• Home  /  
  • Learn  /  
  • गर्भावस्था के ग्यारवे सप्ताह के बारे में आपको क्या क्या पता होना चाहिए?
गर्भावस्था के ग्यारवे सप्ताह के बारे में आपको क्या क्या पता होना चाहिए?

गर्भावस्था के ग्यारवे सप्ताह के बारे में आपको क्या क्या पता होना चाहिए?

31 Aug 2018 | 1 min Read

Sonali Shivlani

Author | 213 Articles

अब आप अपने पहले तिमाही की चोटी पर हैं और आपकी गर्भावस्था खिलने के लये तैयार है। आपका बच्चा अब एक निम्बू के आकार का हो चुका है और वज़न में 8 ग्राम तक हो सकता है। अगले 3 हफ्तों में उसका बड़ा विकास होगा और जल्द ही वह आकार में दोगुना हो जाएगा! आपके बच्चे के सभी प्रमुख अंग अब गठित हुए हैं और गर्भाशय में गर्भावस्था के दौरान बढ़ते रहेंगे। यह जानकर आप बहुत उत्साहित होंगी। हैना?

चिन्ह और लक्षण

जी मचलना और मॉर्निंग सिकनेस अब खत्म हो सकती है जैसे ही आप दूसरी तिमाही की ओर बढ़ती हैं। हालांकि कुछ महिलाओं के लिए जी मचलना आगे भी जारी रह सकता है। 🙁
दूसरी तरफ, आप इस सप्ताह से बढ़ी हुई सेक्स ड्राइव का अनुभव कर सकती हैं, उन सभी हार्मोन के कारण जो आपके शरीर मे उत्पन्न हो रहे हैं। अभी समय है अपने साथी के साथ कुछ बंधन (एक्शन) का! 🙂

इस सप्ताह के दौरान आपके ऊर्जा स्तर भी उच्च रह सकते हैं। अततः यह ‘बच्चे के जन्म शिक्षा कक्षाओं’ के लिए नामांकन करने का एक अच्छा समय बन जाता है। यह गर्भावस्था, प्रसव और माता-पिता के पहले कुछ महीनों में आपको मार्गदर्शन करेंगे। साथ ही, किसी ऐसी कक्षा को चुनने का प्रयास करें जिसमें कम से कम कुछ गतिविधियों के लिए आपके साथी शामिल हों। इससे उन्हें बच्चे से जुड़ने में मदद मिलेगी।

कुछ महिलाएं गर्भावस्था के दौरान अभोज्य पदार्थों की तलाश करती हैं, जैसे मिट्टी, चाक, गंदगी, चारकोल या रेत। ऐसा लोह या खनिज की कमी के कारण होता है। यदि आप इनमें से किसी का अनुभव करती हैं, तो अपने डॉक्टर से पूछें कि इन इच्छाओं का प्रबंधन कैसे करें।



शारीरिक विकास
भले ही आपने अभी तक पेट पर कोई वज़न नहीं प्राप्त किया है, फिर भी आपको पीठ दर्द का अनुभव हो सकता है। यह खराब मुद्रा के कारण हो सकता है। अपनी मुद्रा को सही करने पर ध्यान केंद्रित करने का यही समय है! जानबूझकर अपने कंधों के साथ सीधा बैठने की कोशिश करें और छाती थोड़ा आगे की ओर करें।


आपकी दादी आपको बता सकती हैं, गर्भावस्था के दौरान वह व्यायाम के तौर पर फर्श साफ करती थी और पत्थर के सिल-बट्टे का इस्तेमाल करती थी। जबकि आप उनमें से किसी भी कोशिश नहीं करना चाहते हैं, लेकिन जन्मपूर्व व्यायाम कक्षा में शामिल होना समझदारी का काम होगा।


पता कर ले कि क्या आपका अस्पताल / क्लिनिक इन कक्षाओं का संचालन करता है। यह कक्षाएं आपको गर्भावस्था के दौरान सक्रिय रखेगी, आपको सुरक्षित रूप से और पर्यवेक्षण के तहत व्यायाम करने में मदद करेंगी। अन्य गर्भवती महिलाओं से मिलने के लिए भी एक अच्छी जगह है।


भावनात्मक परिवर्तन

आपके साथी और आपको गर्भावस्था के दौरान शारीरिक अंतरंगता से दूर रहने की आवश्यकता नहीं है। निश्चिंत रहिये, आप बच्चे को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। सहवास की अलग-अलग स्थिति का प्रयास करें क्योंकि आपके बढ़ते पेट पर दबाव डालने की सलाह नहीं दी जाती है। करवट ले कर या महिला शीर्ष स्थान पर ऐसी स्थिति में सहवास करने का विचार करें, जो भी स्तिथि आपको आरामदायक महसूस कराती हो। रचनात्मक होने के लिए एक अच्छा समय! अगर आप गर्भावस्था के दौरान सेक्स के बारे में संदेह करते हैं तो सुनिश्चित करें कि आप अपने डॉक्टर से पूछें। यदि आपकी गर्भावस्था जटिल है, तो आपका डॉक्टर आपको सेक्स से बचने के लिए सलाह दे सकता है जब तक आप दूसरी तिमाही में प्रवेश नही कर लेती।

 


खतरे की घंटी

अपने शरीर में होने वाले किसी भी बड़े बदलाव पर ध्यान दें। गर्भावस्था के दौरान आपके स्वास्थ्य की रक्षा के लिए आपके डॉक्टर का समय पर हस्तक्षेप महत्वपूर्ण है। यह समय है फ्लैट्स या कम हील वाली चप्पल पहनने का और ऊँची एड़ी के जूते रख देने का। बुरा मत मानिये! आखिरकार, फ्लैट चप्पल आपको आरामदायक, संतुलित और अधिक सुरक्षित रखेंगे।



बड़ी बूढ़ी औरतों की हिदायत
कुछ लोग मानते हैं कि गर्भवती महिलाओं को नियमित रूप से स्नान करने से बचना चाहिए ताकि वे बेहोश न हों। हालांकि यह एक मिथक है! स्नान आपको साफ रखेगा और थकान को कम करेगा। हां, नियमित रूप से ज़्यादा गर्म पानी का उपयोग करना या सौना बाथ जाने से बचा जाना चाहिए क्योंकि इससे चक्कर आना और निर्जलीकरण (डिहाइड्रेशन) की संभावना बढ़ सकती है।

 

#garbhavastha #hindi

A

gallery
send-btn

Related Topics for you

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.