा सॉफ्ट बेबी डायपर कैडी ऑर्गनाइजर (Mamma Soft Baby Diaper Caddy Organizer)

गोद भराई के लिए गिफ्ट के रूप में यह ऑर्गेनाइजर बैग खरीद सकते हैं। इस बेबी शावर गिफ्ट बैग में कई सारी जेब हैं। इनमें आसानी से न्यू बॉर्न के डायपर, कपड़े, खिलौने, दूध की बोतल जैसी कई चीजें रख सकते हैं।

यहां से खरीदें

2. नरिशिंग बेबी मसाज ऑयल (Nourishing Baby Massage Oil)

गोद भराई की रस्म में जाते समय आप गर्भवती महिला को बेबीचक्रा यह नरिशिंग बेबी मसाज ऑयल उपहार के रूप में दे सकते हैं। यह बेबी ऑयल बच्चे की स्किन के लिए एकदम सुरक्षित है। न्यू बॉर्न बेबी की मसाज करने में यह तेल खूब काम आएगा।

यहां से खरीदें

3. बेबी कम्पलीट केयर विद रिबन गिफ्ट बॉक्स (Baby Complete Care with Ribbon Gift Box)

आप बेबी शावर फंक्शन में जाने के लिए यह कम्पलीट बेबी केयर बॉक्स भी खरीद सकते हैं। इस बॉक्स में बेबी वॉश, बेबी लोशन, बेबी शैम्पू और डायपर रैश क्रीम मौजूद हैं। प्रसव के बाद शिशु के लिए ये सारी चीजें बड़ी काम आती हैं।

यहां से खरीदें

4. फंकी स्टोर मॉम टू बी बेबी शावर गिफ्ट मग (Funky Store Mom to Be Baby Shower Gift Mug)

बेबी शावर गिफ्ट के रूप में यह मग भी गिफ्ट कर सकते हैं। इस मग में इंग्लिश में मॉम टू बी लिखा है और इसका प्यारा बेबी पिंक क्लर इसे और खूबसूरत बनाता है।

यहां से खरीदें

5. VPLLEX पोर्टेबल पॉप अप बेबी बेड (VPLLEX Portable Pop up Baby Bed)

बेबी शावर फंक्शन के लिए बेहतरीन गिफ्ट में बेबी बेड भी शामिल है। न्यू पेरेंट्स को यह गिफ्ट काफी पसंद आएगा, क्योंकि इसमें एक मुलायम गद्दा लगा है और मच्छरों से बच्चे को बचाने के लिए मच्छरदानी भी लगी है। इसे आसानी से फोल्ड करके अपने साथ कही भी कैरी किया जा सकता है।

यहां से खरीदें

6. अ बेबी चेरी – बेबी हैंडप्रिंट फुटप्रिंट किट (A Baby Cherry – Baby Handprint Footprint Kit)

गोद भराई बेबी शावर गिफ्ट
(चित्र स्रोत : अमेजन)

गोद भराई के लिए गिफ्ट तो कई हैं, लेकिन यह ऐसा गिफ्ट है, जिसे लोग भूल नहीं पाएंगे। यह एक पैकेज है, जिसमें एक फोटो फ्रेम, क्ले का पैकेट और डबल टेप होगा। प्रसव के बाद परिवार के सदस्य इस क्ले में बच्चे के हाथ और पैर के निशान लेकर इसे फोटो फ्रेम में लगा सकते हैं। इसके साथ ही बच्चे की दो फोटो भी फ्रेम में लग सकती है।

यहां से खरीदें

7. फिशर-प्राइस – बेला बेबी कैरियर (Fisher-Price – Bella Baby Carrier)

बेबी कैरियर भी गोद भराई की रस्म के लिए एक अच्छा तोहफा साबित हो सकता है। इसे 4 से 24 महीने के बच्चे के लिए इस्तेमाल में लाया जा सकता है। यह कैरियर हल्का होने के साथ आसानी से साफ भी हो जाता है।

यहां से खरीदें

8. माय न्यू बोर्न सॉफ्ट बेबी ब्लैंकेट रैपर्स (MY NEWBORN Soft Baby Blanket Wrappers)

गोद भराई की रस्म में जाते समय गर्भवती महिला को यह ब्लैंकेट रैपर्स गिफ्ट कर सकते हैं। यह गिफ्ट नवजात के काफी काम आता है। जन्म के बाद उसे ठंड से बचाने के लिए न्यू पेरेंट्स अपने बेबी को लपेटने के लिए यह ब्लैंकेट इस्तेमाल करते हैं।

यहां से खरीदें

9. द मॉम्स को ऑल नेचुरल, कम्पलीट केयर सॉल्यूशन फॉर स्ट्रेच मार्क्स (The Moms Co All-Natural, Complete Care Solution for Stretch Marks)

प्रेग्नेंसी के समय स्ट्रेच मार्क्स की दिक्कत से महिलाओं को गुजरना पड़ता है। ऐसे में बेबी शावर फंक्शन में आप मॉम्स को. कंपनी का यह स्ट्रेच मार्क्स बटर और स्ट्रेच मार्क्स ऑयल ले जा सकते हैं। इससे स्ट्रेच मार्क्स में थोड़ा अंतर नजर आ सकता है

यहां से खरीदें

10. लवलैप डिलाइट स्ट्रोलर/प्राम (Luvlap Delight Stroller/Pram)

स्ट्रोलर भी बेबी शावर फंक्शन के लिए अच्छा गिफ्ट ऑप्शन है। इसका इस्तेमाल नए माता-पिता अपने नवजात शिशु को तीन साल तक घूमाने के लिए कर सकते हैं। यह स्ट्रोलर मजबूत होने के साथ ही आरामदायक भी है।

यहां से खरीदें

11. Voetex जोन डबल साइडेड वॉटर प्रूफ बेबी प्ले मैट (Voetex Zone Double Sided Waterproof Baby Play Mat)

गोद भराई की रस्म के लिए आप बेबी प्ले मैट भी खरीद सकते हैं। जल्द ही घर आने वाला नन्ही जान को इसमें लेटाया, बैठाया और खिलाया जा सकता है। यह मैट पूरी तरह से वॉटर प्रूफ है, इसलिए यह छोटे बच्चे के लिए एकदम बढ़िया साबित होगा।

यहां से खरीदें

12. COOZLY प्रीमियम लाइट सी शेप्ड प्रेग्नेंसी पिलो (COOZLY Premium Lyte C Shaped Pregnancy Pillow)

प्रेग्नेंसी के सातवें महीने में होने वाली गोद भराई की रस्म के लिए यह प्रेग्नेंसी पिलो भी अच्छा गिफ्ट है। इसका इस्तेमाल सिर्फ गर्भावस्था में ही नहीं, बल्कि महिला प्रसव के बाद भी कर सकती है।

यहां से खरीदें

बेबी शावर के लिए गिफ्ट (चित्र स्रोत – पिक्साबे)


13. ग्रीनफिनिटी फ्रेश एंड हेल्दी प्रीमियम रॉ नट्स ड्राई फ्रूट्स (GreenFinity Fresh and Healthy Premium Raw Nuts Dry Fruits)

गोद भराई के लिए गिफ्ट के रूप में क्या खरीदें, अभी भी नहीं समझ पा रहे हैं? अगर हां, तो गर्भवती महिला के स्वास्थ्य के लिए उन्हें ड्राई फ्रूट्स का कॉम्बो गिफ्ट कर सकते हैं। इस कॉम्बो में काजू, बादाम, किशमिश और पिस्ता के अलग-अलग डब्बे मौजूद हैं।

यहां से खरीदें

14. द प्रेग्नेंसी जर्नल (The Pregnancy Journal)

पहली गर्भावस्था जिन महिला की हो, उन्हें बेबी शावर फंक्शन में यह किताब गिफ्ट कर सकते हैं। इसमें प्रेग्नेंसी और उसके बाद से जुड़ी जरूरी जानकारियां दी गई है। खासकर गर्भवती और नवजात को किस तरह का खाना खिलाना चाहिए और किस तरह का नहीं, इससे जुड़ी पूरी जानकारी इसमें मौजूद है।

यहां से खरीदें

15. हश प्लग स्लीप एंड मेडिटेशन आई मास्क (Hush Plug Sleep & Meditation Eye Mask)

आई मास्क भी एक अच्छा बेबी शावर गिफ्ट साबित हो सकता है। अच्छी नींद प्रेग्नेंसी के समय काफी जरूरी है, लेकिन कई कारणों से गर्भावस्था के समय नींद में खलल पड़ता है। ऐसे में यह आई मास्क अच्छी नींद दिलाने में सहायक साबित हो सकता है।

यहां से खरीदें

16. मी मी न्यूबॉर्न बेबी बाथर बाथ चेयर (Mee Mee Newborn Baby Bather Bath Chair)

गोद भराई की रस्म के लिए अच्छा गिफ्ट बेबी बाथ चेयर भी है। यह फोल्डेबल चेयर है, जिसे बैठने व लेटने के लिए तीन तरीके से एडजस्ट किया जा सकता है। इसमें मुलायम गद्दे लगे हुए हैं, जिसके चलते इसमें बच्चे को आसानी से नहलाया जा सकता है। यह चेयर पूरी तरह से वॉटर प्रूफ है।

यहां से खरीदें

17. डेलावाला 3-इन-1 यूनिवर्सल इन्फैंट ट्रैवल बैग (Delavala 3-in-1 Universal Infant Travel Bag)

नवजात के साथ कई बार माता-पिता को ट्रैवल करना पड़ता है। ऐसे में यह थॉटफुल गिफ्ट आप गोद भराई की रस्म के लिए खरीद सकते हैं। यह आसानी से फोल्ड होने वाला बैग है, जिसे जरूरत पड़ने पर एक बेड की तरह भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है। इसमें बच्चे का सामान रखने के साथ ही इसे खोलकर बेबी को आराम से लेटा सकते हैं।

यहां से खरीदें

बस तो यह थे गोद भराई में अपने रिश्तेदार व दोस्तों को देने के लिए बेहतरीन गिफ्ट आइडियाज। यहां हमने गोद भराई के लिए गिफ्ट आइडिया के साथ ही ऑनलाइन लिंक भी दिया है, जिसपर क्लिक करके आप इन्हें घर बैठे ऑर्डर कर सकते हैं।

A

gallery
send-btn

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.