13 Oct 2021 | 1 min Read
Medically reviewed by
Author | Articles
दशहरा, बुराई पर अच्छाई की जीत का वह त्यौहार जो हमारे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दशहरा हम आपके लिए लेकर आये हैं। ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक की रेसिपी तो इस दशहरे ये रेसिपी अवश्य ट्राई करे। दशहरे पर पीले पकवान बनाने की परंपरा हमेशा से चली आ रही है क्योंकि पीला रंग शुभ माना जाता है। चलिए जानते है दशहरा स्पेशल रेसिपी जो सुबह के नाश्ते से लेकर रात के डिनर तक के लिए है।
ब्रेकफास्ट रेसिपी
सामग्री
बनाने की विधि
जलेबी बनाने के लिए सबसे पहले सूजी, चावल का आटा, दही पिसी चीनी, हल्दी मिलाकर एक बैटर बना ले। इसके बाद जलेबी कोन में यह बैटर भरे अब कढ़ाई में रिफाइंड डालकर जलेबी कोन की मदद से जलेबियां बनाएं। तो इस दशहरे की शुरुआत कुछ मीठे से करे।
ब्रेकफास्ट
सामग्री
बनाने की विधि
छोले बनाने के लिए छोलों को रात भर भिगो कर रख दे। प्रेशर कुकर में पहले छोलों को उबालें ले, इसके बाद एक प्रेशर कुकर में हल्का रिफाइंड डाले। अजवाइन, कसूरी मेथी, सौंफ, जीरा के साथ तड़का लगाए। इसके बाद इसमें प्याज, टमाटर प्यूरी, अदरक को घिस कर डाले। अब धीमी आंच पर अच्छे तरह से भुने। इसमें अमचूर पाउडर, हल्दी, देगी मिर्च, हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह से मसाले भून ले। अब दो से तीन सीटी आने के बाद गैस बंद कर दे। आपके पिंडी छोले बनकर तैयार आप चाहे तो इसे भटूरे के साथ सर्व कर सकती हैं।
अगर लंच की बात करे तो कुछ हल्का लंच ट्राई किया जाए।
लंच
सामग्री
बनाने की विधि
सबसे पहले दही, बेसन और पानी मिलाकर फेंट ले। ध्यान रहे घोल ना ज्यादा गाढ़ा ना पतला हो। कढ़ाई गर्म करके उसमें आप तेल या घी डाले जिस चीज का इस्तेमाल करते हो अब करी पता, राई, जीरे का तड़का लगाए। फिर कढ़ी का घोल डालने लेकिन ध्यान रहे कढी को लगातार चलाते रहे। इसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक और चीनी मिलाए। कढी को 10 से 15 मिनट तक चलाते रहे जब कढ़ी में उबाल आने लगे। तो बंद कर दे आप चाहे तो लाल मिर्च का तड़का इसमें ऊपर से लगा सकती है। चावल के साथ कढी को सर्व करे।
डिनर में आप को कुछ चटपटा सा खाने का मन होगा। तो इसके लिए ट्राई करें पालक पनीर की रेसिपी।
डिनर
सामग्री
बनाने की विधि
सबसे पहले पालक को अच्छी तरह से धो ले। आप चाहें तो वेजी वॉश का इस्तेमाल कर सकते है। इसके बाद पालक को उबालने रखे। फिर पालक को ठंडा करके पीस ले। अब हल्के घी में पालक को भून ले। और पनीर को चौकोर टुकड़ों में काटकर फ्राई कर ले। अब नॉन स्टिक पैन में जीरा, प्याज लहसुन का पेस्ट डालिए। इसको हल्की आंच पर भूने इसके बाद इसमें टमाटर प्यूरी मिक्स करे। 4 से 5 मिनट तक भूनते रहे। इसके बाद इसमें धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक मिलाए। अब इसमें पालक का पेस्ट और पनीर मिक्स करे। 1 से 2 कप पानी डालकर आधा मिनट के लिए कुकर में पकाए। पालक पनीर तैयार है इसमें आप क्रीम के साथ सर्व करे। आप चाहे तो तवा नान के साथ सर्व कर सकती है।
A