• Home  /  
  • Learn  /  
  • गर्भावस्था के तैतीसवे सप्ताह के बारे में आपकी पत्नी को क्या क्या पता होना चाहिए?
गर्भावस्था के तैतीसवे सप्ताह के बारे में आपकी पत्नी को क्या क्या पता होना चाहिए?

गर्भावस्था के तैतीसवे सप्ताह के बारे में आपकी पत्नी को क्या क्या पता होना चाहिए?

17 Nov 2018 | 1 min Read

Sonali Shivlani

Author | 213 Articles

आपका बच्चा अब बहुत कुछ वैसा दिखता है जैसा वह जन्म पे दिखेगा और उसकी अधिकांश विशेषताएँ अब अच्छी तरह से बन गई हैं। अब उसका वजन लगभग 2 किलो है और लंबाई 17 इंच से अधिक है। वजन अब तेजी से बढ़ रहा है, इसलिए आपका बच्चा पूर्ण दिखता है और एलियन नहीं। आपकी पत्नी की गर्भावस्था की सप्ताह दर सप्ताह की प्रगति सही दिख रही है!

आपका बच्चा अब जन्म की स्थिति ग्रहण कर सकता है और सिर-नीचे की स्थिति में होने की सबसे ज्यादा संभावना है। सिर भारी है और इसलिए एक प्राकृतिक प्रक्रिया के रूप में, गुरुत्वाकर्षण की ओर मुड़ता है।

इस सप्ताह आपकी पत्नी अपने डॉक्टर के साथ प्रसव वेदना के दर्द प्रबंधन विकल्पों पर चर्चा करना शुरू कर सकती हैं और अब आप अपने मेडिकल सेंटर में उपलब्ध सुविधाओं के विकल्पों के बारे में भी चर्चा कर सकतें है।

आपकी पत्नी को कहे कि कुछ प्राकृतिक दर्द राहत विकल्पों का प्रयास करें जैसे गहरी सांस लेना, प्रसव की विभिन्न स्थिति, सकारात्मक प्रतिज्ञान, विज़ुअलाइज़ेशन, अरोमाथेरेपी, मालिश या साधारण ध्यान भटकाना। प्रसव-वेदनाओं में यह बहुत कारगर है बस थोड़ा अभ्यास करना जरूरी है।



चिन्ह और लक्षण


सिर-नीचे की स्थिति में उनके श्रोणि पर दबाव बढ़ सकता है और वह निचले पेट में एक खिंचाव महसूस कर सकती हैं।

कुछ गर्भवती महिलाओं के लिए, स्तन से चिपचिपा सफेद निर्वहन या कोलोस्ट्रम, अब प्रकट हो सकता है।

जब वह पूर्ण अवधि तक पहुँचती हैं तो अधिक थकान महसूस कर सकती हैं और यह आप दोनों को निराश महसूस करा सकता है। उन्हें जितना हो सके उतना  आराम करने को कहे क्योंकि आने वाले हफ्तों में उनको बहुत सारी ऊर्जा की आवश्यकता होगी।



शारीरक विकास


श्रोणि में बच्चे का सिर उनकी चाल में हस्तक्षेप कर सकता है और चाल डगमगाना शुरू कर सकती है। उन्हें कहे कि वह मजबूत जूते पहनना जारी रखें और सीढ़ियों का उपयोग करते समय अतिरिक्त सावधान रहें।



भावनात्मक विकास


सामान्य प्रसव के लिए आपकी पत्नी को दबाव महसूस हो रहा होगा। सप्ताह दर सप्ताह जैसे ही वह तीसरे तिमाही में प्रगति करती हैं, प्रसव दर्द का विचार उन्हें डरा सकता है। कभी-कभी, वह प्रसव के दर्द से बचने के लिए एक योजनाबद्ध सी-सेक्शन की चाहत कर सकती हैं।

याद रखें, सी-सेक्शन से उभरना भी दर्दनाक हो सकता है। हालांकि सामान्य प्रसव को प्राथमिकता दी जाती है, यह महत्वपूर्ण है कि वह सकारात्मक रहें और अपनी बात पर न अडे़ जो भी मामला हो अंत में, यह आप की पत्नी के और आपके बच्चे का कल्याण है, जो मायने रखता है।



खतरे की घंटी


यदि उनको जननांग क्षेत्र में दर्द महसूस होता है, खासकर जब वह सोने के दौरान करवट बदलती हैं, तो इसे अपने डॉक्टर के साथ-साथ अपने जन्मपूर्व व्यायाम प्रशिक्षक को रिपोर्ट करें। कुछ महिलाओं में, जघन हड्डियां सामान्य से थोड़ा अधिक विस्तार करती हैं और इससे बहुत असुविधा हो सकती है। यह घबराने का कारण नहीं है लेकिन इससे उनको व्यायाम की नियमितता में बदलाव की आवश्यकता है।



बड़ी बूढ़ी औरतो की कहानियाँ


कई संस्कृतियों का निर्देश है कि गर्भवती महिला की माँ प्रसव और जन्म का हिस्सा नहीं हो सकती है। ऐसा कहा जाता है कि अगर गर्भवती स्त्री की माँ को यह बताया जाए कि वह कब प्रसव के लिए गयी है तो यह उसके लिए बुरी किस्मत ला सकती है। यह सच नहीं है। हालांकि, यह महत्वपूर्ण है कि प्रसव के समय वह केवल उन लोगों को साथ लें जाएं जिनके साथ वह सहज हैं।

 

#garbhavastha

A

gallery
send-btn

Related Topics for you

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.