13 Dec 2021 | 1 min Read
बेबीचक्रा हिंदी
Author | 769 Articles
किसी भी पेरेंट्स के लिए यह मुश्किल होता है। अपने बच्चों को डे केयर सेंटर भेजना। लेकिन आज के समय में ऐसे डे केयर हैं जो बच्चों के लिए घर जैसी सारी सुविधाएं देते है। ऐसे ही लखनऊ के टॉप 5 डे केयर सेंटर लेकर आए है जो 5 महीने के शिशुओं तक का एडमिशन लेते हैं।
लिटिल मिलेनियम लखनऊ वृंदावन-योजना के पास स्थित है। यह प्री स्कूल और डे केयर दोनों की सेवाएं देता है। यहां पर प्री स्कूल का समय सुबह 9.30 से दोपहर 1.00 बजे तक है। इसके अलावा डे केयर का समय सुबह 9 से शाम 7 बजे तक का है। यहां पर बच्चों का ध्यान बहुत अच्छी तरह से रखा जाता है। इसके अलावा बच्चों के लिए नाश्ते, लंच, शाम के स्नैक्स के लिए डे केयर में इंतजाम है। यहां पर 6 महीने के शिशु से लेकर 5 साल तक के बच्चों का एडमिशन डे केयर में लिया जाता है। यहां पर सीसीटीवी कैमरा, बच्चों का महीने में हेल्थ चेकअप आदि करने की व्यवस्था है।
यह डे केयर सेंटर लखनऊ की एलडीए कालोनी में स्थित है। यहां पर डे केयर में 20 महीने के बच्चों का दाखिला लिया जाता है। छोटे बच्चों की मालिश और नहलाने के लिए यहां पर एक्सपर्ट है। एसी रुम इनडोर और आउटडोर प्ले एक्टविटी भी है। डे केयर का समय सुबह 9 से शाम के 7 बजे तक है। इसके अलावा आपका बच्चा क्या कर रहा है आप ऐप के जरिए लाइव देख सकते है।
यह डे केयर दिल्ली एनसीआर के अलावा लखनऊ में भी अपनी पहुंच बनाए हुए है। लखनऊ में यह डे केयर गोमती नगर में स्थित है। यहां पर डे केयर का समय 9.30 सुबह से शाम 6.30 बजे तक है। इसके अलावा यहां पर सीसीटीवी कैमरा, सप्ताह में बच्चों की रिपोर्ट, पेरेंट्स के लिए लाइव ऐप, बच्चों के लिए खाना आदि की सुविधा दी गई है। यहां पर एडमिशन की उम्र 20 महीने है।
Kangaroo Kids International Preschool
यह डे केयर लखनऊ की एलडीए कालोनी कानपुर रोड पर स्थित है। यहां पर डे केयर में एडमिशन की उम्र 1.5 है। यहां पर बच्चों को खेल के माध्यम से सिखाया जाता है। यहां पर फ्री ट्रायल क्लास भी है, अगर आपका बच्चा डे केयर में रहने में असहज महसूस करता है। तो आप फ्री ट्रायल लेकर देख सकती है। यहां पर डे केयर का समय सुबह 9.30 से शाम 6 बजे तक है।
Kidspark Preschool And Daycare
यह डे केयर लखनऊ के गोमती नगर में स्थित है। यहां पर डे केयर का समय सुबह 8.30 से शाम 5 बजे तक है। यहां पर बच्चों को घर जैसा माहौल दिया जाता है। यहां पर एडमिशन की उम्र 5 महीने है। इसके अलावा नवजात शिशु के लिए यहां पर मालिश और नहलाने की भी सुविधा है। एसी रुम, फ्री ट्रायल क्लास आदि सुविधाएं यह डे केयर प्रदान करता है।
आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी डे केयर को चुन सकते हैं।