सामग्री-
फ्रेंच फ्राइज शेप में कटे दो आलू
1 कटा हुआ लहसुन
1 मध्यम प्याज
1 कप बारीक कटा हुआ टमाटर
1 बारीक कटी हुई शिमला मिर्च
2 चम्मच टमाटर सॉस
रेड चिली फ्लेक्स
स्वादनुसार नमक
काली मिर्च पाउडर
5 चम्मच दूध
4 चीज स्लाइस
चिली फ्लेक्स
ऑरिगेनो
तेल
विधि-
-मेक्सिकन फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए सबसे पहले तेल गरम कर लें। जब तेल गरम हो जाए तब गैस की आंच धीमी करके तेल में फ्रेंच फ्राइज डाल दें।
-फ्रेंच फ्राइज को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राय कर लें। जब फ्रेंच फ्राइज फ्राय हो जाए तब इसे एक टिशू पेपर पर निकाल कर रख लें।
-अब सालसा बनाने के लिए पैन में तेल गर्म कर लें। अब जब तेल गरम हो जाए तब इसमें प्याज और लहसुन डालकर हल्के ब्राउन होने तक पका लें।
-अब इसमें शिमला मिर्च डालकर अच्छे से पका लें। अब जब यह पक जाए तब इसमें ऊपर से टमाटर, चिली फ्लेक्स, सॉस और स्वादनुसार नमक डालकर 2 मिनट तक पकाते रहे।
-अब फ्रेंच फ्राइज के लिए चीज सॉस बनाने के लिए दूध , चीज स्लाइस और एक चुटकी नमक डालकर करीब दो मिनट तक पकने दें।
-अब एक प्लेट में फ्रेंच फ्राइज डालकर उसमें चीज सॉस और सालसा डाल लें।
-अब इसके ऊपर से चिली फ्लेक्स और ऑरिगैनो डालकर सर्व कर लें।
फोटो- गूगल से साभार
#babynutrition #snackrecipes #tiffinrecipes #instantrecipes
Recommended Articles

Madhavi Cholera
muh me paani aa gaya...