14 Apr 2022 | 1 min Read
Tinystep
Author | 2578 Articles
[youtube https://www.youtube.com/watch?v=bQBsw4nhNrE]
समय के साथ कुछ बच्चों का वज़न उतना नहीं बढ़ पाता जितना बढ़ना चाहिए। इसका कारण कम पौष्टिक आहार भी हो सकता है। इसके अलावा कई बच्चे पैदा ही कम वज़न के साथ होते हैं। तो यह माता-पिता की ज़िम्मेदारी है कि वो अपने बच्चों को बाकी बचा हुआ पोषण दें।
हर वह चीज़ जिससे शिशु का वज़न बढ़ाया जा सकता है, उन्हें खिलाया नहीं जा सकता, उनके आकर या साइज के कारण। लेकिन निश्चिन्त रहिए, अब इसका उपाए है हमारे पास। क्यों न इन आहारों का पाउडर बना लिया जाए? इसके अलावा, आप संतुष्ट भी रहेंगी यह जानकार कि आपका बच्चा ताज़ा और हेल्थी खा रहा है, बाहरी पाउडर की तरह नहीं। इसे अपने शिशु के लिए बनाने से पहले आप यह जान लें कि आपके शिशु को किस चीज़ से एलर्जी है। इस मिश्रण से आप ज़रूर अपने बच्चे का वज़न, कम से कम समय में बढ़ा पाएंगी।.
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए
1. बादाम Almonds (100gm)
2. काजू Cashews (100gm)
3. अखरोट Walnuts (100gm)
4. पिस्ता Pistachio (100gm)
5. इलायची Cardamoms (10)
6.काला चना Black gram (200gm)
7.हरा चना green gram (150gm)
8. जई Oats (150gm)
9. जौ Barley (150gm)
10. तिल के बीज Sesame seeds (150gm)
11. बाजरे का आटा Finger Millets flour (500gm)
12. सोया का आटा Soya Flour (200gm)
कैसे बनाएं
काले चने, हरे चने, जई और जौ को अच्छे से, अलग अलग, सुगंध आने तक भून लें। बाकी सारे बचे मेवे (nuts) को भूरा होने तक भून लें। इन सारों को कम से कम 2 से 3 मिनट तक भूनें। फिर उन्हें थोड़ी देर ठंडा होने दें।
फिर काले चने , हरे चने , जई , जौ, तिल के बीज, बाजरा का आटा, सोया का आटा और मेवे को,अलग-अलग करके मिक्सर में डालें। इनको अच्छे से पीस लें। इन सब के पाउडर को अच्छी तरह मिला लीजिये। यह बात का ध्यान रहे कि इन सबको आपने बारीक पीसा है।
आपका जादुई पाउडर (मिश्रण) तैयार है। सही समय पर रोज़, बिना भूले, अपने शिशु को दीजिये और थोड़े ही दिनों में इसका असर देखिये।
आप इसे शेयर क्यों करें?
0-5 साल के बच्चों में, खासकर भारत में सबसे बच्चों की तबीयत काम वज़न के कारन बिगड़ती है। यह आंकड़ा 62 प्रतिशत तक जाता है। तो आप इस विषय में जागरूक रहें और दूसरों को भी जागरूक करें -share
0
Like
0
Saves
0
Shares
A