apni nanad ko apna dost banane ke 5 tareeke

apni nanad ko apna dost banane ke 5 tareeke

9 May 2022 | 1 min Read

Tinystep

Author | 2574 Articles

आपकी ननद आपकी सबसे अच्छी दोस्त बनने की क्षमता रखती हैं| वो आपको आपकी से सास के गुस्से से  बचा सकती है और जब आप बाहर जाएँ तो आपके बच्चे का ख्याल भी रख सकती हैं| वो आपकी सबसे अच्छी सलाहकार और सबसे करीबी दोस्त हो सकती हैं| यह कुछ चीज़ें हैं जिससे आप अपनी ननद सबसे अच्छी सहेली बन सकतीं हैं :

1. शौपिंग पर जाना!

कपडे खरीदना सबसे बढ़िया हल है| अपनी ननद को अपने साथ कपड़ों की जाएँ , दुकानों, चाहे वो महंगी  वाली हों या सड़क के किनारे वाली !तब तक शौपिंग कीजिये, जब तक आपको सारे पसंदीदा कपडे न मिल जाएँ|

2. अपने बच्चों के साथ खेलने का प्लान करे!

अपने बच्चों को साथ लेकर एम्यूज़मेंट पार्क जाएँ| अपने बच्चों के साथ खुद भी बच्चे बन जाएँ| हर तरह का खाना खाएं लेकिन ध्यान रखें कि आप बीमार न पड़ें| यह दिन हैं जो आपकी यादों में हमेशा रहेगा और आपको अपने बच्चे के करीब ले जायेगा और साथ में  आपकी ननद भी आपके करीब आ जाएगी ,आखिर किसे एम्यूजमेंट राइड्स पसंद नहीं ?

3. स्पा जाना!

स्पा में मैनीक्योर और पेडीक्योर एक साथ करवाना सबसे बढ़िया वक़्त गुज़ारने का तरीका है| बातें करना और साथ में जूस पीना| आप अपने घर के हलचल से दूर रहेंगी और चिंता नहीं होंगी| यही मौका है जब आप अपनी ननद को ठीक से जान सकती हैं|

4. पार्टी और मज़े करें!

एक साथ मिलकर एक गेट-टूगेदर की  योजना बनायें| खाना पकाएं, घर को सजाएँ और एक साथ मिलकर काम करें| मेहमान या तो कम हो सकते हैं या बहुत ज्यादा, यह आप दोनों तय करें |

5. गपशप में मज़ा!

गपशप करना हम महिलाओं की ख़ूबी है और इससे अच्छी क्या बात हो सकती है कि जब यह एक-दुसरे को जानने के लिए शुरू की जाये ? अपने पति के बारे में बात करना शुरू करें और दिल खोलकर बोलिए| अपनी ननद के करीब आयें और उन्हें अपनी  दोस्त बनाये|

A

gallery
send-btn

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.