• Home  /  
  • Learn  /  
  • बच्चों को भी राष्ट्रीय पर्व का महत्व पता होना चाहिए
बच्चों को भी राष्ट्रीय पर्व का महत्व पता होना चाहिए

बच्चों को भी राष्ट्रीय पर्व का महत्व पता होना चाहिए

29 Sep 2021 | 1 min Read

Medically reviewed by

Author | Articles

बच्चों को भी राष्ट्रीय पर्व का महत्व पता होना चाहिए

2 अक्टूबर को गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जंयती हर वर्ष मनायी जाती है। क्या आपके बच्चों को 2 अक्टूबर का महत्व पता है। कि यह दिन क्यों खास है बच्चे गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन से क्या प्रेरणा ले सकते है। तो इस 2 अक्टूबर को आप अपने बच्चों को शास्त्री जी और गांधी जी के विषय में कुछ रोचक बातें अवश्य बताएं।

 

  • लाल बहादुर शास्त्री हमारे देश के दूसरे प्रधानमंत्री थे।
  • शास्त्री जी नें काशी विद्यापीठ से संस्कृत विषय में अध्ययन किया था। इसलिए इन्हें शास्त्री की उपाधि दी गई थी।
  • जय जवान जय किसान का नारा शास्त्री जी ने दिया था।
  • देश के अन्य नेताओं की तरह शास्त्री जी नें भी देश को आजादी दिलाने में काफी संघर्ष किया था।
  • गांधी जयंती भी हर साल 2 अक्टूबर को मनायी जाती है।
  • गांधी जी का पूरा नाम मोहन दास करमचंद गांधी था। सुभाष चन्द्र बोस जी ने राष्ट्रपिता की उपाधि गांधी जी को दी थी।
  • 2 अक्टूबर को गांधी जी का जन्म दिन विश्व अहिंसा दिवस के रुप में मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र संघ ने की थी।
  • गांधी जयंती के अवसर पर कई तरह के आयोजन स्कूलों में किये जाते है।
  • हमारे देश में हर राष्ट्रीय पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। फिर चाहे वह 26 जनवरी हो या फिर स्वंतत्रता दिवस। आज के समय में बच्चों को राष्ट्रीय पर्व का महत्व अच्छे से पता होना चाहिए।

 

बच्चों को भी इस बात के बारे में पता होना चाहिए कि हमारा देश कैसे आजाद हुआ। कितने लोगों नें अपने देशो को आजादी दिलाने में बलिदान दिया। इसलिए राष्ट्रीय पर्व का महत्व सभी बच्चों को पता होना चाहिए। क्योंकि 2 साल के बाद बच्चे हर चीज जानने का प्रयास करते है। इसलिए अपने बच्चों को 2 अक्टूबर से जुड़ी हुई इन बातों की जानकारी अवश्य दे।

#mindfulparenting

A

gallery
send-btn

Related Topics for you

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.