• Home  /  
  • Learn  /  
  • इस गर्मी में आनंद लीजिये टॉप 5 आम से बने डिजर्ट का
इस गर्मी में आनंद लीजिये टॉप 5 आम से बने डिजर्ट का

इस गर्मी में आनंद लीजिये टॉप 5 आम से बने डिजर्ट का

27 Apr 2018 | 1 min Read

Umaima Abdulally

Author | 75 Articles

क्या आपने अभी तक आम खरीदें हैं ? बाज़ार में तो तरह तरह के आम चुके हैं, मीठे, खट्टे, पिलपिले, सख्त, नीले, पीले, हर तरह के आम दिख रहे हैं आजकल |यदि आप उनका अचार, तरी, चटनी, और आम पना तो अब एक कदम आगे बढ़ कर कुछ नया कीजिये और मज़ेदार आम के डिजर्ट का आनंद लीजिये |

 

मेरे हिसाब से ग्रीष्म ऋतु की सबसे अच्छी चीज़ आम हैं और गर्मी का मुक़ाबला करने के लिए इन रस भरे आमों से कुछ ठन्डे डिजर्ट बनाने से बेहतर कुछ नहीं है |

 

नीचे दी हुई हैं आम से बने डिजर्ट की कुछ मज़ेदार पर बहुत ही आसान और जल्दी बनने वाली रेसिपी जिनको आप रोज़ बना सकते हैं | यह हर किसी को पसंद आएँगी, चाहे घर के बच्चे हों या फिर बुज़ुर्ग |

 

भारत में अनेक प्रकार के स्वादिष्ट आम मिलते हैं और लगभग सभी से डिजर्ट बन सकता है | परन्तु, आमों के राजा, महाराज अल्फोंसो की बात ही कुछ और है, बात फिर चाहे स्वाद की हो या फिर स्वरुप की | तो फिर कोशिश कीजिये कि डिजर्ट बनाते समय अल्फोंसो का ही उपयोग करें | अल्फोंसो के बाद मेरे पसंदीदा आम हैं केसर और लालबाग़ जिन्हे में डिजर्ट बनाने के लिए इस्तेमाल करती हूँ |

 

मैंगो सोरबे

सोरबे एक बर्फीला डिजर्ट होता है जिसमे दूध का इस्तेमाल नहीं होता | इससे बनाने के लिए आपको आम ब्लेंड करके प्यूरी बनानी है, उसमे थोड़ी शक्कर भी डालनी होगी | उसके बाद कुछ बूँदें नींबू की डालिये और हिसाब से शक्कर देख लीजिये | फिर सोरबे की प्यूरी को एक कांच के बर्तन में (जो कि गहरा ना हो ) में रख कर 8 से 10 घंटों तक फ्रीजर में रख दीजिये | पहले 5 घंटे तक हर एक घंटे पर उससे चलते रहिये ताकि बर्फ ना जम पाए | जब सब सेट हो जाए तो मैंगो सोरबे खाने ले लिए तैयार है | यदि सिर्फ वयस्कों की पार्टी है तो उसमे वोडका, जिन या तक़ीला भी मिला सकते हैं जिससे दिखने में भी अच्छा लगेगा और आनंद थोड़ा अधिक मिलेगा |

 

मैंगो पन्ना कोट्टा

पन्ना कोट्टा एक ढला हुआ डिजर्ट है जो इतालवी क्रीम से बनता है | इसे बनाने के पहले 200 मिलीलीटर अमूल क्रीम गर्म कीजिये, उसमे 3 बड़ा चमच्च भिगोया हुआ जिलेटिन डालकर पिघलाइये | फिर एक चौथाई कप मैंगो प्यूरी ठंडी हुई क्रीम और जिलेटिन के मिक्सचर में डाल दीजिये | स्वादनुसार शक्कर भी डाल लीजिये | इस मिक्सचर को सर्व करने वाले कटोरी में डाल कर 1 से 2 घंटे तक फ्रिज में रख दीजिये और जब सब सेट हो जाए तो खाने का आनंद लीजिये | पन्ना कोट्टा बनाने कि विस्तृत जानकारी के लिए क्लिक कीजिये |

मैंगो कुल्फी

कुल्फी एक बहुत ही नामचीन भारतीय डिजर्ट है जिसको बड़ी आसानी से बिना किसी ख़ास मेहनत के बनाया जा सकता है | यह जल्दी बनने वाली रेसिपी है जिसमे सिर्फ 3 चीज़ों का उपयोग होगा | मैंगो कुल्फी बनाने के लिए बराबर मात्रा में गाढ़ा दूध, आम के कटे हुए टुकड़े, क्रीम लीजिये और उनको अच्छा से मिला कर मिश्रण बना लीजिये | अलग स्वाद डालने के लिए इलाइची, नारियल, केसर जैसी चीज़ें कुल्फी ज़माने से पहले डाल सकते हैं | करीब 8 से 10 घण्टे तक इससे जमने के लिए फ्रीजर में छोड़ दीजिये | उसके बाद ज़माने वाले बर्तन से निकालिये और उबली हुई सेवइयों और कटे हुए आम के टुकड़ों के साथ सर्व कीजिये |

 

मैंगो फूल

यह एक ठेठ अंग्रेजी डिजर्ट है जिसको फलों की प्यूरी से बनाया जाता है | सबसे पहले, कस्टर्ड मिक्स का उपयोग करके कस्टर्ड बना लीजिये, उससे ठंडा कीजिये, उसे मैंगो प्यूरी से मिला लीजिये और हल्का सा व्हिप्ड क्रीम डाल दीजिये | मिश्रण को सर्व करने वाली कटोरियों में डाल कर कुछ घंटों के लिए फ्रिज में रख दीजिये | इसमें चाहें तो आम के टुकड़े भी डाल सकते हैं | लीजिये हो गया तैयार मैंगो फूल |

 

मैंगो परफैट

परफैट के बहुस्तरीय डिजर्ट है जो लम्बे कांच के गिलास में परोसा जाता है | यह अनोखा है पर बनाने में काफी आसान है | एक लम्बा कांच का गिलास लीजिये, उसमे सबसे पहले तोड़े हुए मेरी बिस्कुट डालिये, फिर अगली परत छोटे कटे हुए आम की बनाइये, फिर फेटा हुआ सादा दही डाल दीजिये | इन सारी परतों को एक बार फिर से बनाइये | इसको बनाने का कोई नियम नहीं है, आप चाहें तो चॉकलेट, बादाम, फलों का मिश्रण, क्रीम और अन्य चीज़ों की परत भी बना सकते हैं |मैं अक्सर अपने परफैट में आम का श्रीखंड और आमरस भी डाल देती हूँ | बस इतना याद रखियेगा कि परोसने से पहले इसे ढंग से ठंडा करना होता है और एक लम्बे चमच्च से इसे परोसा जाता है |

तो मित्रों, अब तो पता चल गया होगा कि आम के डिजर्ट बनाने के लिए कुछ ख़ास मेहनत नहीं लगती | चलिए अब इंतज़ार किसका है, डिजर्ट बनाते रहिये जब तक कि आम बाजार में मिल रहे हैं | उसके बाद तो फिर साल भर इंतज़ार करना ही है |

#funrecipes #hindi #swasthajeevan #summer

A

gallery
send-btn

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.