प्रेगनेंसी हर माँ के लिए बहुत ही खूबसूरत फेज होता है। हम बहुत ही स्पेशल फील करते है। लेकिन डिलीवरी होते ही लगता है कब वजन कम हो जाए और कब हम शेप में आ जाए। आपलोगो के जैसे ही मैंने भी लगभग 12 किलो वजन गेन किया था। डिलीवरी के बाद मुझे तो समय नही मिला कि ये सब सोचू। लेकिन जब 4-5 महीने बीत गए तब लगा की वजन काफी बढ़ गया है और अब कुछ करना होगा। यकीन मानिए मैंने लाइफ में कभी एक्सरसाइज नही की थी। मुझे तो कोई आईडिया भी नही था कि कहाँ से शुरू करूँ और क्या करूँ। फिर मैंने रिसर्च किया और एक्सरसाइज शुरू की 6 महीने पूरे हो जाने के बाद। और मैंने अपना पूरा वजन कम किया। तोह आज मैं टिप्स शेयर कर रही हूँ, जिनसे आपको मदद मिलेगी।
● एक्सरसाइज शुरू करने का सही समय क्या है?
- डिलीवरी के बाद शरीर को समय चाहिए होता है सारे वियर और टीएर से उभरने के लिए। मैं कहूंगी आप जल्दबाजी ना करे। अपने आप को समय दे। हाँ, आप वाक रोज कर सकती हैं। लेकिन एक्सरसाइज के लिए रूक जाएं। अगर आपकी नार्मल डिलीवरी हुई है तो 3 महीने बाद शुरू करे और अगर सी सेक्शन हुई है तोह 6 महीने बाद।
● अब सवाल आता है कि स्तनपान कराते हैं तो एक्सरसाइज से इसपे असर तोह नही पड़ेगा?
- आप एक बार एक्सरसाइज शुरू कीजिए, आपको खुद में बहुत अच्छा लगेगा। आप ज्यादा खुश और पॉजिटिव महसूस करेंगे। आपको डाइटिंग बिल्कुल नही करनी है। बस आपको मीठा, तला हुआ, बाहर का खाना और जंक नही खाना है। आपको अपनी डाइट का पोर्शन कंट्रोल करना है और 3 कि जगह 6 बार खाना है। और जब आप एक्सरसाइज करते हैं तो आपको पानी भी खूब पीना है तो इस तरह आपके स्तनपान पर असर नही पड़ेगा।
●डाइट में क्या क्या लें?
- जब आप एक्सरसाइज शुरू करते है तो कोशिश करे प्रोटीन ज्यादा शामिल करने की। और कार्ब्स को थोड़ा कट डाउन करने की। पानी कम से कम 3 लीटर पीना है। मैं आपको उदहारण के लिए ये डाइट बता रही हूँ।
सुबह उठने के बाद एक ग्लास गरम पानी मे निम्बू शहद डाल के पीये।
नाश्ते में आपने ऑमलेट/पनीर फ्राई/एक कप अंकुरित/ बिना आयल के चीला लिया।
उसके 2 घंटे बाद आप ने फ्रूट्स लिए।
वापस 2 घंटे बाद एक बाउल दही लिया।
आप लंच में चावल अगर 2 कटोरी लेते है तो उसको एक कर दे। रोटी अगर 2 लेते है तो उसको एक कर दे। उसके जगह सलाद शामिल करें, दाल, हरी सब्जियां लें।
उसके 3-4 घंटे के बाद आपने ग्रीन टी ली या नार्मल टी अगर आपको आदत है तोह। साथ मे theraptin बिस्कुट लिया।
रात को आपको ज्यादा से ज्यादा 7:30 तक खाना खा लेना है। और सोते वक्त आप दूध के साथ प्रोटीनेक्स ले सकते हैं।
ये सिर्फ एक नमूना है, आप अपने हिसाब से ले सकते हैं जो आपको सुविधा हो।
● अब बात आती है कि एक्सरसाइज कब करे, बेबी छोटा है तो समय नही मिल पाता।
- इसका सलूशन भी है हमारे पास। जरूरी नही है कि आपको सुबह ही एक्सरसाइज करनी हैं। आपको जब समय मिले आप करिए। बस आपको ये ध्यान रखना है अगर आपने कुछ लाइट खाया है तो कम से कम 15-20 मिनट का गैप दे और आपने कुछ भारी खाया है तो 30-34 मिनट का गैप दे, उसके बाद ही एक्सरसाइज करें। आप एक्सरसाइज से पहले कार्ब्स जैसे कि केला खा खा कर भी एक्सरसाइज कर सकते हैं, जिससे आपको एनर्जी मिलेगी। पानी का एक बोतल साथ रखे।
● जो मेरी तरह पहली बार एक्सरसाइज कर रहे हैं, उनको ये भी परेशानी आएगी की क्या करना है, कहाँ स्व शुरू करें।
- मैंने जो एक्सरसाइज रेगिमे फॉलो किया था वो शेयर कर रही हूँ, आपको मदद मिलेगी। पहले सप्ताह में एक ही सेट दोहराए मैंने, दूसरे सप्ताह में दूसरे सेट शुरू किए और ऐसे ही आगे भी फॉलो किया। हालांकि शुरुआत में आपको थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है जैसे कि मांसपेशी में मीठा मीठा दर्द। लेकिन 2-3 दिन एक्सरसाइज करने से आदत हो जाएगी। धीरे धीरे शुरू करे। आप गैप ले कर कर सकते हैं। और बीच में पानी भी पी सकते हैं। शुरुआत में आप एक दिन के बाद एक दिन भी कर सकते हैं ।
सप्ताह 1:- 2 से 3 मिनट आप स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें।
हाई नीज- 50 हाई नीज के 4 सेट करें।
पुशअप- 10 पुशअप के 4 सेट करें।
सकाट्स- 10 सकाट्स के 4 सेट करें।
जंपिंग जैक- 25 जंपिंग जैक के 4 सेट बनाये।
रिवर्स करुचेस- 10 रिवर्स करुचेस के 4 सेट करें।
हर सेट के बाद एक मिनट का गैप ले, पानी पीये और आराम दे शरीर को।
सप्ताह 2:- स्ट्रेचिंग करें।
हाई नीज- 50 के 40 सेट करें।
पुशअप- 10 के 4 सेट करे।
सकाट्स- 10 के 4 सेट करें।
क्रॉस रन- 50 के 4 सेट करें।
प्लैंक- 30 सेकंड प्लैंक के 4 सेट बनाये।
बट ब्रिज- 30 सेकंड के 4 सेट करें।
सकाट्स जम्प- 10 जम्प के 4 सेट बनाये।
सप्ताह 3:- स्ट्रेचिंग करें।
जंपिंग जैक- 25 के 4 सेट बनाये।
प्लैंक- 30 सेकंड के 4 सेट बनाये।
माउंटेन क्लीम्बर- 50 के 4 सेट बनाये।
साइड प्लैंक- 30 सेकंड के 4 सेट बनाये।
हाई नीज-100 के 4 सेट बनाये।
सकाट्स- 25 सकाट्स के 4 सेट बनाये।
सबसे जरूरी है ये की आप किसी भी एक्सरसाइज को अधूरा न छोड़े। अगर आपसे 50 नही हो पा रहा है तो आप 25 कर लें लेकिन हर दिन सारे स्टेप्स को पूरा करें। वो कहते है ना जहां चाह है वहां राह है। तो आपको दृढ़ निश्चय करना होगा तभी आप सफल होंगे।
P.s- आप सारे पोज़ के बारे में यूट्यूब पे देख कर सिख सकते हो।
पहली फ़ोटो डिलीवरी के 8 महीने बाद कि है जब वजन 64 किलो था। दूसरी अभी की है जब वजन 54 किलो है।
Himani Sharma
Hey bhgwan ye kya kya h....apki delivery nrml hui ya operation.....Maine to kbhi exercise nhi ki but mera weight ab 64kg ho gya h... Or mjhe 10 kg km krna h but zym jne ka time nhi.. Or ghr pe bhi kuch nhi ho pata😔😔😔
Sonam patel
Himani Sharma operation...
And thank you😊😊... Subah subah taarif dekh k toh din hi ban gya.
AMRITA VERMA
Helpful post dear.... Pr unke liye jinhone motape ko nimtrn diya delivery k bad.... M to sukhe ptte c ho gyi...After delivery.... Mera kya hoga 😂😂😂
khushbu
Meri bhi baby operation se hui mera weight 20 kg bada kuch smajh nhi aata Kya karu time nhi milta or baby bhi h jo or members ke paas nhi rhti roti h
Sonam patel
khushbu jab baby soti hai tb kar lo aap... Kbhi bhi kar skte ho...Aapko bas determined rehna hai ki mujhe krna hai... Ho jaega.
Divya Upadhyay
Mera to bs pet ander ni ja rha h....wjan to me km KR ki....pet ander kaise hoga....bht bekar lgta h😟
Sonam patel
Divya Upadhyay weight body k har part se kam hota h. Toh jb aapka weight kam hoga toh pet se bhi kam hoga . Aap exercise karo, dheere dhere ho jaega
Sonam patel
K Komal sabse acha time toh subah hi hota hai. Lekin agar aap subah nhi kr paate h toh bhi koi dikkat nhi h. Aap padhiye post... Maine sab likha h isme.
Recommended Articles

Sonam patel
Kanchan negi Roop Tara Sarita Rautela neha Maheshwari priya rajawat AMRITA VERMA Reshma Chaudhary @kiran kumari Himani Sunita Pawar manisha neeraj Singh tomar ARTI Kajal Kumari Shailja Pandey meenxi Meenakshi Gusain Ekta Jain h m Khushboo Kanojia Jasbir Sajwan Durga ksagar Amandeep Kaur Azad Khan Chouhan Molla Tuhina beagum Amrita Yadav Asifa shivani Shirin kausar Qureshi Priya Mishra Payal.S.Dakhane swati Gayatri Y durga salvi Roop Tara Amrita Varma Rekha Gaur Isha Pal Pooja AshutoshKajal Kumari Saumya Pillai Swati UpadhyayReshma Chaudhary Kanchan negi meenxi Sarita Rautela Sunita Pawar Krishna kumar priya rajawat neha Maheshwari Preet Sanghu Prachi Kp Nirmal Bhatia Amandeep Kaur Amita ARTI MAMTA-PRADEEP MAHAWAR diksha & sandeep preeti Karishma Hariya Priya pravin Shailja Pandey Asha Sharma Meenakshi Gusain Reshma Chaudhary Ekta Jain કરુણા Seema Chaudhary Mrs. Kallarakal M P Dilshad Khan Nisha Sharma Nisha Sharma Shalini Asati Kanchan negi shivani Shristhy thapa(sunam) Bhavna Anadkat gazala samreen Khushboo Chouhan princy PARUL TIWARI emerald momstar🎖