19 Feb 2022 | 1 min Read
Vinita Pangeni
Author | 260 Articles
छोटे बच्चों को कोई भी खाद्य पदार्थ देने से पहले काफी सोच विचार करना पड़ता है। कई खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं, जिनके लिए विशेषज्ञ की भी राय लेनी पड़ती है। ऐसा ही एक खाद्य पदार्थ तिल भी है। वैसे तो तिल पोषक तत्वों से समृद्ध होता है, जिस कारण पेरेंट्स इसे बच्चों के आहार में शामिल करना चाहते हैं। लेकिन क्या बच्चों को तिल देना सुरक्षित है? अगर हां, तो किस उम्र से बच्चों को तिल दिया जा सकता है, इन सब बातों को समझना भी जरूरी है।
इन सबके बारे में आप इस लेख से जान सकते हैं। यहां छोटे बच्चों को तिल देने की सही उम्र और तिल से बच्चे को होने वाले फायदे और नुकसान से जुड़ी पूरी जानकारी दी गई है। आइए, फिर जानते हैं बच्चों के लिए तिल कितना अच्छा है और कितना बुरा।
शिशु को 6 महीने के बाद से दूध के साथ अन्य खाद्य पदार्थ पूरक आहार यानी कॉम्प्लिमेंट्री फूड के रूप में दिया जाता है। तिल को भी पूरक आहार माना जाता है, लेकिन विशेषज्ञ इसे शिशु को एक साल की उम्र के बाद से देने की सलाह देते हैं।
दरअसल, सालभर पूरा होने से पहले शिशु तिल को सही से पचा नहीं पाता है। ऐसे में 1 साल के बाद ही बच्चे की डाइट में तिल को शामिल करना चाहिए। एहतिहातन छोटे बच्चे को तिल देने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। वो बच्चे की उम्र, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी बातों को ध्यान में रखते हुए सटीक राय दे सकते हैं।
तिल को गुणों का खजाना कहा जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जैसे कि प्रोटीन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फाइबर, आदि। इन्हीं की वजह से यह फायदेमंद माना जाता है। चलिए, आगे पढ़ते हैं छोटे बच्चों पर तिल के फायदे किस तरह से नजर आ सकते हैं।
छोटे बच्चों को तिल देना सुरक्षित माना जाता है, लेकिन कई बार इससे बच्चों को कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। तिल के नुकसान कुछ इस तरह हैं –
शिशु को जरूरी पोषक तत्व देने के लिए उसे एक साल के बाद अन्य ठोस आहार के साथ तिल भी दे सकते हैं। इसे पीसकर पाउडर की तरह बनाकर सूप में मिक्स करके छोटे बच्चों को खिलाया जा सकता है। जब बच्चा बड़ा हो जाए, तो तिल के लड्डू और अन्य रेसिपी भी बच्चे को दे सकते हैं। बस तिल की मात्रा का विशेष ध्यान रखें। शुरुआत में कम मात्रा में तिल दें। फिर धीरे-धीरे इसकी मात्रा को बढ़ा सकते हैं। एक बार तिल देने से पहले डॉक्टर की भी सलाह जरूर लें।