;
जब तक बच्चे के सिर पर नर्म स्थान होते हैं, तब तक उसे एक ही स्थिति में लिटाना उसके सिर का आकार भी प्रभावित कर सकता है। लेकिन यदि शुरुआत में ही इस पर ध्यान दिया जाए तो आप अपने बच्चे के सिर को सही गोल आकार दे सकती हैं। विशेषतः जन्म से लेकर 6 माह तक अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है क्योकि यह वह समय होता है जब बच्चा अपने सिर को स्वयं ठीक से नहीं घुमा सकता। ऐसे में आपका बच्चा हमेशा एक ही अवस्था में सोता है, तो वह जिस तरफ सोता है वहाँ से उसका सिर थोड़ा चपटा हो सकता है। ऐसी स्थिति से बचने में राई या सरसों का तकिया काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इस तकिये के इस्तेमाल से बच्चों के सिर के पीछे के हिस्से में समान दबाव पड़ता है, तकिया बच्चे के सिर के आकार का हो जाता है और बच्चे को आराम से नींद आ जाती है। अतः राई या सरसों से सिर का आकार बिगड़ने की संभावना कम हो जाती है। सरसों का प्रयोग बच्चे को सर्दी से भी बचाता है क्योंकि इसमें प्राकृतिक रूप से गरम तासीर होती है।
;
क्या सावधानी बरतें तकिया लगाते समय ?
;
राई या सरसों के तकिये के फ़ायदों के साथ ही, ऐसे तकिये का प्रयोग करते समय आपको विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि अगर राई या सरसों के तकिये पर बच्चे का सिर हमेशा एक ही अवस्था में रहता है तो बच्चे का सिर पीछे से चपटा हो सकता है। तकिये में सरसों का सही मात्रा में होना भी एक महत्वपूर्ण कारक है, क्योंकि अधिक सरसों भरने से तकिया कठोर और नुकसानदेह बन जाएगा और कम सरसों से बच्चे का सिर लुढ़कता रहेगा। साथ ही यह भी ध्यान देने की आवश्यकता है कि अगर गलती से यह तकिया फट जाए तो इसमें भरी हुई राई या सरसों बाहर निकल सकती है और बच्चे की श्वसन नली में रुकावट पैदा हो सकती है। इसके अलावा जब आपका बच्चा थोड़ा बड़ा होकर अपना सिर हिलाने- डुलाने में सक्षम हो जाता है, तो तकिया उसका सिर एक तरफ से दूसरी तरफ घूमने में मुश्किलें पैदा कर सकता है।
अतः जब भी अपने बच्चे के लिए राई या सरसों के तकिये का प्रयोग करें, यह अच्छे से जांच लें कि राई या सरसों में नमी न हो, तकिये में सही मात्रा में राई या सरसों भरी जाए तथा तकिये की सिलाई मजबूती भी अवश्य ही सुनिश्चित करें। साथ ही बच्चे को करवट लेने के लिए खिलौनो आदि के माध्यम से प्रेरित किया जाना चाहिए। ;
#babychakrahindi #newbornbabycare
AMRITA VERMA
Mere baby Ka bhgwan ji ne thok pit k ekdm gol sa head Diya h ...aur ye bichhi left side so so k chipta kr rhi h .. .
Roop Tara
Dear aap bacche ho karwat se sulaeye sarso ya raai ke pillow ya baby pillow bhe aata h jisme beech me space hota h aap wo use kareye.AMRITA VERMA
Recommended Articles

Kanch N
Roop Tara Sarita Rautela neha Maheshwari priya rajawat AMRITA VERMA Reshma Chaudhary @kiran kumari Himani Sunita Pawar manisha neeraj Singh tomar ARTI Kajal Kumari Shailja Pandey meenxi Meenakshi Gusain Ekta Jain h m Khushboo Kanojia Jasbir Sajwan Durga ksagar Amandeep Kaur Azad Khan Chouhan Molla Tuhina beagum Amrita Yadav Asifa shivani Shirin kausar Qureshi Priya Mishra Payal.S.Dakhane swati Gayatri Y durga salvi Roop Tara Amrita Varma Rekha Gaur Isha Pal Pooja AshutoshKajal Kumari Saumya Pillai Swati UpadhyayReshma Chaudhary Kanchan negi meenxi Sarita Rautela Sunita Pawar Krishna kumar priya rajawat neha Maheshwari Preet Sanghu Prachi Kp Nirmal Bhatia Amandeep Kaur Amita ARTI MAMTA-PRADEEP MAHAWAR diksha & sandeep preeti Karishma Hariya Priya pravin Shailja Pandey Asha Sharma Meenakshi Gusain Reshma Chaudhary Ekta Jain કરુણા Seema Chaudhary PARUL TIWARI❤ Mrs. Kallarakal M P Dilshad Khan Nisha Sharma Nisha Sharma Shalini Asati Kanchan negi shivani Shristhy thapa(suna