• Home  /  
  • Learn  /  
  • बच्चों को सब्जियां खिलाने का सबसे आसान तरीका
बच्चों को सब्जियां खिलाने का सबसे आसान तरीका

बच्चों को सब्जियां खिलाने का सबसे आसान तरीका

20 Oct 2021 | 1 min Read

Medically reviewed by

Author | Articles

सब्जियों जिसे देखकर बच्चे हमेशा कहते हैं अरे मम्मी यह तो मुझे नहीं खानी है। इसका स्वाद मुझे नहीं पसंद है, अरे ये तो हरी सब्जी ये कौन खाता है। बच्चों के ऐसे बहाने सिर्फ सब्जियों को नहीं खाने के लिए है। लेकिन अगर ऐसा कोई तरीका निकाला जाए जिससे बच्चे सब्जी बड़ी आसानी से खाएं। ऐसा तरीका है सब्जियों को क्रिएटिव तरीके से बनाना।

 

पालक जो कि बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें आयरन भरपूर मात्रा में होता है, लेकिन पालक बच्चों को बिल्कुल नहीं पसंद होता है। पालक को आप फिंगर फूड की तरह इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए पालक को उबाल लें इसको पीस कर आप इसमें पनीर और बेसन, नमक मिक्स कर दे। अब इसको आटे की तरह अच्छी तरह से गूंथ ले। इसे फ्रेंच फ्राइज के शेप में काटकर फ्राई कर ले। अब इसे एक आइसक्रीम स्टिक में लगाकर बच्चे को दे।

 

बच्चों के लिए गाजर बहुत ही फायदेमंद होती है। लेकिन बच्चे गाजर को खाना नहीं पसंद करते है। इसके लिए आप गाजर को किसी शेप में काटकर दे। या फिर गाजर, खीरा, टमाटर को एक स्माइली के आकार में काटे। यह बच्चों के लिए काफी इंट्रेस्टिंग होगा क्योंकि स्माइली हमेशा बच्चों को पसंद आती है। सब्जियों में बहुत ही अच्छी मात्रा में विटामिन, मिनरल पाया जाता है। बच्चों की अच्छी ग्रोथ के लिए रोजाना 1 से 2 सब्जी अवश्य शामिल करे।

 

किसी भी हरी सब्जी को आप वेजी वॉश से अवश्य धुले। सब्जी का प्रयोग करने से पहले सब्जी को हल्दी नमक के पानी में भी रख सकते हैं।

सर्दियों के मौसम में मेथी, मूली, गोभी, मटर खाना काफी फायदेमंद होता है। लेकिन बच्चों को मेथी का स्वाद पसंद नहीं आता है। इसके लिए आप मेथी के पैनकेक बनाए लेकिन नमकीन। मेथी को अच्छी तरह से धुल कर साफ कर ले अब मेथी को पीस ले। आटे के साथ पिसी हुई मेथी मिला ले, इसके बाद इसमें नमक, हरी धनिया मिलाकर अच्छी तरह से आटा गूंथ ले। अब इसको अलग-अलग तरीके से काट कर तवे पर सेक ले, और टोमैटो सॉस के साथ सर्व करे।

 

सब्जियों में बच्चों को अगर कुछ बहुत ज्यादा पसंद होता है तो वह आलू क्योंकि आलू के फ्रेंच फ्राइज जो बनते है। आलू की अगर सब्जी बनाकर खाएंगे तो यह बच्चों को नहीं अच्छी लगेगी। इसलिए आलू को आप फिंगर फूड की तरह भी दे सकती हैं। जैसे कि आलू मटर को मिक्स करके इसे फ्रेंच फ्राइज के आकार में तैयार कर ले।

बच्चों को सब्जियां खिलाना इतना आसान नहीं है इसलिए आपको हर रोज कुछ ना कुछ नया ट्राई करना होगा। क्योंकि सब्जी बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है।

#shishukidekhbhal

A

gallery
send-btn

Related Topics for you