• Home  /  
  • Learn  /  
  • लव मैरिज के लिए माता-पिता को मनाने के 7 तरीके
लव मैरिज के लिए माता-पिता को मनाने के 7 तरीके

लव मैरिज के लिए माता-पिता को मनाने के 7 तरीके

18 Feb 2022 | 1 min Read

Vinita Pangeni

Author | 549 Articles

भले ही आज का जमाना टेक्नोलॉजी, बोल-चाल, रहन-सहन में काफी एडवांस हो गया है। लेकिन प्रेम विवाह को लेकर अब भी अधिकतर लोगों की सोच काफी पुरानी ही है। एक तरफ चुनिंदा माता-पिता लव मैरिज के लिए आसानी से राजी हो जाते हैं, तो ज्यादातर फैमिली अपने बच्चे को लव मैरिज का विचार छोड़ने के लिए मजबूर कर देते हैं। इस मुश्किल के समय में लव मैरिज के लिए माता-पिता को कैसे मनाएं, यह एकदम समझ नहीं आता। इसलिए आज हम इस लेख में लव मैरिज करने के लिए परिवार को मनाने के लिए टिप्स दे रहे हैं।

लव मैरिज के लिए पेरेंट्स को मनाना मुश्किल क्यों है?

लव मैरिज कई तरह की परेशानियां आती हैं। सभी परेशानियों से निपटने के लिए यह समझना जरूरी है कि पेरेंट्स को प्रेम विवाह के लिए राजी करना क्यों मुश्किल है। आगे इसी विषय पर चर्चा की गई है।

परिवार – लव मैरिज के लिए मना परिवार के कारण भी होता है। लड़की या लड़के के परिवार का कोई आपराधिक रिकॉर्ड रहा हो या फिर उन्हें गुंडागर्दी के लिए जाना जाता हो, तो प्रेम विवाह में अड़चन आ सकती है।

अलग जाति और धर्म – भारत में शादी से पहले जाति और धर्म पर परिवार जरूर गौर करती है। ऐसे में जिससे लड़का या लड़की प्यार करते हैं, उनका धर्म और जाति अलग है, तो माता-पिता उस रिश्ते के लिए बिल्कुल राजी नहीं होते हैं।

समाज का डर – कई परिवार वालों के लिए अपने बच्चे की खुशी ही सबसे ज्यादा मायने रखती है, इसलिए वो जाति, धर्म और परिवार के इतिहास के बारे में ज्यादा नहीं सोचते। लेकिन, समाज का डर उनके मन में बना रहता है। सामाजिक बहिष्कार का डर और बदनामी के डर से वो अपने बच्चे के प्रेम विवाह के खिलाफ हो जाते हैं।

Love marriage tips

आर्थिक स्थिति – अमीर परिवार के लड़के या लड़की खुद से कम पैसे वाले परिवार की लड़की या लड़के से प्यार करता है, तो भी पेरेंट्स का लव मैरिज के लिए मानना मुश्किल हो जाता है।

उम्र का अंतर – प्रेम विवाह में एक मुश्किल उम्र भी है। अगर आपकी उम्र का अंतर प्रेम विवाह करने वाले से ज्यादा या कम है, तो भी माता-पिता को प्रेम विवाह के लिए राजी करना कठिन हो सकता है।

खराब व्यवहार – अगर बच्चे का व्यवहार खराब है और परिवार को लगता है कि वो जिससे प्यार करता है, उसे खुश नहीं रख सकता है, तो भी प्रेम विवाह के खिलाफ हो सकते हैं। साथ ही अगर उनका बेटा या बेटी जिससे प्यार करते हैं उसका व्यवहार अच्छा नहीं है, ऐसा उन्होंने किसी से सुन लिया है, तो भी वो प्रेम विवाह के विरुद्ध हो सकते हैं।

लव मैरिज के लिए फैमिली को मनाने का तरीका

लव मैरिज के लिए फैमिली को कैसे मनाएं और क्या करें, यह समझना कई लोग चाहते हैं। भले ही ये काम मुश्किल क्यों न हो, लेकिन कुछ तरीके मदद कर सकते हैं। जी हां, लव मैरिज करने के लिए परिवार को मनाने के लिए टिप्स अपनाए जा सकते हैं। ये टिप्स कुछ इस प्रकार हैं –

1. स्वयं को काबिल बनाएं – प्रेम विवाह के लिए परिवार को मनाने के लिए सबसे पहले स्वयं को उतना काबिल बनाना होगा। परिवार को इस बात के लिए निश्चित करना होगा कि आप खुद का और अपने पार्टनर का ख्याल शादी के बाद अच्छे से रख पाएंगे।

अगर आप खुद ही बचकानी हरकते करते हों, तो परिवार को मनाना मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में उन्हें यकिन होना चाहिए कि आप अपनी जिंदगी के सही फैसले ले सकते हैं। इसके लिए आपको अपने करियर को सही दिशा देनी होगी और आर्थिक स्थिति को मजबूत करना होगा।

2. माता-पिता को प्यार से समझाएं – माता-पिता को प्रेम विवाह के लिए राजी करना चाह रहे हैं, तो नफरत, गुस्से, ऊंची आवाज, जिद, इन सब से बात नहीं बनने वाली। इसलिए आपको लव मैरिज के लिए फैमिली को प्यार से समझाना होगा। उन्हें बताएं कि लव मैरिज के बाद भी परिवार की उनके जीवन में वही जगह रहेगी, जो अभी है।

3. सफल लव मैरिज के उदाहरण दें – अक्सर मां-बाप को यह डर लगा रहता है कि प्रेम विवाह सफल नहीं होता है। शादी के कुछ समय से ही लोगों में तकरार होने लग जाती है। फैमिली की इस दुविधा को दूर करने और माता-पिता को प्रेम विवाह के लिए राजी करने के लिए उन्हें सफल लव मैरिज के उदाहरण दें। इससे उन्हें प्रेम विवाह के लिए राजी होने का मन बनाने में मदद मिलेगी। समय-समय पर उन्हें अच्छे उदाहरण और लव मैरिज के फायदे बताएं।

Love marriage prem vivah

 

4. पार्टनर की अहमियत बताएं – कई बार माता-पिता को लगता है कि बच्चा प्रेम विवाह नहीं, बल्कि बचपने में नादानी करने की सोच रहा है। दरअसल, बच्चा जितना भी बड़ा क्यों न हो जाए, मां-बाप उसे छोटा ही समझते हैं।

ऐसे में आपको अपने परिवार को बताना होगा कि जिससे आप प्रेम विवाह करना चाह रहे हैं, वो आपके लिए कितनी/कितना अहमियत रखती/रखता है। बताएं कि आप अपने पार्टनर के साथ कितना सुरक्षित महसूस करते हैं और उसमें आपको अपनी मां/पिता की छवि और वही निस्वार्थ प्यार नजर आता है।

5. पार्टनर को फैमिली से मिलवाएं – आप जिसे अपना लाइफ पार्टनर बनाना चाह रहे हैं, उसे अपने परिवार से मिलाएं। ऐसा करने से फैमिली वाले आपके पार्टनर को अच्छे से समझ पाएंगे। अगर उनके मन में पार्टनर को लेकर कोई गलतफहमी होगी, तो वो भी दूर हो सकती है।

6. सही समय पर लव मैरिज की बात करें – अगर लगता है कि माता-पिता अभी लव मैरिज के लिए बिल्कुल नहीं मानेंगे, तो उस बात को कुछ समय के लिए छोड़ दें। बाद में किसी अच्छे समय में जब माता-पिता का मूड और घर का माहौल काफी अच्छा हो, तब बड़े ही विनम्र तरीके से अपनी बात को उनके सामने रखें। उन्हें बताएं कि आप उनकी रजामंदी के बाद ही शादी करेंगे।

7. पार्टनर के गुणों के बारे में बताएं – जब भी लव मैरिज की बात हो, तो आप अपने पार्टनर के अंदर मौजूद खूबियों का जिक्र जरूर करें। इससे माता-पिता को समझ आएगा कि लव मैरिज के बाद घर का हिस्सा बनने वाला/वाली सदस्य उनके परिवार के लिए कितनी/कितना सही है।

पेरेंट्स को प्रेम विवाह के लिए राजी करना, लड़का-लड़की दोनों के लिए मुश्किल है। इस दौरान धैर्य रखना और लव मैरिज करने के लिए परिवार को मनाने के टिप्स अपनाना जरूरी है। ऊपर हमने विस्तार से लव मैरिज के लिए फैमिली को कैसे मनाएं, यह बताया है। बस तो इन टिप्स को अपनाने के साथ ही खुद पर और अपने माता-पिता पर भरोसा रखें। अगर बात न बने, तो कोई गलत कदम बिल्कुल न उठाएं, बल्कि सब्र रखें। 

#marriage #happymarriage #lovemarriage

A

gallery
send-btn

Related Topics for you

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.