22 Apr 2022 | 1 min Read
Tinystep
Author | 2578 Articles
जब आपके डिलीवरी का समय नज़दीक आ रहा है, आपको इसकी चिंता नहीं करनी चाहिए कि “मेरे बैग में क्या-क्या रखना है?”| कम सामान या ज़्यादा सामान पैक करना नहीं करना चाहिए जिससे आपको डिलीवरी से पहले और बाद में परेशानी हो| आपको पता नहीं है कि कितनी देर अस्पताल में रहेंगी, इसलिए यह अच्छा रहेगा अगर आप पहले से ही तैयार रहें|
सबसे पहली चीज़ अपने बैग को तैयार करने की है और इसमें सबसे पहला नंबर आपके कपड़ों का आता है | सबसे आरामदायक कपडे, तकिये, घर से चादर, टूथब्रश, टूथपेस्ट, कुछ रुमाल, लोशन, तेल आदि संभाल कर एक साथ रखें| अपने साथ कुछ आराम की चीज़ें जैसे आपका पसंदीदा इत्र भी लेकर चलें जो आपको शांत और प्रसन्न रखेगा|
आपको मालूम नहीं है कि आपका बच्चा आपके पास कब आयेगा? ज़्यादातर लोग अस्पताल के खाने पर निर्भर रहते हैं, लेकिन यह अच्छा होगा कि आप अपनी मनपसंद स्नैक्स जो हेल्थी हो और कुछ दिन चले कैसे बिस्किट्स , मठरी आदि| पानी भी ले जाना ना भूलें, |
यह डिलीवरी में मदद तो नहीं करता है, लेकिन ज़रूरी चीज़ों में से एक है| खासकर कि आपका फ़ोन, जो आपको और लोगों से आपको जोड़े रखता है| इसके साथ अपने मनपसंद गानों को भी फ़ोन में डालना ना भूलें|
बच्चे के लिए ज़रूरी चीज़ें रखना आवश्यक हैं, जैसे रुमाल, चादर, बेबी वाइप्स, लोशन, आदि| यह चीज़ें बहुत ज़रूरी हैं, तो याद रखिये कि यह सब आपके पास रहे|
नयी मों की ज़रूरतें भी बढ़ जाती हैं| मातृत्व पैड और रात के लिए सेनेटरी तौलिये, स्तन पैड, नर्सिंग ब्रा, आरामदेह मोज़े, चप्पल और भोजन को पैक करना आवश्यक है जिससे आपको आगे मदद होगी|
अब जबकि आपका बैग पूरी तरह से पैक हो चूका है, अपने आने वाले नन्हे शिशु के आने का इंतज़ार करें!
0
Like
0
Saves
0
Shares
A