• Home  /  
  • Learn  /  
  • क्या आप अंदाज़ा लगा सकते हैं की तैमूर की नैनी की सैलरी क्या है?
क्या आप अंदाज़ा लगा सकते हैं की तैमूर की नैनी की सैलरी क्या है?

क्या आप अंदाज़ा लगा सकते हैं की तैमूर की नैनी की सैलरी क्या है?

1 Oct 2018 | 1 min Read

Medically reviewed by

Author | Articles

सैफ अली खान और करीना कपूर खान के छोटे स्टार तैमूर अली खान, जब अपनी नैनी के साथ बाहर निकलते हैं तो वह लाइमलाइट चुरा लेते हैं। यह छोटा मंचकिन, बॉलीवुड के दूसरे सितारों जैसे ही बहुत लोकप्रिय हो गया है। न केवल छोटे नवाब सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लेते है बल्कि तैमुर के साथ साथ उनकी नैनी भी सभी के लिए चर्चा का विषय बन गई हैं।

तैमूर मीडिया के सबसे पसंदीदा हैं और उनकी तस्वीरें और वीडियोस बेहद पसंद किये जाते हैं। तैमूर का अपना एक फैन क्लब भी है, जिसमें उनके ख़ास फैंस हमेशा ये जानने को बेसब्र रहते हैं की छोटे नवाब क्या कर रहे हैं।

 

जैसा कि हम फोटोज़ में देख सकते हैं, तैमूर हमेशा अपनी नैनी सावित्री के साथ रहते हैं। छोटे नवाब हमेशा अपनी नैनी की बाहों में होते हैं या उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे होते हैं। साथ ही, आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि नैनी अली खान का फैन पेज भी है।

कुछ समय पहले ही तैमूर के नाना रणधीर कपूर ने कहा था की जिस तरह मीडिया तैमूर के लिए उत्साहित रहते है, इन्ही फोटोज के वजह से तैमूर की नैनी भी लोकप्रिय हो गई हैं। यह बात बहुत हद तक सही भी है। अब हर कोई तैमूर की वजह से उनकी नैनी को भी पहचानता है।

और अब हम जो आपको बताने जा रहे उसे सुनते ही आपके होश उड़ सकते हैं। क्या आप जानना चाहते हैं तैमूर की नैनी का मासिक वेतन क्या है?

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तैमूर की नैनी का मूल मासिक वेतन 1.5 लाख रूपएे है। इतना ही नहीं यह वेतन 1.75 लाख रूपये तक बढ़ जाता है अगर वह अतिरिक्त घंटे काम करती हैं तो। बच्चे के साथ बिताये हर अतिरिक्त घंटे के लिए उन्हे ओवरटाइम शुल्क मिलता है। इस वेतन के अलावा, उनके पास बच्चे को बांद्रा या आसपास ले जाने के लिए कार भी है।

 

यहाँ ध्यान देने वाली बात यह भी है की मासिक वेतन के अलावा, तैमूर की नैनी को अन्य साधन भी मिलते हैं जैसे की फॉरेन ट्रिप्स और वेकेशंस पर जाने का मौका। और ऐसा मौका मिले भी क्यों ना, आखिर आप एक रॉयल बेबी की देखभाल कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार, करीना के यहाँ सावित्री को जुहू की एक हाई प्रोफाइल रिक्रूटमेंट एजेंसी ने ही लगवाया था। यह एजेंसी बॉलीवुड सितारों के लिए मेड और सर्वेंट पूरे वेरिफिकेशन और सावधानी के साथ रिक्रूट करती है, जिससे सितारों को घर या बच्चों की बेफिक्री रहे। खबरों की माने तो सोहा अली खान और तुषार कपूर को भी इसी एजेंसी से नैनी मिली है।

यह काफी स्पष्ट है कि छोटे नवाब की नैनी सावित्री भी जनता के बीच तैमूर जितनी ही लोकप्रिय हैं। आखिरकार, इसका क्रेडिट तैमूर अली खान को ही जाता है।

खैर, तैमूर अली खान के नए फोटोज़ और वीडियोस का हमे इंतज़ार रहेगा, बेशक उनकी नैनी सावित्री के साथ भी। क्या आपको भी? अपने विचार हमारे साथ ज़रूर शेयर करें।

 

Banner Image Source: india-forums

 

#hindibabychakra

A

gallery
send-btn

Related Topics for you

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.