• Home  /  
  • Learn  /  
  • 5 मजेदार एक्टिविटी 2 से 5 साल के बच्चों के लिए
5 मजेदार एक्टिविटी 2 से 5 साल के बच्चों के लिए

5 मजेदार एक्टिविटी 2 से 5 साल के बच्चों के लिए

24 Sep 2021 | 1 min Read

Medically reviewed by

Author | Articles

एक माॅं के लिए अपने बच्चे को बिजी रखना आसान नहीं होता है। आनॅलाइन क्लास, सोशल सर्किल का कम होना, इन सबकी वजह से बच्चों टीवी और फोन में बिजी रहने लगे है। लेकिन बहुत ज्यादा फोन और टीवी देखना बच्चों की सेहत के लिए ठीक नहीं है। अगर आपको भी अपने बच्चे को स्क्रीन से दूर रखना है। तो आपको कुछ तो नया करना होगा। क्योंकि बच्चों को तो व्यस्त रखना भी जरुरी है।

यह एक्टिविटी 2 साल से 5 साल तक के बच्चों के लिए है।

5 इंगजिंग एक्टिविटी

क्रियटिव रिसायकिल

हमारे घरों में बहुत सारा ऐसा सामान होता है जिसका कोई इस्तेमाल नहीं होता है। जैसे कि न्यूज पेपर, पुरानी प्लास्टिक बोतल, कोरियर पैकेट। इन सबको ज्यादातर हम फेंक ही देते है। लेकिन इन्हीं बेकार सामान से बच्चे काफी कुछ नया बना सकते है। जैसे कि पुरानी प्लास्टिक बोतल से फ्लॅावर वॅास, कोरियर पैकेट से बॅाक्स। इस तरह बच्चे की जिस भी चीज में रुचि हो वह बना सकता है।

पजल सॅालविंग

बच्चे का कोई भी फेवरेट कार्टून शो को पजल के रुप में क्रियेट कर सकती है। जैसे आजकल बच्चों को डोरेमॅान बहुत पसंद है। तो इस शो के 10 कैरेक्टर से आप एक मजेदार पजल बनाए।

मास्क मेकिंग

बच्चों को फनी मॅास्क बहुत पसंद होते है, इसलिए आप कोई पांच थीम लीजिए। जैसे कि कॅार्टून थीम, बर्थडे पार्टी थीम, क्लास रुम थीम। इस तरह से बच्चों की कोई भी फेवेरट थीम लेकर मास्क बनाये जा सकते हैं।

क्रियटिव राइटिंग

हालिकी बच्चों को लिखना बिल्कुल नहीं पसंद होता है। लेकिन इस एक्टिविटी में बच्चों को मजा बहुत आयेगा। आप बच्चों को उनका कोई भी फेवरेट टॅापिक लिखने को बोले। अगर बच्चा बहुत ज्यादा नहीं लिखना जानता है तो आप फेवरेट शब्द को भी लिखने के लिए दे। इसमें एक 5 से 10 मिनट का टाइम फिक्स कर ले।

नॅान फाॅयर कुकिंग

यह एक्टिविटी ऐसी है जिसे 2 साल का बच्चा भी बहुत आसानी से कर सकता है। आप चाहे तो फ्रूट सलाद, चीज सैंडविंच, को शामिल कर सकते है। फ्रूट सलाद के लिए आपके पास जो भी फ्रूट्स है उसे आप बच्चों को छोटी स्लाइस में काट कर दे। अब बच्चों से बोलिए इन सारी फ्रूट की स्लाइस को अल्फाबेट या नंबर में अरैंज करे। सैंडविच के लिए आप ब्रेड स्लाइस को काट ले, खीरा, टमाटर, प्याज, सॅास, नमक, चीज स्लाइस को एक प्लेट में रख दे। अब बच्चे को प्लस्टिक का नाइफ और फोर्क दे, और इसी की सहायता से बच्चे सैंडविच बना सकते है। सबसे मजेदार यह है कि बच्चों को अपने हाथ से बनी चीज को खाना में बहुत मजा आयेगा।

इस तरह की एक्टिवटी से बच्चों का ध्यान स्क्रीन टाइम से हटेगा। साथ बच्चों को अगर ऐसी एक्टिवटी की आदत शुरु से डाल दी जाए। तो बच्चे काफी कुछ नया सीख सकते हैं और कर सकते हैं।

#balvikas #boostingchilddevelopment

A

gallery
send-btn

Related Topics for you

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.