• Home  /  
  • Learn  /  
  • गोद भराई की पारंपरिक रस्म या बेबी शावर फन पार्टी दोनों ही खास
गोद भराई की पारंपरिक रस्म या बेबी शावर फन पार्टी दोनों ही खास

गोद भराई की पारंपरिक रस्म या बेबी शावर फन पार्टी दोनों ही खास

30 Sep 2021 | 1 min Read

Medically reviewed by

Author | Articles

मां बनने से ज्यादा खुशी किसी बात की नहीं होती है। एक मां और उसकी फैमिली के लिए यह समय सबसे ज्यादा खास होता है। गर्भावस्था के दौरान कई तरह की रस्में भी होती है। जिसमें सबसे महत्वपूर्ण रस्म है गोद भराई की रस्म जो आज के समय में बेबी शावर नाम से ज्यादा जानी जाती है।गो द भराई या बेबी शावर आप जो भी मनाना चाहते है। इन बातों का ध्यान हमेशा रखे।

 

गोद भराई की रस्म क्या है

गोद भराई की रस्म मं और बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य के लिए की जाती है। यह एक पारंपरिक रस्म है, इस रस्म के दौरान गर्भवती महिला को आशीर्वाद मिलता है। नई साड़ी, नए गहने अच्छी तरह से महिला को तैयार किया जाता है। इसमें घर की बड़ी-बुजुर्ग महिलाएं शामिल होती है। भगवान का आशीर्वाद लेते हुए मंगल गीत गाये जाते है। गर्भवती महिला के पसंद के पकवान बनते है। उसके अलावा अन्य घर के सदस्य उपहार देते है। गोद भराई की रस्म 7 वें महीने में की जाती है। इस रस्म के दौरान गर्भवती की गोद सूखे मेवों से भरी जाती है।

गोद भराई रस्म के दौरान गर्भवती महिला को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

  • रस्म के शुरु होने से पहले खूब आराम करे। क्योंकि इसमें आपको काम करने की जरुरत नहीं है।
  • इस रस्म के दौरान आप आरामदायक कपडे पहने।
  • खाली पेट बिल्कुल नहीं रहे आप अच्छी तरह से खाती रही।

 

बेबी शावर थीम

गोद भराई की इस रस्म ने बेबी शावर का रूप ले लिया। लेकिन कुछ घरों में यह रस्म पारंपरिक तरीके से होती है। अगर आप अपनी फ्रेंड्स और लोगों को बुलाना चाहती है तो बेबी शावर थीम पार्टी भी कर सकते है।

जिसमें कि कई थीम होती है आजकल बेबी शावर थीम बहुत ट्रेडिंग है। इसमें ट्रेडिशनल कुछ भी नहीं होता है। आपका जो मन करे आप वही पहन सकती है। इसमें दोस्तों के साथ डांस, म्यूजिक, फूड, गेम सब कुछ होता है।

बेबी शावर की कुछ ट्रेडिंग थीम है

  • ब्यूटी द बेबी थीम
  • रेनबो बेबी शावर थीम
  • द एडवेंचर बीगेन
  • बेस्ट पैरेंट
  • कूल डैडी
  • गेस द नेक्स्ट

 

अगर आप इस तरह की बेबी शॉवर पार्टी की प्लानिंग कर रहे है। तो इन बातों का ध्यान अवश्य रखे।

  • आप बेबी शावर पार्टी के लिए किसी इवेंट प्लानर से भी बात कर सकते है। पार्टी में खाने से लेकर रिटर्न गिफ्ट तक सब कुछ इंवेंट एजेंसी ही देखती है।
  • पार्टी कैसे और कहां करनी है यह आपके ऊपर निर्भर है।
  • प्रेगनेंट मॉम को इस पार्टी के लिए ज्यादा स्ट्रेस लेने की जरूरत नहीं है। आप बस रिलेक्स होकर पार्टी इंजॉय करे।
  • पार्टी के लिए आप आरामदायक इवनिंग गाउन पहन सकती है।

 

इस पार्टी में फ्रेंड के अलावा अगर आप फैमिली के बडे लोगों को बुलाना चाह रहे तो। उनके लिए एक अलग फन जोन रखे। जिसमें कि आप बेस्ट ग्रैंड मदर, बेस्ट ग्रैंड डेड, की थीम रख सकते है। क्योंकि आज के टाइम में पेरेंट्स भी पुरानी सोच के साथ आगे बढ़ रहे है। ऐसे में आप अपने सास-ससुर और पैरेंट को अवश्य शामिल करे। यकीन मानिए यह बहुत मजेदार होगा, पहली जनरेशन से लेकर आने वाली तीसरी जनरेशन के लिए बहुत यादगार पल होगा।

हालिकी पारंपरिक रस्मों का अलग महत्व होता है। इसलिए आप नये बच्चे के स्वागत के लिए दोनों तरीकों को अपनाए। एक दिन पारंपरिक रस्म के लिए और एक दिन बेबी शावर फन पार्टी के लिए। अपने मां बनने के इस सफर में सबका आशीर्वाद और सबका साथ लेकर आगे बढें।

हैप्पी पैरेटिंग

#garbhavastha

A

gallery
send-btn

Related Topics for you

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.