आपकी नाक आपके बारे में कुछ कहती है  जानिये

आपकी नाक आपके बारे में कुछ कहती है जानिये

6 Apr 2022 | 0 min Read

Tinystep

Author | 2574 Articles

बड़ी नाक

 

 

जिन लोगों की नाक बड़ी होती है उनके नाक की ब्रिज या तो छोटी होती है या लम्बी, उनके नाक की टिप चौड़ी और नाक के छेद बड़े होते हैं| जितनी बड़ी नाक, आपके पास उतनी ही शक्ति, लीडरशिप, ईगो और खुद पैर पे खड़े होने की चाहत होती है| बड़े नाक वाले लोगों को आदेश लेना बिलकुल पसंद नहीं होता और वो अपने काम से काम रखना पसंद करते हैं| उन्हें छोटे कामों से ज़्यादा बड़े कामों को करने में दिलचस्पी रहती है|

 

छोटी नाक

 

 

छोटी नाक वाले लोग काफ़ी खुशमिजाज़ और दूसरों के साथ घुलने मिलने वालों में से होते हैं लेकिन साथ ही उनमें गुस्सा भी बहुत होता है| इनमें मिजाज़ में बहुत मिठास होती है और वो काफ़ी भावुक भी होते हैं|

 

लम्बी नाक

 

लम्बी नाक वालों को बिज़िनेस करने का सही तरीका पता होता है, उनमें कुछ करने की अभिलाषा होती है और लोगों को लम्बी नाक वाले लोगों की काबिलियत पर यकीन होता है| इन लोगों की परेशानी उनकी सबसे बड़ी ताकत के कारण ही होती है|

 

सीधी नाक

 

 

सीधी और पतली नाक वाले लोग दूसरों को प्रेरित करने की क्षमता रखते हैं और साथ ही उन्हें काम करना बहुत पसंद होता है| ये ऐसे लोग हैं जिनका साथ अगर आपको आपके बुरे वक़्त पे मिल जाए तो आपके लिए काफ़ी फायदेमंद रहेगा| सीधी नाक वाले लोग मुश्किलों को देखकर परेशान नहीं होते बल्कि ठन्डे दिमाग से उसका सामना करने का प्रयत्न करते हैं|

चौड़ी नाक

जिन लोगों की नाक चौड़ी होती है उनमें कमाल की लीडरशिप की क्षमता होती है| ऐसी नाक वाले लोगों की तगड़ी पर्सनैलिटी होती है और वो अपने कामों को सहज तरीके से करते हैं| ऐसे लोग अपना कोई भी फैसला जल्दबाज़ी में नहीं लेते हैं और दूसरों को अपनी बातों से प्रभावित करने की क्षमता रखता हैं|

पॉइंटेड नाक

 

पॉइंटेड नाक वाले लोगों को समझना बड़ा मुश्किल होता है| उनके काम करने की कुछ अलग ही वजह होती है और वो अपनी गलतियों पर अच्छी तरह से पर्दा डालना जानते हैं जिसकी वजह से वो अक्सर खुदको कठिन स्तिथि से निकालने में सफ़ल रहते हैं|

अपने नाक के आकार जानकर खुदको और अधिक जानें और साथ ही इस पोस्ट को शेयर कर के दूसरों तक इस जानकारी को पहुंचाएं!

 

A

gallery
send-btn

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.