• Home  /  
  • Learn  /  
  • क्या आप अपने बच्चे की 43 – 48 महीने की उम्र के इन पड़ावों को जानते हैं?
क्या आप अपने बच्चे की 43 – 48 महीने  की उम्र के इन पड़ावों को जानते हैं?

क्या आप अपने बच्चे की 43 – 48 महीने की उम्र के इन पड़ावों को जानते हैं?

30 Aug 2018 | 1 min Read

Medically reviewed by

Author | Articles

आप अपने  3 साल के प्रीस्कूलर से किस प्रकार के विकास उम्मीद कर सकते हैं ?

 

अब  आप उन वर्षों का  आनंद लेने लगते हैं जब आप अपने प्रीस्कूलर से बात कर सकते हैं और उनके साथ खेल सकते हैं; और आप देखते हैं कि उनमे असीम शारीरिक शक्ति है जिसका वे अनुभव कर रहे हैं। आपका बच्चा अब केवल ताकत और शक्ति के साथ नहीं बल्कि सामाजिक कौशल से भी परिपूर्ण है । वह दोस्तों के साथ-साथ ,वयस्कों के साथ खेलना पसंद करते समय, नई चीज़ों को सीखने के लिए बहुत उत्साहित  है और वह बहुत उत्सुकता के साथ खेलना पसंद करता है। आप इस बात से संतुष्ट महसूस कर सकते हैं कि वह अपनी भावनाओं को जानता है और उन्हें बेहतर तरीके से संभाल सकता है।

 

इस उम्र  के दौरान भौतिक और मोटर विकास के माइलस्टोंस क्या हैं?

 

 

इस उम्र में मोटर गतिविधि बढ़ जाती  है।बच्चा अपनी बड़ी और फाइन (छोटी) मांसपेशियों का उपयोग करने में उत्कृष्टता प्राप्त कर रहा है।

 

यहां 3 साल के  प्रीस्कूलर के लिए फाइन मोटर कौशल की एक सूची दी गई है।

 

  • दौड़ते समय, तेजी से चलता है और छोटी बाधाएँ पार करता है।
  • 5-10 सेकंड के लिए एक पैर पर संतुलन बना सकता है
  • हाथ उठा कर और  हाथ नीचे करके गेंद फेंकता है; और उसकी तरफ फेंकी गई गेंद को पकड़ सकता है
  • आधा से एक फुट ऊंचाई से नीचे कूद सकता  है
  • चपलता के साथ आगे और पीछे चलता है
  • रस्सी भी कूद सकता है

 

यहां फाइन मोटर कौशल की सूची दी गई है ,जो एक सामान्य 3 साल का बच्चा कर सकता है:

 

  • बड़ों की उपस्तिथि में  कैंची का उपयोग करता है
  • कागज  को दो टुकड़ों में काटता  है
  • तीन या चार शरीर के अंगों के साथ मानव शरीर का चित्र बनाता  है
  • 9-12 टुकड़े वाली एक बड़ी पहेली को सुलझा सकता है
  • वर्णमाला के कुछ बड़े अक्षर (कैपिटल लेटर्स ) लिखता है
  • जार के ढक्कन को घुमाकर बंद और खोल सकता है

 

अपने बच्चे के शारीरिक और मोटर कौशल में सुधार कैसे करें?

 

 

यहां फाइन  मोटर गतिविधियों की एक सूची दी गई है, जिसमें आप अपने बच्चे के फाइन मोटर कौशल को बढ़ावा देने के लिए उसका साथ दे सकते हैं :

  • उसे पार्क ले जाएं और उसके साथ होप्सकॉच खेलें
  • उसके साथ रस्सी कूदें और उससे अधिक बार कूदने के लिए प्रोत्साहित करें
  • कुछ बाधाओं को रखकर दौड़ लगाएं

 

यह फाइन  मोटर गतिविधियां आपके 3 साल के बच्चे के  मोटर कौशल को बढ़ावा देने में मदद कर सकती हैं-

 

  • उसे अपने कुशल कौशल में सुधार के लिए एक बड़ी  पहेली (इकट्ठा करने के लिए 12 से अधिक टुकड़े) सुलझाने को दें
  • चित्रकारी, उंगली से  पेंटिंग करने और आलू के प्रिंट बनाने से भी फाइन  मांसपेशियों में सुधार होता है
  • उसे एक वर्णमाला की किताब दें, उसे इसमें लिखने के लिए प्रोत्साहित करें

 

इस उम्र के दौरान संज्ञानात्मक और भाषायी विकास के माइलस्टोंस क्या हैं ?

 

 

3 साल के बच्चे के लिए संज्ञानात्मक माइलस्टोंस में निम्नलिखित शामिल हैं:

 

  • एक जैसी और अलग अलग वस्तुओं  को समझता है
  • समय को बेहतर तरीके से समझता है (जैसे सुबह, दोपहर, शाम और रात)
  • आदेश का पालन करता है
  • परिचित वस्तुओं को याद रखता है
  • गिनती को समझता है और 10 या उससे अधिक तक गिन सकता है
  • उसे दिए गए आसान कार्यों को पूरा कर सकते हैं, जैसे कचरा उठाकर कचरे के डब्बे में डालना
  • आम चित्रों और वस्तुओं को पहचानता है
  • इस चरण के दौरान भाषा के विकास के माइलस्टोंस इस प्रकार  हैं:
  • व्याकरण के बुनियादी नियमों को समझता है
  • स्पष्ट रूप से बोलता है, यहां तक ​​कि अजनबी भी इनकी बात अच्छी तरह समझ सकते हैं
  • बोलने में 200-250 शब्दों का प्रयोग करता  है
  • कहानियां सुनाता  है
  • किसी चीज़ के बारे में जानने के लिए प्रश्न पूछता है

 

अपने बच्चे को उसके संज्ञानात्मक और भाषाई कौशल में अच्छा बनाने में मदद करने के लिए आप क्या कर सकते हैं ?

  • संज्ञानात्मक और भाषाई कौशल वृद्धि एक साथ होती  है। इस प्रकार की गतिविधियां ,जो उनके भाषाई और संज्ञानात्मक कौशल को तेज करने में मदद करती हैं , वे हैं:
  • अपने बच्चे को , उसके आसपास क्या हो रहा है या कुछ समय पहले क्या हुआ है, इस बारे में बताने के लिए प्रोत्साहित करें
  • काल्पनिक खेल के बारे में सुझाव दें, जैसे ” यदि आप एक छोटा बिल्ली का बच्चा या पिल्ला होते तो आपको कैसा लगता ?”
  • खेलने के लिए उपयोग करने के लिए उसे रोज़ मर्राह की चीज़ें प्रदान करें
  • गाने गाएं , संगीत बजाएं और थोड़ी लंबी कहानियां सुनाएं

 

3-4 साल के बच्चे में किस प्रकार का  सामाजिक विकास हो रहा है?

 

 

यहां 3 साल के बच्चे के लिए सामाजिक-भावनात्मक के माइलस्टोंस  दिए गए हैं जो आपके बच्चे को अब तक पूरे कर लेने चाहिए :

  • अधिक आत्मनिर्भर होना
  • टैंट्रम को स्वयं शांत करने  में सक्षम
  • शारीरिक आक्रामकता के बजाय शब्दों से  नाराजगी व्यक्त करता है
  • दूसरों की भावनाओं को समझता  है
  • अपने ख़यालों से  खेल में कई नई छवियाँ सोच सकता है
  • नए अनुभवों में रूचि लेता  है
  • अपरिचित या भयावह छवियों (जैसे भूत ) की कल्पना कर सकता  हैं
  • दूसरों की वस्तुओं या खिलौनों को लेने से पहले उनकी अनुमति लेता है
  • वह अब तथ्य और कल्पनाओं के बीच अंतर करने में सक्षम है
  • वयस्कों के साथ एक मिलकर बातचीत करता है और ज्यादातर समय उचित व्यवहार दर्शाता है

 

डिस्क्लेमर : लेख में दी गई जानकारी पेशेवर चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार के लिए एक विकल्प के रूप में लक्षित या अंतर्निहित नहीं है। कोई संशय होने पर  हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।

#balvikas #hindi

A

gallery
send-btn

Related Topics for you

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.