• Home  /  
  • Learn  /  
  • बच्चों के लिए आउटडोर गेम (घर के बाहर खेले जाने वाले खेल) की लिस्ट
बच्चों के लिए आउटडोर गेम (घर के बाहर खेले जाने वाले खेल) की लिस्ट

बच्चों के लिए आउटडोर गेम (घर के बाहर खेले जाने वाले खेल) की लिस्ट

19 Feb 2022 | 1 min Read

Vinita Pangeni

Author | 549 Articles

“पढ़ोगे-लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे-कूदोगे बनोगे खराब,” सालों पहले ये कहावत काफी प्रचलित थी। लेकिन इसमें सच्चाई बिल्कुल नहीं है। असल में बच्चों के लिए जितनी अहम पढ़ाई-लिखाई है, उतना ही खेल-कूद भी। उन्हें रोजाना खेलने के लिए कुछ खाली समय देने से बच्चों को कई तरह के फायदे होते हैं।

बच्चे खेलकर कुछ समय के लिए स्कूल और अन्य चिंताओं को भूल जाते हैं और उनका मूड भी ठीक रहता है। साथ ही खेलने से अच्छी शारीरिक गतिविधि होती है, जिससे वो चुस्त और तंदुरुस्त रहते हैं। इसलिए हम बच्चों के लिए खेले जाने वाले आउटडोर गेम के नाम लेकर आए हैं। यहां हम आउटडोर गेम खेल के फायदे और आउटडोर गेम खेल के नुकसान पर भी चर्चा करेंगे।

बच्चों के लिए घर के बाहर खेले जाने वाले खेल

कई बच्चे बड़े होकर खेल को अपना भविष्य बनाते हैं और कुछ हॉबी की तरह इसे लेकर चलते हैं। उनमें खेल के प्रति रूचि को विकसित करने के लिए बचपन से ही उन्हें प्रेरित करना चाहिए। नीचे हम बच्चों के लिए घर के बाहर के खेल बता रहे हैं, जिन्हें उन्हें सिखा सकते हैं।

1. छुपन-छुपाई

इस खेल को सालों से खेला जा रहा है। इस खेल में ज्यादा-से-ज्यादा बच्चे शामिल हो सकते हैं। इस खेल में एक बच्चे को बाकी बच्चों को ढूंढना होता है। इसे छोटे बच्चे कुछ इस तरह से खेल सकते हैं-

किस तरहे खेलें :

  • सबसे पहले बच्चों के समूह को एक जगह एकत्रित होना होगा।
  • इसके बाद सभी बच्चे एक सर्कल में खड़े होकर ‘अक्कड़ बक्कड़ बंबे बो’ गाना गाते हैं। यह गाना जिसपर खत्म होता है, उस बच्चे को डेन कहते हैं। यही डेन पहली बार दूसरे बच्चों को ढूंढता है।
  • इस चयन के बाद उसे एक निर्धारित नंबर तक गिनती गिनने के लिए कहा जाता है। इस दौरान दूसरे बच्चे छुप जाते हैं। अब डेन को सभी बच्चों को ढूंढ़ना होता है।
  • जब वह सभी बच्चे को ढूंढ लेता है, तब जिसे वो सबसे पहले ढूंढ लेता है, उसे खेल के दूसरे राउंड में डेन बनाया जाता है।
  • अगर कुछ बच्चे को ढूंढने के बाद डेन को कोई बच्चा धप्पा कर देता है, तो यह खेल फिर से शुरू हो जाएगा और सबसे पहले डेन बना बच्चे फिर से डेन बनता है।

2. ट्रेजर हंट

Outdoor Games for kids

इस खेल में बच्चों को खूब दिमाग लगाना पड़ता है। इसे पार्क में खेलना अच्छा माना जाता है। खेल शुरू करने के लिए बच्चे को किसी एक वस्तु का नाम बताया जाता है, जिसे उन्हें ढूंढना होता है।

किस तरह खेलें :

  • इस खेल के लिए बच्चों को पार्क में ले जाएं और उन्हें किसी आस-पास की वस्तु से जुड़ा एक हिंट दिया जाता है। उस हिंट को समझकर सभी बच्चों को उस वस्तु को ढूंढना होता है।
  • इसके लिए पार्क में मौजूद चीजें, कपड़ों पर बने चित्र या पेड़ पर लगे फल का हिंट या उससे जुड़ी पहेली दे सकते हैं।
  • इस खेल को एक बड़े समूह के साथ भी खेल सकते हैं। यदि इसे खेलने के लिए दूसरे बच्चे नहीं हैं, तो माता-पिता भी अपने बच्चे के साथ खेल सकते हैं।

3. सितोलिया (पिट्ठू)

बच्चों के लिए खेल में सितोलिया का नाम भी शामिल है। यह खेल काफी लोकप्रिय है, जिसे अधिकतर छोटे बच्चे कभी-न-कभी खेलते ही हैं। इस खेल को गली या मैदान कहीं पर भी खेला जा सकता है। इस खेल के लिए कुछ चपटे पत्थर और गेंद की आवश्यकता पड़ती है।

किस तरह खेलें :

  • इस खेल को शुरू करने के लिए भी सबसे पहले अक्कड़-बक्कड़ गाना गाया जाता है। यह जिस पर खत्म होता है वो डेन बनाता है। यही बच्चा गेंद से पत्थर के पिरामिड को सबसे पहले तोड़ता है।
  • इसके लिए एक निर्धारित दूरी से डेन पिरामिड को तोड़ने के लिए गेंद को बार-बार फेंकता है।
  • अन्य बच्चे इस दौरान पत्थरों से दोबारा पिरामिड बनाने और उस गेंद को पिरामिड तक पहुंचाने से रोकते हैं।
  • इस खेल के समय डेन पिरामिड के साथ ही दूसरे बच्चों पर गेंद से निशाना साधता है।
  • अगर किसी बच्चे को गेंद लग जाती है, तो उसे अगली बार डेन बनना पड़ता है।
  • यदि किसी को गेंद लगने से पहले ही पिरामिड बन जाता है, तो खेल को फिर से शुरू करना होता है और इस बार भी पहले वाला बच्चा ही डेन बनता है।

4. क्रिकेट

भारत में क्रिकेट लोकप्रिय है। इस खेल को थोड़े बड़े बच्चे खेलते हैं। कुछ इसे अपना भविष्य बनाने की सोचते हैं। इसलिए इसे बच्चों के लिए अच्छा आउटडोर गेम माना जाता है। इस खेल को खेलने के लिए एक बड़ा मैदान और दो टीम की आवश्यकता होती है। इसे बड़े मैदान से लेकर छोटे पार्क व गली में भी खेला जा सकता है।

किस तरह खेलें :

  • क्रिकेट खेलने के लिए 1गेंद, 2 बेट और 6 स्टंप की जरूरत होती है।
  • साथ ही क्रिकेट के नियमों के अनुसार 11-11 लोगों की दो टीम चाहिए। हालांकि, बच्चों के खेल में ये संख्या कम हो, तो भी चलता है।
  • इस खेल को खेलने के लिए कुछ ओवर तय किया जाता है।
  • फिर तीन-तीन स्टंप को एक नियमित दूरी पर गाढ़ा जाता है।
  • अब दोनों टीम के कप्तान सिक्के से टॉस करते हैं और जो टॉस जीतता है, वो निर्धारित करता है कि उसकी टीम पहले बैटिंग करेगी या बॉलिंग।
  • खेल शुरू करने के लिए बैटिंग करने वाली टीम के दो खिलाड़ी मैदान में आते हैं और बाकी सभी मैदान से बाहर बैठे रहते हैं।
  • इस दौरान बोलिंग कर रही टीम के सभी सदस्य मैदान में फील्डिंग करते हैं।
  • अब दो खिलाड़ी स्टंप के आगे खेलने के लिए खड़े हो जाते हैं।
  • पहली बैटिंग करने वाला खिलाड़ी बॉलर की दूसरी तरफ होता है और उसके साथ आया खिलाड़ी बॉलर के पास।
  • बॉलर गेंद को घुमाकर स्टंप में डालता है, जिसे दूसरे खिलाड़ी को बैट से मरना होता है।
  • गेंद बल्ले से लगने पर दोनों खिलाड़ी को रन बनाने के लिए दौड़ना होता है।
  • चार और छह रन के लिए एक सीमा बनाई हुई होती है। वहां जब गेंद पहुंचती है, तो दौड़ने की आवश्यकता नहीं होती।
  • यदि खिलाड़ी गेंद को नहीं मार पाता है और गेंद स्टंप पर लग जाती है, तो वह खिलाड़ी खेल से आउट हो जाता है।
  • फिर उस टीम से दूसरे नए खिलाड़ी को खेलने के लिए आना पड़ता है।
  • किसी खिलाड़ी को आउट करने के लिए सिर्फ गेंद का स्टंप में लगना जरूरी नहीं है। अगर कोई खिलाड़ी गेंद को हवा में मारता है और टीम उसे हवा में पकड़ लेती है, तो खिलाड़ी आउट हो जाता है।
  • ओवर खत्म होने के बाद दूसरी टीम की बारी आती है और पहली टीम से जितने के लिए उन्होंने जितने रन बनाए हैं, उससे एक रन ज्यादा बनाना होता है।

5. पकड़म-पकड़ाई

Outdoor Games for kids

घर के बाहर के खेल में पकड़म-पकड़ाई भी शामिल है। इस खेल को लगभग देश के हर प्रांत में खेला जाता है। यह खेल कई छोटे बच्चों का पसंदीदा खेल भी है। इस खेल में एक बच्चे को बाकी सभी बच्चों को पकड़ना होता है।

किस तरह खेलें :

  • इस खेल को पांच से छह बच्चे खेल सकते हैं।
  • यह गेम खेलने के लिए खुले मैदान का चयन करना होगा।
  • खेल शुरू करने के लिए अक्कड़-बक्कड़ गाकर एक बच्चे का चयन किया जाता है।
  • यह बच्चा डेन कहलाता है, जिसे दूसरे बच्चों को पकड़ना होता है।
  • अब सभी बच्चे डेन के चारों ओर एक गोलाकार सर्कल में खड़े हो जाते हैं।
  • फिर डेन को 10 सेकंड तक गोल-गोल घूमाकर छोड़ते हुए भागने लगते हैं।
  • इसके बाद डेन को उनके पीछे भागकर किसी एक को पकड़ना होता है।
  • डेन जिसे भी पकड़ता है, वो अगली बार डेन बनता है और दूसरे बच्चों को पकड़ता है।

6. कबड्डी

कबड्डी काफी लोकप्रिय खेल है, जिसे आज अंतरराष्ट्रिय स्तर पर भी खेला जा रहा है। इसलिए बच्चों के आउटडोर गेम के नाम में कबड्डी को शामिल किया गया है। इस खेल के लिए निर्धारित बच्चे और नियम होते हैं।

किस तरह खेलें :

  • कबड्डी खेल के लिए दो टीमों की जरूरत पड़ती है, इसलिए मौजूद बच्चों को दो टीमों में विभाजित किया जाता है।
  • फिर मैदान में सफेद चुने से एक रेखा बनाई जाती है और दोनों टीम  एक-एक तरफ खड़ी हो जाती है।
  • इस खेल को दोनों टीम के सदस्य एक-एक करके खेलते हैं।
  • कबड्डी की शुरुआत टॉस से होती है और टॉस जितने वाली टीम निर्धारित करती है कि उसकी टीम का कौन-सा खिलाड़ी रेखा पार करके दूसरी टीम की तरफ जाएगा।
  • लकीर की दूसरी तरफ कबड्डी-कबड्डी बोलते हुए जाना जाता है और दूसरी टीम के सदस्य को छू कर वापस आना होगा।
  • रेखा के पार जाने वाला बच्चा दूसरी टीम के जितने लोगों को छुएगा उतने ही पॉइंट उसकी टीम को मिलेंगे और वो खिलाड़ी खेल से बाहर हो जाएंगे।
  • इस दौरान दूसरी टीम के खिलाड़ी अपनी टीम में आए खिलाड़ी को वापस जाने से रोकने की पूरी कोशिश करते हैं।
  • यदि वो ऐसा करने में सफल हो जाते हैं, तो वो खिलाड़ी गेम से आउट हो जाते हैं।
  • अगर किसी टीम का कोई सदस्य दूसरी टीम के सदस्य को छूकर वापस आ जाता है, तो उसकी टीम के आउट हुए सदस्य टीम में वापस आकर खेल में हिस्सा ले सकते हैं।
  • इस दौरान जो टीम दूसरी टीम के सभी सदस्य को आउट करती है, वह टीम खेल को जीत जाती है।

बच्चों के लिए आउटडोर गेम्स के फायदे

बच्चों के लिए खेल फायदेमंद काफी है। यदि वे घर के बाहर का खेल खेलते हैं, तो उन्हें कई लाभ हो सकते हैं, जो इस प्रकार हैं:

बच्चों के लिए आउटडोर गेम्स के नुकसान

बच्चों के लिए खेल खेलना फायदेमंद तो होता है, लेकिन कई बार इससे उन्हें कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। इन नुकसान में ये शामिल हैं:

  • कुछ आउटडोर खेल ऐसे होते हैं, जिससे चोट लगने का जोखिम बना रहता है।
  • खेल में ज्यादा समय देने से बहुत थकान हो सकती है।
  • शुरुआत में खेल से होने वाली शारीरिक गतिविधियों से शरीर में हल्का दर्द महसूस हो सकता है।

खेल जीवन का अहम हिस्सा है। इससे बच्चों को दूर नहीं करना चाहिए। कई बार माता-पिता बच्चों को खेलने के लिए समय नहीं देते और उन्हें पूरे दिन पढ़ाई-लिखाई करने की ही सलाह देते हैं। ऐसा करना एकदम गलत है। आउटडोर गेम खेलने से बच्चे का दिमाग एकदम फ्रेश हो जाता है, जिससे वो ध्यान लगाकर पढ़ाई भी कर सकता है। साथ ही बच्चों में दूसरे लोगों से घुलने-मिलने का हुनर भी पैदा हो जाता है। इसलिए, बच्चों को कुछ समय खेलने के लिए जरूर दें। अगर बच्चा आउटडोर गेम में रूचि नहीं दिखाता है, तो उसे इसके लिए प्रेरित भी करना चाहिए।

#kidhealth #fungames #outdooractivities #outdoorgamesforkids

A

gallery
send-btn

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.