9 May 2022 | 1 min Read
Vinita Pangeni
Author | 399 Articles
बढ़ती उम्र के बच्चों में अच्छी आदतें डालना महत्वपूर्ण है। शिशु को ब्रश करना सिखाना भी इन्हीं में से एक है। लेकिन इससे पहले बच्चों के लिए सही टूथब्रश का चुनाव जरूरी है। सही ब्रश से दांतों को ठीक से साफ करने और उन्हें स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।
अगर आप भी न्यू पेरेंट्स हैं, तो टूथ ब्रश करने जैसी अच्छी आदत को बच्चों की दिनचर्या में शामिल करने के लिए सही टूथब्रश का चयन करके पहला कदम उठाएं। बाजार में मौजूद ढेर सारे ब्रश और उनके लुभावने वादे दुविधा में डाल देते हैं। ऐसे में बच्चों के लिए सही टूथब्रश कैसे चुनें, यह यहां समझिए।
जब बाजार में टूथब्रश के ढेरों विकल्प हों, तो बच्चों के लिए सही टूथब्रश का चयन कठिन हो जाता है। बच्चों के टूथब्रथ का आकार, बनावट जैसी सभी चीजें अलग होती हैं। बच्चे को दांतों की देखभाल के लिए प्रोत्साहित करने के लिए आप कुछ इस तरह के ब्रश चुन सकते हैं।
जब बच्चा 3 साल से ऊपर की उम्र का हो जाता है या ब्रश अच्छे से करने लगे, तो इलेक्टिक टूथब्रश बेहतर विकल्प हो सकता है। वैसे तो मैनुअल और इलेक्ट्रिक ब्रश दोनों ही दांतों और मसूड़ों की सफाई का काम अच्छे से करते हैं। लेकिन ब्रश करने के अनिच्छुक बच्चे के लिए इलेक्ट्रिक ब्रश प्रोत्साहन का जरिया बन सकता है।
यह अलग-अलग कलर, डिजाइन और कार्टून केरेक्टर में आता है, इसलिए जिद्दी बच्चे भी ब्रश करने के लिए तैयार हो सकते हैं।
टूथब्रश हमेशा के लिए नहीं होते। इन्हें समय-समय पर बदलना जरूरी है, खासकर जब छोटे बच्चे उनका उपयोग कर रहे हों। सामान्य तौर पर, बच्चे के टूथब्रश को हर तीन महीने में बदल देना चाहिए। इसके अलावा, इन परिस्थितियों में बच्चे का टूथब्रश बदल लेना चाहिए।
आप जान ही गए हैं कि बच्चे के लिए सही ब्रश खरीदने का तरीका क्या है। लेकिन सिर्फ टूथब्रश खरीदने से कुछ नहीं होगा। आपको अपने बच्चे को ओरल हाइजिन यानी मौखिक स्वच्छता का महत्व समझाना होगा।