• Home  /  
  • Learn  /  
  • अपने बालों को काला करने के लिए डायट में इन 11 चीजों को करें शामिल
अपने बालों को काला करने के लिए डायट में इन 11 चीजों को करें शामिल

अपने बालों को काला करने के लिए डायट में इन 11 चीजों को करें शामिल

15 Feb 2022 | 1 min Read

Mousumi Dutta

Author | 387 Articles

आजकल बालों की समस्या से लगभग सभी उम्र के लोग परेशान रहते हैं। किसी को बाल झड़ने की समस्या है तो किसी के बाल रूखे और बेजान नजर आ रहे हैं। इस प्रकार की समस्या के पीछे स्ट्रेस, अनहेल्दी लाइफस्टाइल, आनुवांशिकता, सही तरह से देखभाल नहीं करने के बहुत सारे कारण हैं। लेकिन इनमें से जिस कारण को आम तौर पर नजरअंदाज कर देते हैं, वह हैं अनहेल्दी डायट और आहार में पौष्टिकता की कमी।

बाल संबंधी समस्या के पीछे खान-पान और जीवनशैली का बहुत बड़ा हाथ होता है। बालों के झड़ने के पीछे टेलोजेन एफ्लूभियम की भूमिका अहम होती है। शायद आपको पता नहीं कि आहार में पौष्टिकता की कमी बालों की संरचना और विकास दोनों को बहुत प्रभावित करता है।

आजकल लोग खुद को स्लिम ट्रिम रखने के लिए अपने डायट का निर्धारण खुद ही कर लेते हैं, जिसका खामियाजा बालों को भुगतना पड़ता है। आहार में प्रोटीन की कमी से टेलोजेन एफ्लोवियम की समस्या होती है तो नियासिन की कमी से एलोपेशिया के लक्षण नजर आने लगते हैं।

अब तो आप समझ ही गए हैं कि कम उम्र में हो या उम्र बढ़ने के बाद भी बालों को अगर स्वस्थ और काले घने रखने है तो अपने आहार में विटामिन ए, सी, डी, नियासिन, जिंक. प्रोटीन, फैटी एसिड, बायोटिन आदि न्यूट्रिएंट्स को शामिल करना बहुत जरूरी होता है।

हमें पता है कि आप सोच रहे होंगे कि आपको कैसे पता चलेगा कि बालों को हेल्दी और शाइनी रखने के लिए कौन-कौन से न्यूट्रिएंट्स और फूड को डायट में शामिल करने की जरूरत होती है। चलिए आगे हम इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

बालों के लिए विटामिन और न्यूट्रिएंट्स

1. आयरन: बालों के झड़ने के पीछे आहार में आयरन की कमी का बहुत बड़ा हाथ होता है। यह लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में मदद करता है, जिसके कारण बाल लंबे और हेल्दी होते हैं।

2. जिंक: इसकी कमी से बालों का विकास अच्छी तरह से नहीं हो पाता है।

3. नियासिन: आपने गंजेपन की समस्या तो देखी ही होगी, इसके मूल कारणों में नियासिन की कमी होती है।

4. अमिनो-3 फैटी एसिड: इसकी कमी से न सिर्फ सिर और भौंह के बाल झड़ जाते हैं बल्कि बाल अपनी रौनक भी खोने लगते हैं।

5. सेलेनियम: इसकी कमी से एलोपेशिया की समस्या होती है और हेयर फॉलिकल्स को नुकसान पहुँचने के कारण बाल संबंधी समस्याओं को बढ़ावा मिल जाता है।

6. विटामिन डी: इसकी कमी न सिर्फ त्वचा को प्रभावित करती है बल्कि बालों के जड़ को क्षति पहुँचाकर बालों के झड़ने का कारण बनती है। इसलिए रोजाना कम से कम आधा घंटा धूप में जाकर बालों के लिए विटामिन डी की कमी को पूरा करें।

7. विटामिन सी: यह न सिर्फ बालों को सफेद होने से रोकता है बल्कि हेयर फॉलिकल के विकास में भी सहायता करता है। बालों के लिए विटामिन सी की बहुत जरूरत होती है।

8. विटामिन बी5: इसकी कमी से बालों का विकास रूक जाता है, बाल लंबे नहीं हो पाते हैं।

9. विटामिन ए: इसकी कमी से बाल न सिर्फ रूखे और बेजान हो जाते हैं और उनके झड़ने की गति को कम किया जा सकता है। बालों के लिए विटामिन ए की बहुत जरूरत होती है।

10. बायोटीन: आहार में बायोटीन की कमी से बाल न सिर्फ बेजान हो जाते हैं बल्कि कमजोर भी हो जाते हैं।

11. प्रोटीन: बालों के रेशे को केराटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं। इसकी कमी से बाल रूखे-सूखे और दो-मुँहे होकर टूटने लगते हैं।

12. फोलिक एसिड: इसकी कमी बालों के असमय झड़ने का कारण होते हैं।

13. एंटीऑक्सिडेंट: एंटीऑक्सिडेंट बालों को फ्री रैडिकल्स से होने वाली क्षति से बचाने में मदद करता है।

आजकल बालों को संवारने के लिए बहुत सारे तकनिकों का ईजाद हुआ है, जैसे- हेयर ड्रायर, हेयर ब्लोअर, हॉट रोलर आदि। जिसके असर से बाल अपनी रौनक खो देते हैं। इसके लिए चलिए आप फूड्स के बारे में जान लेते हैं।

बालों को काला करने के लिए क्या खाएं: फूड्स के नाम

पालक: इसमें विटामिन ए और सी, फोलेट और आयरन से भरपूर मात्रा में होता है, जिससे बाल काले और घने होते हैं। बालों को काला करने के लिए अपने डायट में पालक को शामिल जरूर करें।

बेरिज: इसमें विटामिन सी होने के कारण एंटीऑक्सिडेंट वाला गुण होता है, जो बालों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।

अंडा: इसमें बायोटिन और प्रोटीन होता है, जो बालों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। इसलिए बालों को काला करने के लिए अंडा जरूर खाएं।

सालमन मछली: इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो बालों को हेल्दी बनाने में मदद करता है।

शकरकंद: इसमें बीटा-कैरोटीन होता है, जो बालों को हेल्दी और शाइनी लुक देने में सहायता करता है।

अवाकाडो: इसमें हेल्दी फैट और विटामिन ई होता है, जो बालों को बढ़ाने में मदद करते हैं।

अखरोट: इसमें बायोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन ई होता है, जो बालों को काला और घना बनाने में मदद करता है।

ओट्स: ओट्स में आयरन और जिंक होता है, जो बालों के विकास में मददगार होता है। बालों को काला करने के लिए ओट्स को डेली डायट में शामिल करें।

बीन्स: यह प्रोटीन का स्रोत होता है, जो बालों का झड़ना कम करके उसको बढ़ने में मदद करता है।

गाजर: इसमें विटामिन ई होता है, जो बालों को काला और घना बनाने में मदद करता है। बालों को काला करने के लिए गाजर को स्नैक्स में शामिल कीजिए।

ऑइस्टर: इसमें प्रोटीन और जिंक होता है, जो बालों का झड़ना कम करके उसके विकास में मदद करता है।

अब तक के जानकारी के आधार पर आप समझ ही गए होंगे कि डायट में किन विटामिन्स और मिनरल्स और फूड को शामिल करने से बढ़ते उम्र में भी बालों को हेल्दी और शाइनी रखा जा सकता है।

#haircare #beautyandcare

A

gallery
send-btn

Related Topics for you

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.