• Home  /  
  • Learn  /  
  • जून-जुलाई में पहुंचे हिमाचल के बेस्ट टूरिस्ट प्लेस, मिलेगी चिलचिलाती गर्मी से राहत
जून-जुलाई में पहुंचे हिमाचल के बेस्ट टूरिस्ट प्लेस, मिलेगी चिलचिलाती गर्मी से राहत

जून-जुलाई में पहुंचे हिमाचल के बेस्ट टूरिस्ट प्लेस, मिलेगी चिलचिलाती गर्मी से राहत

14 Jun 2022 | 1 min Read

Vinita Pangeni

Author | 549 Articles

मौसम चाहे जो भी हो हिमाचल की वादियों में घूमने का मजा ही कुछ और है। खासकर, अगर आप गर्म शहरों में रहते हैं, तो हिमाचल प्रदेश में आपको ठंडक और प्राकृतिक नजरों का सुख का अलग ही मजा आएगा। इनके साथ साहसिक गतिविधियां और स्पोर्ट्स गेम का आनंद। बस तो अपना बैग पैक कीजिए और चल पड़िए हिमाचल प्रदेश की ओर। यहां हमने आपकी सुविधा के लिए हिमाचल प्रदेश में बेस्ट समर डेस्टिनेशन और उनकी खासियत बताई है। 

जून-जुलाई में हिमाचल में घूमने के लिए लोकप्रिय पर्यटन स्थल

चंबा (Chamba)

चंबा को इसकी सुंदरता के चलते गानों में भी जगह मिली है। इसकी सुंदरता मन को मोहने वाली है। चंबा, उप-हिमालयी पर्वतमाला की गोद में बसा है। चंबा गर्मियों में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है, क्योंकि इसकी प्राकृतिक सुंदरता गर्मियों के महीनों के दौरान जीवंत हो जाती है। यह जगह आपको अद्वितीय आध्यात्मिक अनुभव भी देगा और शांति भी।

यहां के सर्वश्रेष्ठ पर्यटक आकर्षण में लक्ष्मी नारायण मंदिर, चंपावती मंदिर, कलाटोप वन्यजीव अभयारण्य और मणिमहेश चोटी।

शिमला (Shimla)

हिमालय की तलहटी में बसा शिमला ब्रिटिश भारत की ग्रीष्मकालीन राजधानी हुआ करती थी। यह पहाड़ी शहर समुद्र तल से 2,276 मीटर की ऊंचाई पर बसा है। शिमला को उसकी सांस्कृतिक विरासत और लुभावने परिदृश्य के लिए जाना जाता है। सर्दियों में बर्फबारी और मई-जून-जुलाई जैसे गर्म महीनों में ठंडक, यहां की खासियत है।

हील स्टेशन की सुखदायक जलवायु शरीर को रिलैक्स कर देती है। यहां घूमने आने वाले माल रोड, द रिज, कुफरी, नालदेहरा, मशोबरा, तत्तापानी, चैल, क्राइस्ट चर्च, ग्रीन वैली जा सकते हैं। आप जाखू मंदिर तक ट्रेक, कुफरी में घुड़सवारी, अन्नाडेल में पोलो और शिमला से कालका तक टॉय ट्रेन की सवारी कर सकते हैं।

कुल्लू – मनाली (Kullu-Manali)

जून-जुलाई में घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश का कुल्लू अच्छी जगह है। यह जगह प्राकृतिक सुंदरता से ओतप्रोत है। इसे देवताओं की घाटी भी कहा जाता है।  कुल्लू गर्मियों की छुट्टियों के लिए सबसे अच्छे स्थलों में से एक है।

यहां सेब के खूबसूरत बाग, हरी-भरी घाटियां, झरने और फूलों से ढके मैदान हैं, जो इंसान को मंत्रमुग्ध कर देता है। कुल्लू में सबसे लोकप्रिय पर्यटन गतिविधियों में से एक ट्रेकिंग है।

यहां के सर्वश्रेष्ठ पर्यटक आकर्षण में रघुनाथ मंदिर, मणिकरण साहिब गुरुद्वारा, पार्वती घाटी, मलाणा गांव, भृगु झील और ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क शामिल है। 

रोहतांग दर्रा से 100 किलोमिटर और कुल्लू से 40 किलोमिटर की दूरी में मनाली है। यहां रिवर राफ्टिंग, स्कीइंग, ट्रेकिंग सब कर सकते हैं। अगर सितंबर के बाद मनाली आएं, तो स्नो स्कूटर की सुविधा भी मिलेगी। सालभर मनाली में यात्रियों का तांता लगा रहता है। यहां आप हिडिम्बा मंदिर जा सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश में बेस्ट समर डेस्टिनेशन - हिमाचल प्रदेश के बेस्ट टूरिस्ट प्लेस और हिमाचल प्रदेश टूर पैकेज
हिमाचल प्रदेश के बेस्ट टूरिस्ट प्लेस में से एक / स्रोत -अनस्पैल्श

रोहतांग दर्रा (Rohtang darra)

जून-जुलाई में आप घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रा भी जा सकते हैं। यह कुल्लू घाटी को जोड़ता है। रोहतांग दर्रा भारत के सबसे ऊंचे दर्रों में से एक है। हिमाचल में घूमने के लिए एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। एडवेंचर के शौकीनों के लिए यह जन्नत है। यहां सोलंग घाटी में ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग, स्कीइंग, जोरबिंग कर सकते है। 

काजा (Kaza)

हिमाचल में गर्मियों में घूमने के लिए सबसे अच्छे स्थलों में से एक काजा भी है। सर्दियों के महीनों के दौरान काजा शहर बर्फ से भरा रहता है और अधिकांश यात्रा मार्ग बंद रहते हैं। लेकिन, गर्मियों में सभी सड़कें पूरी तरह से काम करती हैं। गर्मियों के महीनों में काजा में घाटियां हरियाली और फूलों से लदी होती हैं। यहां के सर्वश्रेष्ठ पर्यटक आकर्षण में पिन-पार्वती, चंद्रताल, किब्बर, स्पीति नदी, धनखड़ मठ, की गोम्पा और ताबो मठ।

खज्जियार (Khajjiar)

खज्जियार को मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से भी जाना जाता है। जून-जुलाई की गर्मी में घूमने के लिए यह बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। वाइल्डफ्लावर, ठंडा मौसम और यहां की प्रकृति एक अद्भुत एहसास देती है। खज्जियार में घूमने के लिए आप खज्जियार झील, कलाटोप वाइल्ड लाइफ सेंचुरी, पांच पांडव ट्री, डैनकुंड, खज्जर ट्रैक, गोल्ड देवी मंदिर जा सकते हैं। अगर गतिविधियां करना पसंद है तो जोरबिंग, हाइकिंग, पैराग्लाइडिंग और घुड़सवारी की जा सकती है।

हिमाचल प्रदेश जाने का मन बना लिया है, तो इन जगहों में जाना न भूलें। आप अपने हिमाचल टूर पैकेज में इन्हें शामिल करके यहां की वादियों और अलग-अलग गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं।

A

gallery
send-btn

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.