aapke pati ki raashi batayegi unko aapmein

aapke pati ki raashi batayegi unko aapmein

14 Apr 2022 | 1 min Read

Tinystep

Author | 2574 Articles


 आइये हम बताते हैं की किस तरह आपके पति की राशि उनके भाव प्रकट कर सकती है, शायद इसे जानकार आप उन्हें इम्प्रेस कर पाएं:

एरीज(मार्च21-अप्रैल19)

एक अच्छा साथी, सबसे बड़ा विश्वासी और एक सच्चा प्रेमी- इन्ही गुणों की तलाश एक एरीज पति अपनी पत्नी में चाहते हैं| जब वो अपनी साथी के साथ होते हैं तो वो जो हैं वही रहते हैं| उन्हें कहीं भी और कैसी भी बातें करना पसंद होता है, वो अपने साथी के साथ एकदम बच्चों वाली हरकतें करते हैं बस इसी ख्याल से की वो उन्हें ख़ुशी दे पाएं|

टोरस(अप्रैल20-मई20)

टोरस पति को अपना प्यार, अपने प्यारे लम्हें और अपनी पत्नी के साथ नज़दीकी पल सभी को सोशल मीडिया में डालना पसंद होता है| उन्हें अपनी पत्नी के साथ नज़दीकयां दुनिया को दिखाना अच्छा लगता है| उन्हें दुनिया को अपने प्यार के बारे में बता कर बहुत ख़ुशी होती है और वो ये सुनिक्षित करते हैं की उनकी बीवी सबको दिखाने लायक हो|

जेमिनी(मई21-जून20)

जेमिनी पति अपने पैशनेट स्वाभाव के बारे में जाने जाते हैं, ये कभी कभी प्रैक्टिकल और विरोधी भी हो सकते हैं| और जब वो अपनी बीवी से बोर हो जाते हैं तो अकेला रहना पसंद करते हैं, वो ऐसी महिला से प्यार करते हैं जो अपना पूरा ध्यान उन्हें दे| इनके लिए इनकी पत्नी एक दिलचस्प महिला होनी चाहिए जो रिश्ते में प्यार को बनाये रखे|

कैंसर (जून21-जुलाई22)

जिन पतियों की राशि कैंसर होती है उन्हें अपनी पत्नी से केवल अपने लिए भरोसा चाहिए होता है| और शुरुवात में ही आप उनसे ये उम्मीद ना रखें की वो आपके सामने अपना रहस्य खोलें क्योंकि उन्हें आपसे भरोसा चाहिए होता है की आप वही हैं जो उनके लिए बनी हैं| वो चाहेंगे की आप हमेशा उनके साथ रहे चाहे कुछ भी हो जाए|

लियो(जुलाई22-अगस्त22)

अगर एक वफादार और ईमानदार महिला हैं तो एक लियो आप पर फ़िदा होगा| उन्हें ऐसी पत्नी चाहिए होता है जो अपने रिश्ते को वफादारी से निभाए| उनके लिए रिश्ते में कमिटमेंट होना बहुत ज़रूरी है| बस आप उन्हें भरोसा दिलाएं की वो आपकी दुनिया हैं और दुनिया उनके बारे में जो सोचे आप उनसे बहुत प्यार करती हैं|

वर्गो(अगस्त23-सितम्बर22)

एक वर्गो को प्यार में हर चीज़ परफेक्ट चाहिए होती है जिससे उनकी पत्नी को परेशानी हो सकती है| वो कभी फ़्लर्ट नहीं करते, उन्हें अपना रिश्ता निभाना बखूबी आता है बस उनकी पत्नी होने के नाते आपको उनकी तरह होना पड़ेगा क्योंकि वो अपना हर सपना आपके सारे पूरा करना चाहते हैं|

लिब्रा(सितम्बर23-अक्टूबर22)

एक लिब्रा बहुत खूबसूरत और अट्रैक्टिव होते हैं जिनके बहुत चाहने वाले होते हैं| जब उन्हें किसी से प्यार होता है तो वो हर चीज़ रोमांटिक तरीके से करने पसंद करते हैं जैसे साथ वाइन पीना, गुलाब देना और कैंडल लाइट डिनर| उन्हें हमेशा खूबसूरत चीज़ें पसंद आती हैं, उन्हें अपनी भावना के बारे में ज़रुर बताएं क्योंकि उन्हें प्यार और तारीफ पसंद आती है|

स्कार्पियो(अक्टूबर23-नवंबर21)

एक स्कार्पियो को ये एहसास दिलाना होता है की वो आपके लिए बहुत मायने रखते हैं और आपके जीवन में उनकी जगह कोई नहीं ले सकता| एक बार उन्हें आप पर भरोसा होगया तो वो अपने दिल की सारी बातें आपको बताएँगे| उन्हें प्यार करना और सेक्स करना पसंद होता है| उनके अंदर जलन और पोस्सेसिवनेस(possessiveness) कूट कूट कर भरी होती है| उन्हें ये भी पसंद नहीं आता की आप अपना अधिक समय अपने परिवार के साथ बिताएं|

सैगिटायरस(नवंबर22-दिसंबर21)

इन्हें आज़ाद रहना पसंद होता है| उन्हें एक साथी की ज़रूरत होती है लेकिन फिर भी उन्हें किसी रिश्ते में बंधने से डर लगता है| वो शायद ऐसी महिला से शादी करें जो उनके साथ दुनिया घूमना पसंद करे| अगर आपने एक सैगिटायरस से शादी की है तो उन्हें एहसास दिलाएं की आप हमेशा उनके साथ हैं और उनकी ज़िन्दगी को आप खुशियों से भर देंगी|

कैप्रीकॉर्न(दिसंबर22-जनवरी19)

कैप्रीकॉर्न अपने जीवन को बहुत सीरियसली लेते हैं, उन्हें काम करना बहुत पसंद होता है और वो बहुत अम्बिशयस भी होते हैं| उन्हें अपनी पत्नी से जीवन भर का साथ चाहिए होता है, वो एक रोमैंटिक जीवन के लिए कुछ भी कर सकते हैं| उन्हें बच्चे और फैमिली में बहुत दिलचस्पी होती है और वो उनके जीवन का अहम हिस्सा होते हैं|

एक्वेरियस(जनवरी20-फेरवरि18)

एक्वेरियस बहुत बुद्धिमान और कलाकार होते हैं उन्हें आज़ादी चाहिए होती है| उन्हें अपनी जीवन साथी से अपने काम में साथ चाहिए और ये की वो उनके काम की कदर करें|

पीशिस(फेरवरी19-मार्च20)

इन्हें प्यार में होना बहुत प्यारा लगता है| जब वो किसी से प्यार करते हैं तो उन्हें हौसला और आगे बढ़ने की राह दिखाना पसंद करते हैं| उनके शांत स्वाभाव और ध्यान रखने वाला करैक्टर ये बताता है की वो अपनी पत्नी की हर मुश्किल में मदद करना चाहते हैं| साथ ही वो बहुत सेंसिटिव होते हैं उन्हें अपनी दुनिया में रहना बहुत अच्छा लगता है|

इस पोस्ट को पढ़ें और दूसरी महिलाओं से शेयर करें ताकि उन्हें अपने पतियों के बारे में ये बात पता चल सके!

 

 

A

gallery
send-btn

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.