• Home  /  
  • Learn  /  
  • बच्चो के लिए यूट्यूब पर श्रेष्ठ १० लोरियाँ
बच्चो के लिए यूट्यूब पर श्रेष्ठ १० लोरियाँ

बच्चो के लिए यूट्यूब पर श्रेष्ठ १० लोरियाँ

20 Aug 2018 | 1 min Read

Medically reviewed by

Author | Articles

अगर आपका बच्चा ठीक तरीके से नहीं सोता है तो रात्रि का समय काफी अराजक हो सकता है। कभी कभी गुनगुनाने और बच्चे को घुमाने से भी मदद नहीं मिलती है और आप निंद्राहीन रह जाते हैं।

 

लोरी आपके बच्चे को सुलाने का एक शानदार तरीका है। सुखदायक स्वर और आवाज़ों के कारण बच्चा स्वतः शांत और स्थिर  महसूस करता है, जिससे धीरे धीरे सोने में मदद मिलती है। बच्चो के लिए अनेक लोरियाँ  है जो आप चून सकते हैं, आपके काम को  आसान बनाने के लिए यहाँ  यूट्यूब पर उपलब्ध शीर्ष  दस लोरियों की सूची दी गई है।

 

१. धीरे से आजा अँखियाँ में

आप देखेंगे  इस सुरीली लोरी के दुसरे पद्द  में पहुंचने से पहले आपका बच्चा सो गया है। ये गीत  बहुत ही ख़ूबसूरत स्वर में गाया गया है, जिसमे गायक बच्चे की आँखों में नींद को बसने की तमन्ना रखता है।

 

 

२. सुरमयी आँखियो में

ये हिंदी तराना सन्न १९८६ में बना था और तब से ये पूरे  देश में परिवारों का पसंदीदा रहा है। यह शांत और सुखद लोरी  आपके बच्चे को पहले एक या दो मिनट के भीतर सुला सकता है।

 

 

३. चंदा ओ चंदा

ये उत्कृष्ट लोरी किशोर कुमार और लता मंगेशकर के द्वारा चाँद के बारे में गाया गया है। बैकग्राउंड संगीत की आकर्षक प्रकृति की वजह से यह एक बहुत अच्छा गीत  बनता है।

 

 

४. नन्ही कली  सोने चली

ये एक दिल  को छू जाने  वाला लोरी है जिसमें  हवाओं को बच्चे का झूला झुलाने के लिए इशारा किया जाता है।  यह एक धीमी, सुन्दर धुन है जो दबी  हुई आवाज में गाया गया  है और सुनिश्चित करता है कि आपका बच्चा सो जाए।

 

 

५. लल्ला लल्ला लोरी

कविता और लोरी दोनों रूपों  में लल्ला लल्ला लोरी देश भर में शिशुओं और बच्चो का पसंदीदा है। इसके मीठे और लय से भरे धून इसे शीर्ष  १० लोरियों में से एक बनाता है जो आप बच्चे को रात के समय सुना सकते हैं।

 

६. रॉक- ए -बाई  बेबी

रॉक-ए-बाई बेबी, एक पसंदीदा गीत है जो  दुनिया भर के घरों में दो से अधिक शताब्दियों से बच्चो को सुनाया जा रहा है।  इसने रात भर छोटे बच्चों को शांतिपूर्वक सोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, इसलिए आप इस लोरी का भी चयन कर सकते हैं।

 

 

७. क्रैडल सांग

क्रैडल सांग “ लुल्लाबी और गुड नाईट (लोरी और शुभ रात्रि) ” जैसे शब्दों से शुरू होता और गुलाब और लिली  के साथ सुन्दर सयन कक्ष का वर्णन करता है। एक दो दिन सुनने के बाद आप भी इस लोरी को गाने लग जाएंगे।

 

 

८. ट्विंकल ट्विंकल

आप  प्रसिद्ध नर्सरी कविता ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टारतो जानते ही होंगे। सिर्फ एक कविता होने के अलावा, अपने सुखद स्वर और सुरीले  धून के कारण यह भी लोरियों की श्रेणी  में है।

 

 

९. बेबी माइन

ये लोरी लोकप्रिय एनिमेटेड फिल्म डम्बो के लिए बनाया गया था। जिसने इस फिल्म को देखा है उसे माँ ( हाथी)  स्मरण होगी जो अपने बच्चे को सुला रही है। वह इस खूबसूरत, उदासीन लोरी को  गाती है जिससे बच्चा सो जाता है।  

 

 

१०. आल थ्रू  दा नाईट

अद्भुत शब्दों आई, माय लव्ड वन्सवाच  आई एम  कीपिंग, आल  थ्रू डा नाईटके साथ इस लोरी में वर्णनं किया गया है की कैसे रक्षक फरिश्ते  बच्चे को सोते हुए देखते हैं। जब आप इस लोरी को सुनेगें तो आपको इसकी धून लम्बे समय तक याद रहेगी।

 

 

प्यारे सपने

अब जब आप यूट्यूब पर शीर्ष दस लोरियाँ  जानते हैं, तो आपको बस अपनी खुद की प्लेलिस्ट बनानी  है और इसका जादू देखना है। सूची में पहले दो लोरियों को ख़तम होने से पहले आपका बच्चा स्वप्न लोक में होगा।  इसके अलावा, कौन जानता है, शायद आप भी जल्द सो जाएंगे।  इस सूची को सहेजना न भूलें और इसका संदर्भ लें ताकि आप कभी फिर  नींद रहित न रहें।

 

#shishukidekhbhal #hindi

A

gallery
send-btn

Related Topics for you

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.