• Home  /  
  • Learn  /  
  • क्या आप अपने बढ़ते बच्चे के 19 महीने से 24 महीने की आयु के सामान्य विकास के माइलस्टोंस को जानते हैं?
क्या आप अपने बढ़ते बच्चे के 19 महीने से 24 महीने की आयु के सामान्य विकास के माइलस्टोंस को जानते हैं?

क्या आप अपने बढ़ते बच्चे के 19 महीने से 24 महीने की आयु के सामान्य विकास के माइलस्टोंस को जानते हैं?

30 Aug 2018 | 1 min Read

Medically reviewed by

Author | Articles

 

19 महीने से 24 महीने  के बीच बाल विकास के विभिन्न चरणों की निगरानी करना आवश्यक है ।

जैसे ही बच्चा बढ़ता है, वह बोलना, चलना, कार्य करना और खेलना सीखता है। हर महीने ,बच्चा मानव विकास के चरणों से  गुजरता है। यहां 19 और 24 महीने के बीच के बच्चे लिए विकास के माइलस्टोंस की चेकलिस्ट तैयार की गई है।

19 महीने से 24 महीने की आयु के बच्चों के लिए सामान्य विकास के माइलस्टोंस ।

आयु:

ज्यादातर बच्चे इन कौशल को कर सकते हैं:

आधे बच्चे इन कौशल को कर सकते हैं

कुछ बच्चे इन कौशल को कर सकते हैं

19 महीने में

  • खाने के लिए एक कांटे (फोर्क) और चम्मच का उपयोग कर सकते हैं
  • एक जगह के चारों ओर दौड़ सकते  है
  • एक गेंद अंडरमार्म के नीचे से फेंक सकते हैं
  • घर के कामो में स्वेच्छा से मदद करते हैं
  • 200 शब्दों को समझने में सक्षम है
  • सही और गलत के बीच अंतर को पहचान सकते हैं (जैसे :अगर आप एक सेब को एक संतरा कहते हैं, तो वे समझ जाएंगे कि आप गलत हैं)
  • चीज़ों का नाम लेने पर उनकी तरफ ऊँगली करते हैं
  • मदद की जाए तो अपने हाथ साफ करने में सक्षम है
  • जानते हैं कि उन्हें टॉयलेट कब  जाना है

20 महीने में

  • कचरे के डब्बे  में कुछ फेंकने की नकल करते  हैं
  • फ़ोन  पर बात करने का नाटक कर सकते हैं
  • अपने कपड़े पहन सकते हैं
  • गुड़िया को खाना खिलाने का आनंद लेते हैं
  • एक दिन में 10 से अधिक शब्द सीख सकते हैं
  • सीढ़ियों पर चढ़ सकते हैं
  • सीधी रेखा खींचना सीखते हैं
  • शरीर के हिस्सों को सही ढंग से नाम देने में सक्षम है
  • जननांग क्षेत्र की खोज शुरू कर सकते हैं

21 महीने में

  • सीढ़ियों के द्वारा आराम से ऊपर जा सकते हैं
  • एक विशेष स्थान पर एक खिलौना रखने जैसे सरल कार्यों को पूरा करने में सक्षम है
  • रात में 12 घंटे से अधिक सोते  है
  • एक गेंद ओवरआर्म ( हाथ को कन्धों से ऊपर लेजाकर ) फेंक सकते  है
  • एक फुटबॉल को  पैर से मार सकते हैं
  • छह ब्लॉक या अधिक का ढेर बना सकते हैँ
  • सीढ़ियों पर आसानी से ऊपर और नीचे चलने में सक्षम है
  • किसी पुस्तक या एल्बम के चित्रों और फ़ोटो को पहचान कर नाम बता सकते हैँ

22 महीने में

2 चरणों के आदेश का पालन करने में सक्षम है जैसे “उठो और अपना खिलौना यहां लाओ “

  • सीधी रेखा बनाने  में सक्षम है
  • एक गेंद को पैर से मार सकते हैं
  • शरीर के कई हिस्सों का नाम बताने में सक्षम है
  • विपरीत शब्दों को समझते हैँ
  • ढीले कपडे पहनते  है
  • मूत्राशय नियंत्रण की क्षमता आने लगती है

23 महीने में

  • एक किताब में फोटो का नाम बताने  में सक्षम है
  • 50 से 70 शब्दों का उपयोग कर सकते हैं
  • दोस्तों के साथ अच्छी तरह घुलने मिलने में  सक्षम है और अन्य बच्चों के साथ खेलने और मिलने  में रुचि लेते है
  • दरवाजे खोल सकते हैं
  • सरल धुनों को गुनगुना सकते हैँ

“क्यों” से शुरू होने वाले प्रश्न पूछते हैँ

24 महीने में

  • शरीर के कम से कम 6 अंगों  को सही ढंग से नाम देने में सक्षम है
  • 2-3 शब्द के वाक्य बनाने में सक्षम है
  • कम से कम आधी भाषा ठीक से समझी जा सकती है
  • स्वयं के बारे में बात करना पसंद करते हैँ
  • श्रेणियों के हिसाब से चीजों को अलग अलग  कर सकते हैं
  • सीढ़ियों से नीचे उतरने में सक्षम है
  • सामान्य वस्तुओं  को पहचानने व समझने में सक्षम है
  • कूद सकते  है
  • लिंग मतभेदों को समझने में सक्षम है

 

19 और 24 महीने के बीच बच्चों में अन्य सामान्य विकास के  माइलस्टोंस बच्चों में भावनात्मक विकास

  • अपने ऊपर निर्भर रहते है
  • हमेशा ख्याल रखने (अटेंशन ) की ज़रूरत होती है
  • बच्चे ज़िद करते हैँ (टैंट्रम ) क्यूंकि उन्हें तुरंत चीज़ें चाहिए होती हैँ
  • दूसरों के साथ चीजें साझा नहीं करना चाहते हैँ
  • अजनबियों से शर्माते हैँ
  • इस आयु के दौरान शिशु विकास के अन्य चरण निम्नलिखित  हैं:
  • गिलास को एक हाथ से, बिना गिराए पकड़ सकते हैँ
  • उँगलियों  और कटलरी द्वारा खाई जाने वाली चीज़ों  के बीच अंतर कर सकते हैं
  • किसी और द्वारा उपयोग किए गए शब्द को दोहराते हैं
  • किसी खिलौने को , बिना गिरे या डगमगाए , झुक कर उठा सकते हैँ
  • तेजी से दौड़ सकते हैं लेकिन रुकने में असमर्थ हैं और अच्छी तरह से पलट सकते हैँ
  • मूत्राशय नियंत्रण करने की शुरुआत होती हैं

 

डिस्क्लेमर : लेख में दी गई जानकारी पेशेवर चिकित्सक की  सलाह, निदान या उपचार के विकल्प के तौर पर लेने के लिए नहीं हैं । कोई संशय होने पर हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।

#balvikas #hindi

A

gallery
send-btn

Related Topics for you

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.