नूडल्स जिसे बच्चे जितना पसंद करते हैं उससे ज्यादा यह बड़ों का भी फेवरेट होता है। लेकिन नूडल्स खाना सेहत के लिए ठीक नहीं है। अगर नूडल्स को कुछ इस तरीके से बनाया जाए। जो कि हेल्दी भी हो और खाने में टेस्टी भी हो, आइये जानते है आप कैसे एक छोटे से ट्विस्ट के साथ नूडल्स को हेल्दी बना सकते है।
चलिए जानते है नूडल्स के लिए सामग्री और बनाने की विधि
सब्जियों नूडल्स के हिसाब से बराबर मात्रा में हो। सारी वेजी बारीक कटी ही रखनी है।
सामग्री
- नूडल्स 1 पैकेट
- शिमला मिर्च
- पत्ता गोभी
- गोभी
- गाजर
- प्याज
- टमाटर
- मटर
- लहसुन बारीक कटा हुआ
- अदरक बारीक कटा हुआ
- नमक
- नींबू का रस 1 छोटा चम्मच
- काली मिर्च 1 छोटे चम्मच
- गरम मसाला आवश्यकतानुसार
- अमचूर पाउडर चुटकी भर
- टोफू/ पनीर
- कॉर्न उबले हुए
- हरा धनिया बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च
बनाने की विधि
- नूडल्स बनाने के लिए आप आटा नूडल्स का भी इस्तेमाल कर सकते है।
- सबसे पहले पानी को उबालने रखे 3 से 4 मिनट तक जब पानी पूरी तरह से खौलने लगे।
- तब उसमे नूडल्स डाले, 5 मिनट बाद पानी में उबाल आने लगेगा। अब नूडल्स का पानी छान ले, और नूडल्स में ठंडा पानी डालकर रख दे।
- इसके बाद पैन गर्म करे उसमे हल्का आयल डाले। उसके बाद इसमें प्याज, लहसुन और अदरक को भून ले।
- उसके सारी कटी हुई सब्जियां हल्की आंच पर भून ले। अब इन सब्जियों में नमक, काली मिर्च, गर्म मसाला, नींबू का रस मिला ले। इसके बाद नूडल्स को डाल दे और अच्छी तरह से मिक्स कर ले।
- इन नूडल्स में आप पनीर और टोफू के स्लाइस ऊपर से मिला सकते है। आपके हेल्दी नूडल्स बनकर तैयार है, इस नूडल्स रेसिपी का ट्विस्ट यह है कि इसमें वैनेगर और सोया सॅास की जगह नीबूं के रस का इस्तेमाल किया गया है। एक बार आप भी नूडल्स की यह रेसिपी अवश्य ट्राई करे।
#instantrecipes