• Home  /  
  • Learn  /  
  • बच्चों के साथ सफर कर रहे हैं तो 10 चीजें हमेशा साथ रखे
बच्चों के साथ सफर कर रहे हैं तो 10 चीजें हमेशा साथ रखे

बच्चों के साथ सफर कर रहे हैं तो 10 चीजें हमेशा साथ रखे

26 Sep 2021 | 1 min Read

Medically reviewed by

Author | Articles

बच्चों के साथ सफर करना आसान नहीं होता है। आप चाहे ट्रेन से जाए या फिर फ्लाइट से लेकिन इस सफर को आसान बनाया जा सकता है। अपने साथ कुछ चीजे हमेशा रखे।

  • सबसे पहले बच्चों की मेडिसन हमेशा साथ रखे।
  • बच्चों के लिए फूड जी हाॅं वैसे तो फ्लाइट और ट्रेन में खाना मिलता है। लेकिन आप बच्चों के लिए खाना लेकर जा सकती है। आप चाहे तो पराठा सब्जी, पूरी, या जो भी आपके बच्चे की पसंद का हो।
  • लंबे सफर में बच्चों बिजी रखना मुश्किल हो जाता है। इसलिए बच्चों के लिए कलरिंग बुक, टॅायज, गेम हमेशा साथ रखे।
  • एक्सट्रा क्लॅाथ बच्चे के लिए रखना जरुरी है। चाहे ठंड का मौसम हो या गर्मी का अलग से कपड़े हमेशा रखे।
  • किड्स बेडशीट और कंबल को रखना नहीं भूले।
  • घर के बने स्नैक्स बच्चों के लिए रखे अगर आप किसी ट्रिप पर जा रही हैं। तो भी यह स्नैक्स बच्चों के लिए काम आएंगे।
  • एकस्ट्रा डॅायपर, नेपी वाइपस, और टिशू पेपर भी साथ रखे।
  • हैंड सैनटाइजर और लिप बॅाम को भी रख सकते हैं। क्योंकि अगर सर्दी का मौसम है तो शिशुओं के होठ बहुत फटते हैं इसलिए किड्स फ्रेंडली लिप बॅाम जरुर रखे।
  • एक्सट्रा न्यूजपेपर और पॅालीबैग इन दो चीजों का रखना बेहद जरुरी है। इसमें आप बच्चे के डॅायपर रैप करके डस्टबिन में फेंक सकती है।
  • बच्चों के लिए कोई भी फ्रूटस हमेशा साथ ले जाए। क्योंकि अगर बच्चा स्नैक्स या खाना नहीं खा रहा है तो फ्रूट भी अच्छा विकल्प है।

आप चाहे ट्रेन से सफर करे या फिर कार से अपने बच्चों के लिए हमेशा यह चीजे रखे। क्योंकि सफर में कभी भी इन चीजों की जरुरत पड़ सकती है। इसलिए अपने सफर को आसान बनाए और इन बातों का ध्यान रखे।

#babytravel

A

gallery
send-btn

Related Topics for you

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.