7 Dec 2021 | 1 min Read
बेबीचक्रा हिंदी
Author | 769 Articles
किड्स जोन बच्चों की ऐसी फेवरेट जगह जहां हर बच्चा जाना चाहेगा। क्योंकि यहां बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गेम, फन एक्टिविटी कराई जाती है। आज हम आपके लिए दिल्ली एनसीआर के टॅाप 5 किड्स जोन लेकर आए है।
यह ऐसा किड जोन है जो देश में कई जगह है। अगर दिल्ली की बात करे तो यह किड्स जोन दिल्ली से सटे नोएडा में सेक्टर 18 में स्थित है। यहां पर नवजात शिशु से लेकर 2 साल से कम बच्चों के लिए फ्री इंट्री है। यहां पर बच्चों के लिए 100 से ज्यादा एक्टिविटी है। जिसमें बच्चों के लिए कई तरह की थीम है। बच्चे पूरा दिन यहां बिता सकते है। यह एक्टिविटी ऐसी है जिसमें बच्चे बहुत कुछ सीख भी सकते है।
बच्चों के लिए एक मज़ेदार इनडोर खेल का मैदान है जिसमें बच्चों के लिए ऐजूकेशनल गेम भी शामिल है। यहां ट्रैम्पोलिन पार्क, बॉल पूल आदि गेम है। यहां बच्चे और पैरेंटस दोनों ही कई तरह की एक्टिविटी में शामिल हो सकते है। यह किड्स जोन दिल्ली के हौज खास में स्थित है। यहां पर प्रति घंटे के हिसाब से शुल्क लिया जाता है।
अगर आप बच्चों को कैंप दिखाना चाहते हैं तो यहां पर कैंप से संबधित कई तरह की एक्टिविटी है। कैंप टिक्कलिंग में तीन तरफ अरावली की पहाड़ी हैं। यह एक विलेज और इको कैंप भी है। यह पर 6 स्थायी टेंट की भी व्यवस्था है। यह दिल्ली से कुछ दूर हरियाणा के पास है। आप यहां पर 2 साल तक के बच्चों लेकर जा सकते है। टॅाडलर बच्चों के लिए भी यहां कई तरह की फन एक्टिविटी है।
दिल्ली के त्रिमूर्ति मार्ग में नेहरू तारामंडल मनोरंजन और शिक्षा के लिए एक ऐसी जगह है। जो बच्चों को तारों की दुनिया से रुबरु करायेगी। हालिकी यह जगह 3 साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए है। सितारों, ग्रहों, नक्षत्रों और उससे आगे के बारे में जानने के लिए आप यहां पर अवश्य जाए।
Bal Bhavan National Children’s Museum and Aquarium
यह जगह ऐसी है जहां पर बच्चों को दुनिया भर के खिलौने देखने को मिलेंगे। इसके अलावा यहां पर बच्चे क्ले वर्क लकड़ी के काम, प्रदर्शन कला, रचनात्मक कला, कंप्यूटर और फोटोग्राफी जैसी अन्य एक्टिविटी कर सकते हैं। यहां बच्चों के लिए सबसे फेवरेट एक्टिविटी है टॅाय ट्रेन की सवारी।
बच्चों को स्क्रीन टाइम से दूर रखने के लिए और कुछ नया सिखाने के लिए किड्स जोन बेहतर विकल्प है। तो इस वीकेंड आप कौन से किड्स जोन जाना पसंद करेगें। अगर आपको यह जानकारी पसंद आयी है तो अपने दोस्तों के साथ अवश्य शेयर करें।