• Home  /  
  • Learn  /  
  • गर्भावस्था के दूसरे सप्ताह के बारे में आपकी पत्नी को क्या क्या पता होना चाहिए?
गर्भावस्था के दूसरे सप्ताह के बारे में आपकी पत्नी को क्या क्या पता होना चाहिए?

गर्भावस्था के दूसरे सप्ताह के बारे में आपकी पत्नी को क्या क्या पता होना चाहिए?

16 Nov 2018 | 1 min Read

Sonali Shivlani

Author | 213 Articles

आपकी पत्नी अभी तक गर्भवती नहीं हैं लेकिन यदि वह गर्भ धारण करने की योजना बना रही हैं तो चिंता और उत्तेजना के स्तर निश्चित रूप से बढ़ रहे हैं! हम पूरी तरह से समझते हैं कि इस चरण में वह चिंतित हैं और घबराहट महसूस कर रही हैं। हालांकि, उनका खुद को शांत और तनाव रहित रखना महत्वपूर्ण है। तनाव महिलाओं में कम प्रजनन दर के लिए जाना जाता है और इस प्रकार गर्भ धारण की संभावना कम हो जाती है। तो उन्हें ये करने की आवश्यता है – गहरी सांस लें, आराम करें और वह अपनी गर्भावस्था को प्राकृतिक तरीक़े से अपना काम पूरा करने दें!

 

इस सप्ताह के दौरान, आपकी पत्नी के अंडाशय में अंडे पकने शुरु हुए हैं। हर महीने, इनमें से एक अंडा अपने कूप से निकलकर फलोपियन ट्यूब में प्रवेश करने के लिए अंडाशय को छोड़ देगा। इसे हम ओव्युलेशन कहते हैं।

 

28 दिनों के चक्र में, यह आमतौर पर 14 से 17 दिन के बीच होता है। यही वह समय है जब आपकी पत्नी को सबसे फर्टाइल माना जाता है और यदि आप इस अवधि में सहवास करते हैं, तो गर्भावस्था की संभावना सबसे अधिक है।

 

स्खलन के दौरान, आप अपने साथी में लाखों शुक्राणुओं को उनकी योनि में छोड़ देंगे और ये अब उनके गर्भाशय और फलोपियन ट्यूब में जो अंडा है उसकी ओर तैरने लग जाएंगे।

 

अगले 24 घंटों में, फर्टिलाइजेशन तब होगा जब इन शुक्राणुओं में से एक अंडे से मिलता है और इस में प्रवेश करता है। शुक्राणु का न्युक्लिअस तब अंडे के न्युक्लिअस के साथ विलीन हो जाता है और उनके भीतर एक अद्वितीय अनुवांशिक संरचना बनाई जाती है। यह जीवन का एक जादुई गठन है, यही गठन आगे जा के आपके बच्चे का रूप लेगा!

 

उनके अंडे में केवल X गुणसूत्र होता है, जबकि आपके शुक्राणु में X या Y गुणसूत्र होता है। इसका मतलब यह है कि – यदि आप X गुणसूत्र के साथ उनके अंडे को फर्टिलाइज करते है तो आपका बच्चा एक लड़की होगी और यदि वह आप Y गुणसूत्र को X गुणसूत्र के साथ फर्टिलाइज करते है तो आपका बच्चा एक लड़का होगा। पर जो भी हो एक बच्चे के रूप में खुशी जल्द ही आपके घर आने वाली है।

 

इस चरण में, आपका बच्चा एक कोशिका है और जल्द ही अरबों कोशिकाओं में बदल जाएगा और थोड़ा थोड़ा करके जीवन का निर्माण होगा।

 

चिन्ह और लक्षण

गर्भाशय में झायगोट के प्रत्यारोपण के दौरान थोड़ा खून बह सकता है जो धब्बों के रूप में दिखाई देगा।
* कुछ महिलाएं गर्भावस्था के शुरुआती संकेत दिखा सकती है, जैसे की थकान या सुस्ती। ज्यादातर महिलाओं को कुछ अलग महसूस नहीं होता है।

 

शारीरिक विकास

फर्टिलाईजेशन के बाद, अंडा गर्भाशय में पहूंचता है और अंडे का तेजी से विकास शुरू हो जाता है। इस अंडे को अब झायगोट कहा जाता है। यह झायगोट गर्भाशय में चारों ओर तैरता है और खुद को उचित स्थान पर प्रत्यारोपित करता है। इसके बाद यह झायगोट गर्भाशय की गद्देदार परत में खुद को समा लेता है। झायगोट अब तेजी से विकास कर रहा होता है और उसे ब्लास्टोसिस्ट कहा जाता है।

* आपकी पत्नी के शरीर में बाहरी परिवर्तन दिखने के लिए अभी भी कुछ समय है।

 

भावनात्मक परिवर्तन

उत्साह आपकी पत्नी को थोड़ा बेताब बना सकता है और उन्हें अपना मूत्र गर्भावस्था परीक्षण का प्रयास करना चाहिए लेकिन परिणाम अभी भी नकारात्मक दिखाए जाएंगे। यह अभी दो सप्ताह तक नकारात्मक ही आएंगे। गर्भावस्था परीक्षण पर उन दो लाइनों को देखने के लिए आपको और आपकी पत्नी को दो सप्ताह का इंतजार करना होगा। तो रूक जाए और घरेलू गर्भावस्था परीक्षणों को थोडा और समय दे!

 

खतरे की घंटी

प्रत्यारोपण के बाद देखा जाने वाला रक्तस्राव जब तक कि मामूली धब्बे हैं तब तक चिंता का कोई कारण नहीं है।
* यदि रक्त प्रवाह तीव्र है या आपकी पत्नी अपने निचले पेट के आसपास गंभीर दर्द का अनुभव करती हैं, तो उनके स्त्री रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें।

 

बड़ी बूढ़ी औरतों की हिदायते

गर्भवती महिलाओं को अक्सर अपने आहार से पपीता जैसे खाद्य पदार्थों को बाहर करने के लिए कहा जाता है क्योंकि इसे गर्भपात का कारण कहा जाता है। अध्ययनों ने भी साबित कर दिया है कि पके हुए पपीता नियंत्रण में खाना हानिरहित होता है। तो अगर वह या आप इसे किसी शुभचिंतक से फिर से सुनते हैं तो बिलकुल भी चिंता न करे!

* वास्तव में, परिपक्व पपीता विटामिन में समृद्ध होता हैं और कब्ज को कम कर सकता है। हालांकि, कच्चे पपीता में लेटेक्स होता है, एक एेसा पदार्थ जो गर्भाशय के संकुचन का कारण बन सकता है और आपकी पत्नी को इससे बचना चाहिए।

#garbhavastha

A

gallery
send-btn

Related Topics for you

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.