• Home  /  
  • Learn  /  
  • 40 के बाद चला गया चेहरे का ग्लो, उर्वशी ढोलकिया के इन ब्यूटी सीक्रेट्स में छिपा है सुंदरता का राज
40 के बाद चला गया चेहरे का ग्लो, उर्वशी ढोलकिया के इन ब्यूटी सीक्रेट्स में छिपा है सुंदरता का राज

40 के बाद चला गया चेहरे का ग्लो, उर्वशी ढोलकिया के इन ब्यूटी सीक्रेट्स में छिपा है सुंदरता का राज

17 Feb 2022 | 1 min Read

Mona Narang

Author | 163 Articles

उम्र बढ़ने के साथ खूबसूरती भी साथ छोड़ने लगती है। बच्चे होने के बाद तो समझो कि महिलाओं की फिटनेस और ब्यूटी ढलने लगती है। आर्टिकल में बात करेंगे टीवी पर ‘कोमोलिका’ बनकर छाई एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया के ब्यूटी सीक्रेट्स की। उर्वशी फिटनेस और खूबसूरती की मिसाल हैं। जानकर हैरानी होगी कि महज 17 साल की उम्र में उर्वशी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। उर्वशी आज 42 साल की हैं और सिंगल मदर हैं।

उर्वशी अपनी फिटनेस के साथ-साथ इस उम्र में अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। उर्वशी अपनी खूबसूरती को बनाए रखने के लिए कुछ ब्यूटी हैक्स अपनाती हैं, जो 40 के बाद महिलाओं के लिए बहुत काम के हैं। अगर आप भी उम्र के इस पड़ाव पर हैं तो आपके लिए उर्वशी ढोलकिया के ये ब्यूटी सीक्रेट्स आपको भी यंग मम्मी जैसा फील दे सकते हैं। तो देर किस बात की आइए जानते हैं उर्वशी ढोलकिया की ग्लोइंग स्किन का आखिर क्या है राज?

उर्वशी ढोलकिया ब्यूटी सीक्रेट

 

उर्वशी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह अपनी त्वचा के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की बजाय देसी नुस्खों को अपनाती हैं। नीचे हम उर्वशी द्वारा स्किन के लिए शेयर किए गए कुछ नुस्खों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

1. फेस क्लिनिंग

उर्वशी सुबह उठते ही सबसे पहले जेल बेस्ट फेसवॉश से अपने चेहरे को साफ करती हैं। वह बताती हैं कि रातभर में त्वचा पर ऑयल इकट्ठा हो जाता है, जिसे ठीक से साफ न किया जाए तो धूल मिट्टी आसानी से त्वचा में प्रवेश कर सकती है।

2. फेस आइसिंग

उर्वशी रोजाना अपनी त्वचा पर बर्फ का इस्तेमाल करती हैं। इसके लिए कॉटन के एक कपड़े में आइसक्यूब को फोल्ड कर त्वचा पर लगा सकते हैं। ध्यान रखें कि फेस आइसिंग करने से पहले चेहरे को माइल्ड फेस वॉश से साफ जरूर करें। उर्वशी का मानना है कि उम्र के बढ़ने के साथ त्वचा के पोर्स बड़े हो जाते हैं। फेस आइसिंग करने से पोर्स को टाइट रखने के साथ कुछ हद तक झुर्रियों से बचाव में मदद होती है।

3. फेस टोनिंग

उर्वशी अपनी खूबसूरत को बनाए रखने के लिए दो चीजों को अहम बताती हैं। पहली फेस आइसिंग और दूसरा टोनिंग। पोर्स की सफाई के बाद उर्वशी त्वचा की टोनिंग करती हैं। टोनिंग के लिए वह चेहरे पर गुलाब जल लगाती हैं।

4. मॉइश्चराइजिंग

इसके बाद उर्वशी त्वचा पर अच्छा वॉटर बेस्ड मॉइश्चराइर का इस्तेमाल करती हैं। इसे वह हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाती हैं। बता दें, गलत मसाज करने से चेहरे पर झुर्रियों की शिकायत बढ़ भी सकती है।

5. बेसन और शहद फेस मास्क

 

अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में उर्वशी ने बताया कि वह अपने चेहरे पर बेसन और शहद से तैयार फेस मास्क लगाती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यह घरेलू उपाय उनकी मम्मी ने उनके साथ शेयर किया था। इस मास्क को तैयार करने के लिए 1 चम्मच बेसन, आधा छोटा चम्मच शहद, आधा छोटा चम्मच दूध को मिलाएं। चाहें तो इसमें नींबू भी मिला सकते हैं। 15 मिनट के लिए इसे त्वचा पर लगाएं और सुखने पर चेहरे पर हल्का पानी लगाकर स्क्रब करें। अंत में चेहरे को नॉर्मल पानी से साफ कर लें।

6. लिप मॉइश्चराइर

उर्वशी त्वचा के जितना ही अपने लिप्स का भी ध्यान रखती हैं। होंठों के मॉइश्चराइज रखने के लिए वह रोजाना लिप बाम प्रयोग करती हैं।

7. डाइट पर देती हैं ध्यान

उर्वशी का मानना है कि हम जो खाते हैं, उसका सीधा असर हमारी त्वचा पर नजर आता है। वह घर का बना अच्छा और हेल्दी खाना खाती हैं। रात के समय वह लाइट खाना पसंद करती हैं और समय पर डिनर कर लेती हैं।

बढ़ती उम्र में उर्वशी की जवां स्किन का राज जानने के बाद यदि आप भी अपने स्किन केयर रूटीन में कुछ बदलाव करने वाली हैं, तो किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले अपने स्किन टाइप का जरूर ध्यान रखें।

#beauty #beautycare #bestskincare

A

gallery
send-btn

Related Topics for you

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.