11 Apr 2022 | 1 min Read
Tinystep
Author | 2578 Articles
स्टार किड्स का चर्चा में रहना एक आम बात हो चुकी है, चाहे वो शाहिद-मीरा की बेटी हो या ऐश्वर्या-अभिषेक की बेटी, मीडिया हर वक़्त इन स्टार किड्स को फॉलो करता है। और अभी जो सबसे ज़्यादा चर्चा में है वो है पॉवर कपल सैफ अली खान और करीना के छोटे नवाबज़ादे तैमूर, जो 20 दिसंबर को अपना पहला बर्थडे मनाने के लिए तैयार हैं। करीना और सैफ की तरह ही उनके नवाबज़ादे भी लाइमलाइट में रहना अच्छे से जानते हैं और उनपर हर कोई फ़िदा है। बर्थडे के पहले अपने आँखों के तारे तैमूर के कुछ सीक्रेट्स को उनकी मम्मी करीना ने बख़ूबी बयाँ किया।
बेटे तैमूर में बस्ती है माँ करीना की जान
जब भी कोई महिला माँ बनती है तो उसकी ज़िन्दगी बहुत मायनो में बदल जाती है और माँ बनने का एहसास किसी भी महिला के लिए अनमोल होता है और करीना भी इस एहसास से अछूती नहीं है। तैमूर करीना के ज़िन्दगी का एक बहुत ही अहम् हिस्सा है और वो चाहती हैं की सब इस बात को समझें। उनका दिन तैमूर से शुरू होता है और उसी पर ख़त्म होता है और सिर्फ वो ही नहीं बल्कि सैफ का और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी ऐसा ही है, वो हर वक़्त बहाना ढूंढ़ते हैं तैमूर के साथ ज़्यादा से ज़्यादा वक़्त बिताने का।
किसपे गए हैं तैमूर ?
कुछ दिनों पहले ही करीना ने मीडिया से बात करते वक़्त कहा की, उनमें और सैफ में तैमूर के फीचर्स को लेकर लड़ाई होती है की वो उनदोनों में से किस पे गए हैं। सैफ का कहना है की तैमूर में पटौदी खानदान के फीचर्स है। वहीं करीना कहती हैं की तैमूर की आँखें मासी करिश्मा की तरह है और चेहरा बिलकुल नाना रणधीर कपूर जैसा है, परन्तु करीना यह भी मानती है की अभी तैमूर में और उनके लुक में बहुत से बदलाव आएंगे।
तैमूर घिरे हैं सशक्त महिलाओं से
करीना का मन्ना है की तैमूर खुद ब खुद महिलाओं की इज़्ज़त करना सिख जाएंगे क्यूंकि वो शुरू से ही सशक्त महिलाओं से घिरे हैं। चाहे वो वर्किंग माँ करीना हो, मासी करिश्मा, नानी बबिता या दादी शर्मीला। इतने सफल व् इंडिपेंडेंट स्त्रियों के बीच रहकर तैमूर आगे चलकर आसानी से विमेंस वर्ल्ड को और उनके योगदान को समझ सकेंगे।
0
Like
0
Saves
0
Shares
A