apne bacche ko sikhaiye kuch achi aadate

apne bacche ko sikhaiye kuch achi aadate

22 Apr 2022 | 1 min Read

Tinystep

Author | 2574 Articles

 

अपने बच्चे को ज़रूरी चीज़ें सिखाने में से एक है उनमें सही आदतें  विकसित करना| आदतें एक इंसान के व्यक्तित्व को निर्धारित करतीं  है| आपके बच्चे अपने जीवन के लिए आपसे प्रेरणा लेते है  और इसलिए याद रखे कि जो आप करेंगे वो आपका बच्चा भी करेगा| बच्चे अपने माता-पिता की नक़ल उतारते हैं, इसलिए आप उसे अपनी अच्छी  आदतों को ग़ौर से देखने का मौका दें  जिससे वे वही आदतें  सीख सकें|

इधर  5 आदतों का वर्णन है जिन्हें  आपको अपने बच्चे में विकसित होने देना चाहिए|

1. स्वस्थ खाना खाना

यह एक आदत है जिस बच्चे को छोटी उम्र से ही सीखाना चाहिए| बचपन में, अगर उन्हें पौष्टिक खाने के फायदे सिखाये जाएँ और पौष्टिक खाना दिया जाये, तो बड़े होकर बच्चे ज़्यादातर पौष्टिक खाना खाना ही  पसंद करेंगे| यह  बच्चे जंक फूड खाने वाले लोगों की तुलना में फिट और सही आकर में रहते हैं|

2.  दिन में दो बार दांत मांजना

ज़्यादातर बड़े लोग यह नहीं करते हैं| बच्चों को अपने दांत मांजने में बहुत आलस आता है और इसे नहीं करने के वे कई बहाने ढूँढ़ते है ,इसलिए घर में नियम बनाये कि दिन में दो बार दांत मांजना ज़रूरी है| इससे दन्त समस्याएं दूर रहेंगी| ध्यान रखें कि आपका बच्चा रात को सोने से पहले अपने दांत साफ़ करे|  मिठाई और चॉकलेट्स खाने के बाद उन्हें दांत साफ करने और कुल्ला करने की आदत डालें |

3. खाने के बाद फ्लॉसिंग

यह एक बहुत ज़रूरी आदत है| खाने के दाने जो आपके मुँह में रह जाते हैं , आपके दांतों को खराब करने लगते हैं| फ्लॉसिंग से बढ़ने वाला टैटार ख़तम होता  है और मसूढे  भी  स्वस्थ रहतें है |अगर आपको लगता है कि फ्लॉसिंग मुमकिन नहीं है तो दांत मांजने के बाद फ्लॉसिंग कर सकते हैं| इससे आपका  दंत चिकित्सक के पास जाना कम हो सकता है|

4. बाहर खेलना

 अपने बच्चों को बाहर खेलने का उत्साह दें जिससे उनको शारीरिक व्यायाम मिले और वो ताज़ा हवा का भी आनंद ले सकें |जो बच्चे घर में अंदर रहते हैं, वे अस्वस्थ रहते हैं और पढ़ाई में अच्छा नहीं कर पाते हैं| बच्चों का बाहर खेलने से उन्हें सूरज से विटामिन-डी प्राप्त होता  है|

 5. स्वछता बनाये रखना

उन्हें  हाथ धोना, नहाना, कपडे धोना आदि अच्छे से करना सिखाएं |स्वच्छता सिर्फ इंसान को अच्छा महसूस ही नहीं  कराती , बल्कि बीमारियां और वायरस को शरीर में आने से रोकता भी है|

यह एक बहुत ज़रूरी आदतें  है जिन्हें  आपको अपने बच्चे को सिखाने में देर नहीं करनी चाहिए |

A

gallery
send-btn

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.