aapke liye zaroori baby bag guide

aapke liye zaroori baby bag guide

22 Apr 2022 | 1 min Read

Tinystep

Author | 2574 Articles

जब आप अपने बच्चे के साथ कहीं घूमने जा रही हों, कोई बेबी से सम्बंधित किताब पढ़ना आपको अभी नहीं करने का मन है | इतना छोटा सा होकर भी आपके बच्चे को बहुत सारी चीज़ों की ज़रुरत है|

इधर हैं कुछ चीजों का जिक्र है , जो बेबी बैग में ज़रूर होनी चाहिए,  जिससे   आप बहुत खुश रहेंगी:

1. डायपर

आपको करीब 4-6 ज्यादा डायपर रखने पड़ेंगे, क्योंकि यह इस पर निर्भर करता है कि आप कितनी समय तक बाहर घूमने जा रहे हैं और बच्चों को बाथरूम जाने के अलावा कुछ और नहीं आता है| किसी ऐसे परिस्थति में अटकना जहाँ आपके पास एक रोता हुआ बच्चा और गन्दा डायपर हो, मज़े की बात नहीं है|

2. बेबी वाइप्स

जब आप अपने बच्चे का डायपर को बदल रहे हैं, आपको उसको ठीक  से   साफ़ करना होता है| ऐसे बेबी वाइप्स को चुने जो अच्छे हों और बच्चे की त्वचा को हानि ना  पहुंचाए|

3. बेबी लोशन

    लगातार बच्चे को साफ़ करने से, उसकी त्वचा रुखी हो सकती है जो त्वचा को और नाज़ुक बना  सकती है| इसे रोकने के लिए, बेबी लोशन त्वचा पर लगायें|

4. डायपर रैशेस  के लिए दवाई

   अगर आपके बच्चे को डायपर के कारण एलर्जी हैं, तो यह उचित है कि आप हमेशा डायपर रैशेस  के लिए दवाई को अपने साथ लेकर चलें|

5. बदलने वाली मेट

  यह ज़रूरी नहीं है कि आप जहाँ भी जाएँ, वहां पर आपको डायपर बदलने की जगह मिलेगी| इसका सबसे बढ़िया हल है कि अपने साथ बदलने वाली मेट लेकर चलें जिससे  बच्चा रोगाणु से दूर रह सकें|

6. कचरे का बैग

 यह उचित है कि गंदे डायपर फेकने के लिए अपने साथ कचरे के बैग लेकर चलें| यह तब काम आयेगा, जब आपको डायपर बदलना होगा और आस पास में कोई कचरे का डिब्बा नहीं मिलेगा|

7. खिलौने

  बच्चे के मनपसंद खिलौने  अपने साथ लेकर चलें| यह तब काम आयेगा, जब आपको डायपर बदलना हो |बच्चा खिलौने  में व्यस्त रहेगा जिससे  ज्यादा गड़बड़ी नहीं होगी| इसके साथ-साथ बच्चे को शांत करने के लिए भी  खिलौने  बहुत काम में आते हैं|

8. बिब

  बच्चे खाना खाते समय खाना  ज़रूर गिराते हैं| ज़्यादातर बच्चे का खाना पेस्ट के रूप में  होता है, उसे साफ़ करना उतना ही मुश्किल भी होता है| इसका हल है कि बिब लेकर चलें जिससे बच्चों के कपडे खराब नहीं होंगे|

9. पेसीफायर

  अगर आपका बच्चा बहुत रो रहा हो , तो यह काम ज़रूर आयेगा|| अगर आप लोगों के बीच में हों और आपका बच्चा रोने लग जाता है, तो सबको परेशानी हो सकती है| ऐसे समय में, बच्चे को पेसीफायर लगा दें और वो चुप हो जाएगा|

10. टोपी

   मौसम बदलता रहता है| अगर अचानक धुप निकल आए, तो आप अपने बच्चे को धुप की किरणों से छिपाना चाहेंगी| टोपी लेकर चलना अच्छा है क्योंकि यह बच्चे की नाज़ुक त्वचा का  बचाव  करती  है और बच्चा आराम से रहता है |

11. स्वेटर

   अपने साथ स्वेटर लेकर चलना अच्छी चीज़ है| मानों अगर आप किसी ऐसी दूकान में घुसे जहाँ एसी चल रहा हो तो ऐसी समय में, आपका बच्चा स्वेटर में गरम और खुश रहेगा|

12. अतिरिक्त जोड़ी कपडे

  आप चाहे जितनी भी कोशिश कर लें, बच्चे के कपड़े कभी तो खराब होगे ही, चाहे थूक गिरने से, खाना गिरने से आदि| ऐसे परिस्थितियों में  और एक जोड़ी कपडे ले जाना होशियारी का काम होगा|

13. रुमाल/ कपडा

   बच्चे काफी गंदे हो सकते हैं| उन्हें इस गन्दगी से दूर रहने के लिए, रुमाल लेकर चलना ना भूलें जिससे आप   बच्चे को जरुरत पड़ने पर साफ़ कर सकें|

14. खाना/ पानी

   अगर आप पूरे दिन बाहर घूमने जा रही हैं, तो अपने साथ खाना और पानी ज़रूर लेकर चलें जिससे आप दोनों को कोई तनाव न हो | डिहाइड्रेशन से बचने के लिए काफी सारा पानी साथ लेकर चलें|

यह हैं कुछ  बेबी बैग गाइड  टिप्स हैं जो आपके बहुत काम आयेंगें |

A

gallery
send-btn

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.