• Home  /  
  • Learn  /  
  • प्रेगनेंसी में मार्निंग सिकनेस या उल्टी रोकने के घरेलु उपाय
प्रेगनेंसी में मार्निंग सिकनेस या उल्टी रोकने के घरेलु उपाय

प्रेगनेंसी में मार्निंग सिकनेस या उल्टी रोकने के घरेलु उपाय

24 Sep 2021 | 1 min Read

Medically reviewed by

Author | Articles

गर्भावस्था का पहला लक्षण है मार्निंग सिकनेस या उल्टी होना। प्रेगनेंसी की पहली तिमाही में यह समस्या सबसे ज्यादा होती है। इसकी वजह से थकान होना शुरु होती है। शरीर में हार्मोनल बदलाव की वजह से सिरदर्द, चक्कर आना, मूड स्विंग होना सामान्य होता है। लेकिन मार्निंग सिकनेस की समस्या 1 से 2 महीने तक बनी रहती है। लेकिन कुछ घरेलु उपायों द्वारा इस परेशानी से छुटकारा पा सकते है।

प्रेगनेंसी के दौरान उल्टी होने की वजह घबराहट भी होने लगती है। इसलिए सोने से पहले आप वॅाक करना शुरु करे। रोजाना 15 से 20 मिनट अवश्य टहले।

  • अगर सुबह उठते ही आपको उल्टी फील रही है तो आप तुरंत नींबू पानी लीजिए।
  • अदरक, नींबू का रस गुनगुने पानी में मिला कर लीजिए इससे भी काफी आराम मिलेगा।
  • पुदाने का तेल का डिफ्यूजर अपने रुम में अवश्य रखे। इसकी सुंगध से आप अच्छा फील करेगी।
  • मीठी सौंफ का इस्तेमाल भी उल्टी रोकने में किया जाता है। 1 से 2 चम्मच मीठी सौंफ को मुहं में चबाते रहे।
  • इलाइची अगर आपको बहुत ज्यादा उल्टी हो रही है तो इलाइची को मुहं में रख ले।
  • सुबह उठकर एकदम खाली पेट नहीं रहे। खूब सारा पानी पिएं इसके अलावा नारियल पानी का भी सेवन करे।
  • आवंले का मुरब्बा भी उल्टी रोकने के लिए लाभदायक होता है। क्योंकि आवंले में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करने से आपको थकान भी महसूस नहीं होगी।
  • इसका अलावा मार्निंग सिकनेस से बचने के लिए आप जंक और आयॅली फूड का सेवन बिल्कुल भी नहीं करे।

प्रेगनेंसी के शुरुआती हफ्तों में यह समस्या रहती है। लेकिन अगर आपको इन सारे उपायों के बाद भी आराम नहीं मिल रहा है तो अपनी डॅाक्टर से अवश्य सलाह ले।

#garbhavastha #morningsickness

A

gallery
send-btn

Related Topics for you

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.