3 Dec 2021 | 1 min Read
Medically reviewed by
Author | Articles
बच्चों के साथ लंच और डिनर पर जाना आसान काम नहीं होता है। क्योंकि बच्चे एक जगह बैठते नहीं और खाना ठीक से खाते नहीं। ऐसे में पेरेंट्स के लिए यह मुश्किल होता है कि कौन से रेस्टोरेंट जाए। यहां पर हम आपके लिए दिल्ली के ऐसे टॉप 5 रेस्टोरेंट लेकर आये हैं जो पूरी तरह से किड्स फ्रेंडली है।
यह रेस्टोरेंट दिल्ली के कनॉट प्लेस में है। यहां पर Buffet मिलता है जिसमें किड्स फ्रेंडली मेन्यू है। 1 साल से लेकर 10 साल तक के बच्चों की पसंद को देखते हुए मेन्यू है। यहां पर किड्स जोन भी है जिसमें बच्चा अपना समय बिता सकते है। अगर आपका बच्चा यहां खेल भी रहा है तो आपको परेशान होने की जरुरत नही है। क्योंकि यहां पर बच्चों की सुरक्षा पर पूरा ध्यान दिया जाता है।
यहां पर कबाब की कई वैरायटी मिलेगी। यह रेस्टोरेंट बच्चों के लिए इसलिए खास है क्योंकि पूरी तरह से फैमिली फ्रेंडली है। यह दिल्ली के महिपालपुर में स्थित है। अगर आप अपने नवजात शिशुओं के साथ भी जा रहे हैं तो भी यहां पर आपको कोई दिक्कत नहीं होगी। बच्चों के लिए यहां पर आप फ्रेंच फ्राइज, शेक भी आर्डर कर सकते हैं।
यह रेस्टोरेंट किड्स के लिए ही है क्योंकि यहां पर किड्स मील फ्री है। बच्चों की पसंद के हिसाब से आप कोई भी डिश बनवा सकते है। यहां पर आप अपने नवजात शिशु को लेकर जा सकते है। उसके अलावा यहां पर बेबी चेयर भी है जिसमें अपने बच्चे को बैठा सकते है। अगर आपका बच्चा बोर हो रहा है तो रेस्टोरेंट के अंदर किड्स जोन है। तो आप आराम से खाना खाइये और बच्चों को खेलने दे। यहां पर सेफ्टी का भी पूरा ख्याल रखा जाता है इसलिए आप बेफ्रिक होकर यहां पर जाए।
यह दिल्ली से सटे गुड़गांव और दिल्ली के राजौरी गार्डन के पास स्थित है। यहां पर भी आपको buffet मिल जायेगा। इसके अलावा यहां पर प्ले एरिया, टॅाय, गेम जोन है। इसके अलावा यहां का मेन्यू लाजवाब है।
इस रेस्टोरेंट को एक ट्रेन का आकार दिया गया है इसके बाहर बच्चे आसानी से खेल सकते है। यहां पर स्ट्रीट फूड मेन्यू भी मिल जायेगा। बच्चों के लिए यह रेस्टोरेंट पूरी तरह से सुरक्षित है।
तो इस वीकेंड आप अपने बच्चों के साथ कहां जाना पसंद करेगें।
A