बॉलीवुड खबरें सिर्फ आपके लिए

बॉलीवुड खबरें सिर्फ आपके लिए

25 Sep 2018 | 1 min Read

Mrs. Gupshup

Author | 3 Articles

बॉलीवुड की बात करें तो यह किसी न किसी तरह से हमारे ज़िंदगी का हिस्सा है। हम सभी को बहुत उत्सुकता रहती है अपने पसंदीदा बॉलीवुड सितारों के लाइफस्टाइल और उनसे जुड़ी हुई खबरों की। चाहे लेटेस्ट फैशन हो या फिर कोई नया सितारा, कोई आने वाली नयी मूवी हो या दो एक्टर के बीच की अनबन; हम आपके लिए लाये है एकदम ताज़ा खबरे सीधे बॉलीवुड के गलियारे से।

सोनम – आनंद आहूजा का जादू मिलान फैशन वीक में

बॉलीवुड में फैशन की बात करे तो सोनम कपूर का नाम सबसे पहले आता है। सोनम आजकल इटली में अपने पति आनंद आहूजा के साथ मिलान फैशन वीक में शिरकत कर रही है। सोनम वहाँ डिज़ाइनर जोर्जिओ अरमानी के डिज़ाइनर कलेक्शन की लांच के लिए गयी है। सोनम और आनंद एक दूसरे का हाथ थामे बेहद खुश और ग्लैमरस लग रहे थे।

आमिर का “थग ” वाला नया लुक

आमिर खान की आने वाली मूवी थग्स ऑफ़ हिंदुस्तान, अपने घोषणा के समय से ही सुर्खियों में है। कटरीना कैफ ने आमिर के रोल की एक झलक शेयर करते हुए लिखा है की “इस दिवाली इस थग से बचके रहे “। इस लुक में आमिर खान को ब्राउन बाल में एक गधे पर बैठा हुआ दिखाया है। आमिर का लुक और फिल्म में उनका किरदार बेहद दिलचस्प होने के साथ साथ बुद्धिमान भी लगता है। आमिर इस पोस्टर में ऐलिस इन वंडरलैंड के मेड हैटर की तरह प्रतीत हो रहे है। उनका यह लुक देखने के बाद हमे उनकी मूवी का बेसब्री से इंतज़ार है।

 

 

विशाल की पटाखा का दूसरा ट्रेलर – बता गया पूरी कहानी

विशाल भरद्वाज की फिल्म पटाखा का दूसरा ट्रेलर आज लांच किया गया। इसमें महत्वपूर्ण भूमिकाओं में सानिया मल्होत्रा, राधािका मदन, सुनील ग्रोवर, विजयराज, नमित दास, अभिषेक दुहान और साईंंद वर्मा बेहद संजीदा भूमिकाओं में नज़र आ रहे है। हालाँकि ट्रेलर से पूरी फिल्म की कहानी आसानी से समझी जा सकती है।

अनुष्का विराट की लंच डेट

हाल ही में विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी और अनुष्का के लंच डेट की फोटो शेयर की है। अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सुई धागा के प्रमोशन में व्यस्त है और इसी के चलते उन्होंने थोड़ा समय विराट के साथ लंच के लिए निकाला। इस समय अनुष्का और विराट अपने एक नए एड की तैयारी कर रहे है। इसके पहले अनुष्का और विराट को मान्यवर के एड में देखा गया था। दोनों के व्यवसाय भले ही अलग है पर एक बार फिर दोनों को एक साथ नए एड में देखना बेहद रोमांचक होगा। विराट ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा – “नुएवा वर्ल्ड में एक बहुत बढ़िया लंच और अनुष्का से बेहतर कम्पनी हो ही नहीं सकती”।

 

 

दीपिका – रणवीर की शादी अब 2019 में

साल 2018 में बॉलीवुड में शादियों का मौसम रहा है। अब हम सभी को इंतज़ार है रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की खबर का। अभी तक सुनने में आया था की नवंबर में दोनों शादी करने वाले है पर कुछ रिपोर्ट्स की माने तो बॉलीवुड के बाजीराव और मस्तानी ने अपनी शादी कुछ महीने आगे बढ़ा दी है और अब 2019 में ये शादी के बंधन में बंधेंगे। दीपिका और रणवीर, साल के आखिर में अपने वर्क कमिटमेंट्स और ब्रांड इंडोर्समेंट में व्यस्त है इसलिए उन्होंने अपनी शादी की तारिख आगे बढ़ा दी है। इसका मतलब है दोस्तों की हमे इंतज़ार करना है अपने चहिते कपल की शादी का।

बॉलीवुड की नयी पुरानी और ताज़ी चटपटी अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहिये |

 

Banner Image: ndtv

#hindi

A

gallery
send-btn

Related Topics for you

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.