11 Apr 2022 | 0 min Read
Tinystep
Author | 2578 Articles
औरतें काफ़ी भावुक होती हैं और इसमें कोई शर्म की बात नहीं है क्योंकि भगवान ने उन्हें इसी तरह बनाया है| उनकी प्यार से भरी भावनाएं और फ़िक्र उन्हें माँ बनाती है इसलिए गर्भावस्था ना केवल महिला के लिए एक वरदान है बल्कि उसके पुरे परिवार के लिए भी ख़ुशी का अवसर होता है|
गर्भावस्था के समय माँ बनने वाली महिला को अपने आहार का ख़ास ख्याल रखने की ज़रूरत है क्योंकि माँ के खाने का सीधा असर उसके अम्बिलिकल कॉर्ड के द्वारा उसके होने वाले बच्चे पर पड़ता है| नयी माओं के दिमाग में कई तरह के सवाल उठते हैं जैसे उसे क्या खाना चाहिए, कितना सोना चाहिए, कैसा व्यायाम करना चाहिए और इन सवालों में से एक सवाल उठता है की क्या गर्भवास्था के समय उन्हें सौंफ खाना चाहिए या नहीं|
क्या गर्भवस्था के समय सौंफ खाना सही है?
गर्भवस्था के समय सबसे ख़राब स्तिथि तब आती है जब महिलाओं को सुबह की बीमारी से गुज़रना पड़ता है| कुछ महिलाओं के लिए ये बीमारी केवल पहली तिमाही तक ही होती है लेकिन कुछ महिलाओं को इस बीमारी से पुरे 9 महीने तक गुज़रना पड़ता है और इसी कारण कुछ महिलाओं को इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए सौंफ खाने की आदत पड़ जाती है, लेकिन गर्भावस्था के समय सौंफ खाने से ख़ुदको बचाएं क्योंकि इससे आपकी गर्भवस्था पर असर पड़ सकता है| इस समय सौंफ खाने से आपकी योनि से खून निकल सकता है और गर्भवस्था के समय योनि से खून निकलना गर्भपात से भी ज़्यादा बुरा होता है|
सौंफ खाना गर्भवती महिलाओं के लिए सही नहीं माना जाता क्योंकि इसका प्रभाव उनमें पनपने वाले फोएटस पर पड़ता है और कई मामलों में तो सौंफ के खाने से गर्भवस्था के समय पीरियड्स का शुरू होना भी माना जाता है| गर्भवथा के समय पीरियड्स का होने के मतलब है आपके होने वाले बच्चे पर इसका प्रभाव पड़ना और इसी कारण हम आपको सलाह देते हैं की गर्भावस्था के पुरे 9 महीनों तक सौंफ ना खाएं|
गर्भावस्था के समय सौंफ खाने के ऐसे कुछ फायदे नहीं जाने गए हैं तो ये बेहतर है की आप इस समय सौंफ से ख़ुदको दूर रखें| सौंफ के इलावा ऐसे बहुत खाने हैं जिनसे आपको फायदा पहुँच सकता है| इसलिए सुरक्षित रहने के लिए कुछ भी खाने से पहले अपने डॉक्टर से ज़रूर संपर्क करें, आख़िर वही आपको सही ग़लत खाने के बीच अंतर बता सकते हैं|
इन बातों को अवश्य जानें और गर्भावस्था के समय खुदको सौंफ खाने से दूर रखें, साथ ही इस ब्लॉग को दूसरी महिलाओं के साथ भी शेयर करें ताकि उन्हें इसकी शिक्षा मिल पाए!
0
Like
0
Saves
0
Shares
A