• Home  /  
  • Learn  /  
  • अब आपकी राशि बताएगी, आपके प्यार में रुकावट की वजह
अब आपकी राशि बताएगी, आपके प्यार में रुकावट की वजह

अब आपकी राशि बताएगी, आपके प्यार में रुकावट की वजह

13 Apr 2022 | 1 min Read

Tinystep

Author | 2574 Articles

 एरीज़(मार्च21-अप्रील19)

आपके बारे में सबसे अजीब बात ये है की आपको किसी रिश्ते में बंधना बड़ा अच्छा लगता है- तब तक जब तक उसे बिना दिल के खींचना ना पड़े| आपको अपने रिश्ते के पहले पड़ाव सिर्फ भाते हैं जब रिश्ता नया होता है और उसमें पैशन भरा होता है| लेकिन जिस पल आपको ऐसा लगा की आपका रोमांस अब एक मामूली काम होगया है आपको अपना रिश्ता बोरिंग लगने लगता है और इसी कारण आपको बिना शादी शुदा रहना भाता है|

टोरस(अप्रील20-मई21)

   आप बहुत ज़िद्दी हैं और एक बार जो ठान लेते हैं उसे कर के रहते हैं| कोई बात अगर आपके मन के मुताबिक ना हुई तो आपको उसमें कोई बहाना नहीं चाहिए, आपको दूसरों से राय लेना बिलकुल पसंद नहीं आता और इसके ऊपर से आपको अपने आस पास के लोगों की बुराई नहीं बर्दाश्त हो पाती| आप इस बात से कभी सहमत नहीं हो सकते की इंसान पूरी तरह परफेक्ट नहीं हो सकता और उस परफेक्ट इंसान की तलाश में आप अपने आस पास के सही लोगों को नज़रअंदाज़ कर देते हैं।

जेमिनी(मई22-जून21)

  आपमें और एरीज़ में काफ़ी चीज़ें एक समान होती हैं, जिस तरह आपकी अजीब आदतों के कारण आपको सिंगल रहना पसंद आता है उसी तरह जेमिनी भी किसी लम्बे रिश्ते में खुदको नहीं बाँध सकते| एक जेमिनी होने के नाते आपको हड़बड़ी में किया काम या हड़बड़ी में लिए फ़ैसले पसंद आते हैं| आपको ये बिलकुल पसंद नहीं आता जब आपका रिश्ता बिना किसी नए बदलाव के एक सामान चलता जाए और जब ऐसा होता है तो आपको उस रिश्ते से बाहर निकलना पसंद आता है|

कैंसर(जून22-जुलाई22)

आपकी घर से बाहर ना निकलने का ज़िद्द एक वजह है जिसने आपको अब तक सिंगल रखा है| एक कैंसर होने के नाते आपको बाहरी दुनिया को एक्स्प्लोर करना बिलकुल पसंद नहीं आता| आपको लोगों के साथ घुलना-मिलना पसंद नहीं इसके बजाये आप घर पे रहना मुनासिब समझते हैं| यदि आपके साथी को दुनिया घूमने का शौक है तो ये बात उसके लिए काफी परेशानी वाली होगी|

लियो(जुलाई23-अगस्त22)

आपको अब तक कोई साथी नहीं मिला इसका एक ही कारण हो सकता है, एक लियो होने के नाते आपको भीड़ में चमकते रहना है| कुछ लोग तो आपको इतना तक बोलदेंगे की आप बहुत स्वार्थी और और अभिमानी हैं, आपको हमेशा ये चाहिए होता है की लोग केवल आपकी फ़िक्र करें और हमेशा आपके बारे में बातें हों लेकिन आप ये भूल जाते हैं की एक रिश्ते को अच्छे से निभाने के लिए उसमे लेने के साथ उतना ही प्यार देना भी पड़ता है|

वर्गो(अगस्त23-सेप्टेम्बर22)

एक वर्गो होने के नाते आपको ये बिलकुल पसंद नहीं आता की लोगों का सारा ध्यान आप पर रहे| आप भीड़ से हमेशा भागते फिरते हैं क्योंकि लोगों के सामने आपका कॉन्फिडेंस बहुत गिर जाता है और लोगों के बीच आप अपने असली रूप में नहीं रह पाते और इसी कारण आप शादी से दूर भागते हैं|

लिब्रा(सेप्टेम्बर23-अक्टूबर22)

आपका सही निर्णय ना लेने की क्षमता आपके अकेलपन का कारण बनेगा| क्योंकि आप लिब्रा हैं आपको हर कोई पसंद आता है क्योंकि सारे लोगों को आप पसंद आते हैं और यही एक वजह होती है की आप तय नहीं कर पाते की आपको कोई सच में पसंद आया है या आप उसके तरफ केवल दोस्ती के नाते आकर्षित हुए हैं|

स्कार्पियो(अक्टूबर23-नवंबर22)

आप कभी भी अपने गहरे राज़ किसी के सामने नहीं बता सकते, शुरुवात में आप खुदको सबके सामने शांत स्वाभाव का दिखाते हैं लेकिन आके भविष्य में आपको अपने बारे में सबके सामने खुल कर आना पड़ेगा आखिर आपके जीवन में ऐसा कोई आएगा जिसे आपको सबकुछ बताना पड़ेगा| आप जितना लोगों से अपनी बात छुपायेंगे लोग उतना आपसे दूर भागेंगे|

सैग्गीटोरस(नवंबर23-दिसंबर21)

आप अपनी बोली को बस रोक नहीं पाते| सैग्गीटोरस होने के नाते आप सोचते बहुत कुछ हैं लेकिन जब करने की बात आती है आपसे कुछ नहीं हो पाता| आप काम करने के सब से वादे करते फिरते हैं लेकिन उन वादों को पूरा नहीं कर पाते और इसी कारण लोगों को उदास कर बैठते हैं|

कैप्रीकॉर्न(दिसंबर22-जनवरी20)

आपके दिमाग में काफ़ी नेगेटिव ख्याल आते हैं और एक कैप्रीकॉर्न होने के नाते अपने जीवन को लेकर आपके ख्याल काफ़ी नेगेटिव हैं और कभी-कभी आपकी नेगेटिविटी आपके लिए खतरा बन सकती है, इस कारण बहुत सारे लोग आपसे दूर भागेंगे|

एक्वेरियस(जनवरी21-फरवरी18)

आप लोगों से बहुत जल्दी बोर हो जाते हैं और छोटी बातों से आप दूर भागते हैं| आप एक स्मार्ट इंसान हैं जिसे अपने फैसले खुद लेने पसंद हैं, आपको ऐसे लोग बिलकुल नहीं पसंद आते जो केवल खुद के बारे बात करना जानते हैं| आपको कोई ऐसे लोग चाहिए जो आपसे अक्लमंदी की बात कर पाएं और बदले में आपको उनसे कुछ सीखने का मौका मिले|

पिशिस(फरवरी19-मार्च20)

आपको अपनी बुराई सुन्ना पसंद नहीं आता| ऐसा कोई मिलना जिससे आप शादी कर पाएं आपके लिए काफ़ी मुश्किल होगा क्योंकि आपको उनसे मिली राये पसंद नहीं आएगी और इस कारण आप दोनों का झगड़ा होना अनिवार्य है जिससे आपको दूर जाने में देर नहीं लगेगी| आपको दूसरों की बातों को समझना चाहिए और उनकी पसंद-नापसंद की भी परवाह करनी चाहिए|

इस ब्लॉग के ज़रिये अपने बारे में जानें और इसे दूसरों के साथ शेयर कर के उन्हें भी कुछ जानकारी दें!

A

gallery
send-btn

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.