6 May 2022 | 1 min Read
Vinita Pangeni
Author | 421 Articles
भारत में गर्मी की छुट्टियां बिताने के लिए टूरिस्ट स्पॉट की कोई कमी नहीं है। मगर बच्चों के अनुकूल हॉलि़डे डेस्टिनेशन चुनना जरूरी है। टूरिस्ट स्पॉट में मस्ती, रोमांच, ताजगी, सहजता और आराम का अनूठा संयोजन होना अनिवार्य है। बच्चों की गर्मी की छुट्टियों के लिए आप अपने बच्चों के साथ इन जगहों पर यात्रा कर सकते हैं। यहां हम मौज-मस्ती से भरपूर टूरिस्ट डेस्टिनेशन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दे रहे हैं।
इस गर्मी की छुट्टी आप अपने परिवार के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह लेख हम खास आपके लिए लेकर आए हैं। यहां गर्मी की छुट्टियां बिताने के लिए बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट की जानकारी दी गई है।
गर्मी की छुट्टियों पर घूमने के लिए लोकप्रिय जगहों में से एक मसूरी है। क्रिकेट और बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी यहां जाते रहते हैं। विविध वनस्पतियां और हरी-भरी पहाड़ी, पर्यटकों को खूब आकर्षित करती हैं।
आप माल रोड पर खरीदारी से लेकर रोपवे केबल कार से गन हिल पहुंचकर इंजॉय कर सकते हैं। बच्चे के साथ लेक मिस्ट में बोटिंग, कुलरी बाजार में रोलर स्केटिंग और मसूरी झील के आसपास पैराग्लाइडिंग का आनंद उठा सकते हैं।
हवाई मार्ग से : देहरादून में जॉली ग्रांट हवाई अड्डा (मसूरी से 54 किमी)
रेल मार्ग से : देहरादून रेलवे स्टेशन (मसूरी से 33 किमी)
शिमला अपनी जलवायु के कारण प्रसिद्ध है। ये परिवार के साथ गर्मी की छुट्टी बिताने के लिए एक सुंदर जगह है। बच्चों को यहां के सुंदर स्थान और आकर्षक दृश्यों पसंद आएंगे। मई और जून के महीनों में आप रोहतांग दर्रे की सैर पर जा सकते हैं। यहां लक्कड़ बाजार में खरीदारी करें और चाडविक झरने का आनंद लें।
हवाई मार्ग : निकटतम हवाई अड्डा, जुब्बरहट्टी, मुख्य शहर से 23 किमी दूर स्थित है
रेल मार्ग: कालका रेलवे स्टेशन
गर्मी की छुट्टी में बच्चे के साथ ऊटी जाना बहुत सही रहेगा। यह लोकप्रिय हिल स्टेशन माना जाते हैं। नीलगिरि ब्लू माउंटेंस पहाड़ियों में स्थित इस हिल स्टेशन में प्रसिद्ध टॉय ट्रेन है। यह आसपास की हरी-भरी पहाड़ियों से होकर गुजरती है। ऊटी में आप टॉय ट्रेन की सवारी, घुड़सवारी, ऊटी झील में बोटिंग, माउंटेन बाइकिंग और कालाहट्टी में हैंग ग्लाइडिंग कर सकते हैं।
हवाई मार्ग : कोयंबटूर (ऊटी से 105 किमी)
रेल मार्ग : मेट्टुपालयम (ऊटी से 47 किमी दूर), फिर टॉय ट्रेन ऊटी तक जाती है
महाबलेश्वर भारत में गर्मी की छुट्टियां बिताने की एक अच्छी जगह है। यह समुद्र तल से 1,372 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। घाटियों और पहाड़ों के लुभावने दृश्य, इमारतें, हरे-भरे जंगल, कलकल करती नदियां लोगों को आकर्षित करती हैं। यहां घुड़सवारी, वेन्ना झील में बोटिंग और किले तक ट्रेकिंग की जा सकती है।
हवाई मार्ग : पुणे हवाई अड्डा (महाबलेश्वर से 120 किमी)
रेल मार्ग : वाथर रेलवे स्टेशन (महाबलेश्वर से 60 किमी)
भारत में गर्मी की छुट्टियों के लिए घूमने के लिए सबसे शानदार स्थानों में से एक गुलमर्ग है। यह लोकप्रिय स्कीइंग डेस्टिनेशन है। बर्फ से ढके हिमालय, फूलों से लेकर सदाबहार जंगल और दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची गोंडोला सवारी तक, यह जगह जादुई है। आप यहां हाइलैंड पार्क स्लोप पर स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग, ट्रेकिंग, आइस स्केटिंग, यहां कर सकते हैं।
हवाई मार्ग : श्रीनगर हवाई अड्डा (गुलमर्ग से 85 किमी)
रेल मार्ग : जम्मू रेलवे स्टेशन (गुलमर्ग से 290 किमी)
भारत का हर शहर रोमांच से भरा है। इसलिए इस साल बच्चों की गर्मियों की छुट्टियां कहां बिताई जाए, इसमें दुविधा होना लाजमी है। ऐसे में आप बच्चे के साथ गर्मी की छुट्टियां मनाने के लिए ऊपर बताई गई सुरक्षित जगहों को चुन सकते हैं।
11
Like
0
Saves
1
Shares
A