11 Apr 2022 | 0 min Read
Tinystep
Author | 2578 Articles
आप अक्सर बच्चों के बारे में सोचती हैं
दूसरों के बच्चों को देखकर आपको उनपे बहुत प्यार आता है, उनकी तरफ़ आप खुद ब खुद आकर्षित हो जाती हैं|
आर्थिक रूप से अब आप दुरुस्त हैं
आपके पास अब इतने पैसे हैं की आप अपने जीवन में आने वाले उस नन्हे मेहमान की ज़िम्मेदारियां उठा सकते हैं और साथ ही अपने परिवार का अच्छी तरह ख्याल रखने की क्षमता रखते हैं|
आपके पास एक बड़ा घर है
एक नन्हे मेहमान के आने का मतलब है उसके लिए जगह बनाना क्योंकि आप उसे वो सारा आराम देने के लिए किसी भी हद्द तक जा सकते हैं और इसके लिए आपके पास एक बड़ा घर होना आवश्यक है|
अब आप और आपके पति अपने काम से कुछ समय निकाल सकते हैं
आप दोनों के पास अब इतनी क्षमता है की अपने कामों से फुर्सत निकाल कर अपने आने वाले बच्चे पर ध्यान दे सकते हैं|
बच्चों के झूले देखकर आपको ख़रीदने का दिल करता है
दूकान में बच्चों के झूले देखकर आप खुदको उन्हें निहारने से रोक नहीं पातीं|
आपने अभी से कई बच्चों के नाम चुनके रखे हैं
आपको जिन बच्चों के नाम पसंद आते हैं आप उन्हें अपनी डायरी में लिख लेती हैं|
आपको माँ बनने की वो सोच अंदर से खुश कर देती है
माँ बनने का वो एहसास आपको अंदर से ही प्रसन्न करदेता है, भले ही आप अकेले में क्यों ना हों माँ बनने की ख़ुशी आपके चेहरे पर मुस्कान लेती आती है|
इन बातों को ध्यान में रखें और अपने परिवार में एक नए मेहमान का स्वागत करें!
0
Like
0
Saves
0
Shares
A