• Home  /  
  • Learn  /  
  • होली की हुड़दंग में ऐसे बचें जिद्दी रंगों से
होली की हुड़दंग में ऐसे बचें जिद्दी रंगों से

होली की हुड़दंग में ऐसे बचें जिद्दी रंगों से

5 Mar 2020 | 1 min Read

होली रंगों और मस्ती का त्योहार है। बच्चे-बूढ़े सभी इस दिन जी भर कर रंगों से खेलते हैं। इस मौके पर रंगो से बचा जाए ऐसा हो नहीं सकता। आजकल लोग रंग डलवाने से डरते हैं इसके साथ ही दूसरा रंग डलवाने का कारण और भी हैं कि मार्केट में जो रंग उपलब्ध होते हैं उनमें बहुत अधित मात्रा में रासायनिक मिला रहता है। वहीं कुछ लोगों को रंग खेलने के बाद स्किन से रंग हटाने की समस्या का सामना करना पड़ता है। अक्सर लोग होली के मौके पर हार्मफुल केमिरकल्स का यूज करते हैं। जिससे स्किन प्रॉब्लम होने का खतरा रहता है। कई बार तो स्किन से रंग हटाने के लिए लोग अपनी स्किन को रगड़ने लगते हैं। जिससे रेशेज, एलर्जी और भी कई दिक्कतें होती हैं।

होली के रंगों से बचने के उपाय

इसी बीच ऐसी दिक्कत से बचने के लिए हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। जिसे अपना कर आप अपनी स्किन का हार्म होने से बचा सकते हैं।
होली खेलने से पहले इन तरीकों को जरूर अपनाएं इससे रंगों को छुड़ाने आसानी होगी।

  • होली के रंग पूरे शरीर पर न लगे इसके लिए फुल कपड़े पहनें।
  • होली खेलने से पहले स्किन पर वैसलीन जरुर लगा लें। वैसलीन लगाने से कलर ज्यादा देर तक नहीं टिकता है। जब भी आप रंग खेलने जाए उससे पहले हाथ, मुंह, कान पर वैसलीन जरूर लगाएं।
  • होली खेलने से पहले आप स्किन और बालों पर नारियल तेल भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से कलर नहीं टिकेगा।
  • होली खेलने से पहले अपनी पूरी त्वचा पर अच्छी तरह क्रीम या माइश्चराइजर  से अच्छे से मसाज करें ताकि रंग सीधे ही आपकी त्वचा को प्रभावित न कर पाए।
  • बालों की एक्स्टा केयर करें स्किन के साथ-साथ आपको अपने बालों की भी सुरक्षा करनी चाहिए। इसके लिए आप अच्छे से ऑयलिंग कर सकते हैं। होली से एक रात पहले सोने से पहले नारियल तेल की अच्छी तरह मसाज करें।
  • आप चाहें तो बालों में स्कार्फ भी बांध कर होली खेल सकती हैं।
  • इससे जब आप होली के बाद हेयरवॉश करेंगे तो सारा कलर खुद-ब-खुद निकल जाएगा।
  • आप होली खेलने से पहले अपने नेल्स पर पहले ही नेलपेंट लगा लें। ताकि वहां पर रंग न टिके। और अगर नाखूनों पर रंग लग जाए तो उसे हटाने के लिए आप नेलपालिश रिमूवर भी यूज कर सकती हैं।

होली के रंगों के निकालने के उपाय

होली खेलते समय केमिकल वाले रंगों से हमें बचने की जरूरत है। फिर भी लोग मानते नहीं और जम कर रंग पोत देते हैं। इन जिद्दी रंगों से चेहरा काला-हरा हो जाता है। कोई नहीं चाहेगा कि काला पुता हुआ चेहरा लेकर दूसरे दिन काम पर जाए। आइए जानते हैं होली के जिद्दी रंग को कैसे घर पर आप आसानी से छुड़ा सकते हैं- लेकिन फिर भी जान लेते हैं रंगों से बचाव के तरीके उसे कैसे छुड़ाया जाये-

  • होली खेलने के तुरंत बाद शरीर से रंग को धोकर निकाल देना चाहिए।
  • यदि आंखों में रंग या गुलाल गिर जाये तो तुरंत ठंडे पाने से धोएं यहां ध्यान दें कि आंखों को ज्यादा रगड़े नहीं। इससे जलन होगी, यदि जलन हो तो आंखों में गुलाब जल डालें इसे आराम मिलेगा।
  • दही का इस्तेमाल करें दही लगाना एक अच्छा ऑप्शन है। इसके इस्तेमाल के लिए आप अपने बालों पर और स्किन पर अच्छे से दही लगाकर करीबन आधा घंटे के लिए छोड़ दें। उससे बाद नहा लें।
  • खीरे का प्रयोग भी रंग छुड़ाने के लिए किया जाता रहा है। खीरे का रस निकालकर उसमें थोड़ा सा गुलाब जल और एक चम्मच सिरका मिलाकर पेस्ट तैयार करें, इससे मुंह धोएं। चेहरे के रंग भी छूट जाएंगे और त्वचा में निखार भी आ जाएगा।
  • रंग छुड़ाने के मामले में मूली का भी कोई जवाब नहीं है। मूली का रस निकालकर उसमें दूध व बेसन या मैदा मिलाकर पेस्ट बनाएं और उसे चेहरे पर लगाने से भी चेहरा साफ हो जाता है। चेहरा ही नहीं शरीर के किसी भी अंग पर लगे रंग को छुड़ाना हो तो भी इस पेस्ट का उपयोग किया जा सकता है।
  • नींबू और बेसन का प्रयोग करके भी आसानी से रंग छुड़ाया जा सकता है। रंग छुड़ाने के लिए बेसन में नींबू व दूध मिलाकर उसका पेस्ट बनाकर अपनी त्वचा पर लगाएं। पंद्रह-बीस मिनट तक पेस्ट लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से मुंह-हाथ धो लें।
  • त्वचा पर लगे गहरे रंग को छुड़ाने के लिए दो चम्मच जिंक ऑक्साइड और दो चम्मच कैस्टर ऑयल मिलाकर लेप बनाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। अब इसके बाद हल्के हाथों से रगड़कर चेहरा धो लें। बीस-पच्चीस मिनट बाद साबुन लगाकर चेहरा धोएं। आपकी त्वचा पर लगा रंग उतर जाएगा। ध्यान रहे कि लेप चेहरे पर लगाने के दौरान बहुत रगड़ें नहीं और बेहतर परिणाम के लिए स्पंज का प्रयोग करें।
  • जौ का आटा व बादाम का तेल भी लोग शरीर पर लगे जिद्दी रंग को छुड़ाने में करते हैं। इनके तेल को त्वचा पर लगाकर रंग को साफ किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त दूध में थोड़ा सा कच्चा पपीता पीसकर मिलाएं। साथ ही थोड़ी सी मुलतानी मिट्टी व थोड़ा सा बादाम का तेल मिक्स करें और करीब आधे घंटे बाद चेहरा धो डालें।
  • चेहरे पर दाने हैं और रंग भी जम गए हैं तो संतरे के छिलके व मसूर की दाल व बादाम को दूध में पीसकर पेस्ट बनाएं इस तैयार उबटन को पूरी त्वचा पर मसलें और धो लें। आपकी त्वचा साफ हो जाएगी और उसमें निखार भी आएगा।

अब आप बेफिक्र होकर होली खेलने का मजा ले सकती हैं।

आप सभी को बेबीचक्रा की ओर से होली की शुभकामनाएं!!!

सूचना: बेबीचक्रा अपने वेब साइट और ऐप पर कोई भी लेख सामग्री को पोस्ट करते समय उसकी सटीकता, पूर्णता और सामयिकता का ध्यान रखता है। फिर भी बेबीचक्रा अपने द्वारा या वेब साइट या ऐप पर दी गई किसी भी लेख सामग्री की सटीकता, पूर्णता और सामयिकता की पुष्टि नहीं करता है चाहे वह स्वयं बेबीचक्रा, इसके प्रदाता  या वेब साइट या ऐप के उपयोगकर्ता द्वारा ही क्यों न प्रदान की गई हो। किसी भी लेख सामग्री का उपयोग करने पर बेबीचक्रा और उसके लेखक/रचनाकार को उचित श्रेय दिया जाना चाहिए। 

#holi

A

gallery
send-btn

Related Topics for you

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.