• Home  /  
  • Learn  /  
  • डेंगू बुखार में प्लेटलेट्स का कम होना, जानिए प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए घरेलू नुस्खे
डेंगू बुखार में प्लेटलेट्स का कम होना, जानिए प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए घरेलू नुस्खे

डेंगू बुखार में प्लेटलेट्स का कम होना, जानिए प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए घरेलू नुस्खे

27 Oct 2021 | 1 min Read

Medically reviewed by

Author | Articles

इस समय डेंगू बुखार बहुत तेजी से फैल रहा है। बड़ों के साथ-साथ बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। डेंगू बुखार में सबसे ज्यादा खतरा प्लेटलेट्स कम होना का रहता है। जिसकी वजह से अस्पताल में एडमिट होने की भी स्थिति आ सकती है। आखिर प्लेटलेट्स का कम होना क्यों खतरनाक होता है।

प्लेटलेट्स एक तरह की छोटी रक्त कोशिकाएं होती है। यह कोशिकाएं हमारे बोन मैरो में पायी जाती हैं। अगर यह प्लेटलेट्स कम हो जाए तो खून में बीमारियों से लड़ने की ताकत भी कम होने लगती है।

एक स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में प्लेटलेट्स 1 लाख से 50 हजार तक होती है। लेकिन डेंगू और अन्य बीमारियों के दौरान जब यह घटती है तो इसका बुरा असर हमारे शरीर पर पड़ता है। खासतौर से बच्चों और गर्भवती महिला के लिए यह काफी घातक होता है।

 

ऐसे में फौरन अपने डॉक्टर से सलाह लें।

प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय

 

  • प्लेटलेट्स को बढाने के लिए सबसे ज्यादा आवश्यक होता है डॉक्टर की सलाह और दवाइंया। इसलिए सबसे पहले डॉक्टर के द्वारा बताई गई सलाह के अनुसार दवा ले। इसके साथ घरेलू उपायों से भी प्लेटलेट्स को ठीक किया जा सकता है।
  • प्लेटलेट्स बढ़ाने में पपीता बहुत फायदेमंद होता है। पपीते के पत्तों का रस प्लेटलेट्स को ठीक करने में मदद करता है।
  • चुकंदर शरीर में खून की मात्रा को बढाता है, इसलिए अगर बुखार में प्लेटलेट्स कम भी हैं तो आप रोजाना लंच में चुंकदर को सलाद के तौर पर या फिर चुंकदर का जूस पीजिए।
  • नारियल पानी का सेवन भी प्लेटलेट्स को बढाने में मदद करता है।
  • आवंले में बहुत ही अच्छी मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है विटामिन सी प्लेटलेट्स बढाने में काफी मदद करता है।
  • अगर किसी वजह से प्लेटलेट्स कम है तो अपने शरीर में पानी की कमी मत होने दे। नींबू पानी का भी सेवन करें, साथ ही जूस और शरीर को हाईड्रेड करने वाला ही चीज ले।
  • गाजर का जूस भी खून में प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद करता है। गाजर और पालक का जूस भी काफी लाभदायक होता है। बच्चों के लिए भी गाजर काफी फायदेमंद होता है।

इस बदलते मौसम में अपने शरीर को फिट रखने के लिए इन सारी चीजों का सेवन अवश्य करे।

#shishukidekhbhal #childhealth

A

gallery
send-btn

Related Topics for you

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.