16 May 2022 | 1 min Read
Vinita Pangeni
Author | 435 Articles
प्रेग्नेंसी में महिला को खुद का ख्याल ज्यादा रखना पड़ता है। छोटी-मोटी बीमारियां भी आसानी से इस समय महिला को घेर लेती हैं। सर्दी-जुकाम तो कुछ दिनों में ठीक हो जाते हैं, लेकिन महिलाओं को तेजी और लगातार खांसी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह पर दवाई लेने के साथ ही कुछ सुरक्षित खांसी के घरेलू उपाय आप अपना सकती हैं।
चलिए, तो आगे जानते हैं प्रेगनेंसी में खांसी को दूर करने के तरीके।
खांसी को कम करने और प्रबंधित (मैनेज) करने के लिए अपने गले में नमी बनाए रखना जरूरी है। इसलिए, थोड़ी-थोड़ी देर में गुनगुना पानी पीते रहें। हल्की भाप से भी आप खांसी को प्राकृतिक रूप से कुछ कम कर सकती हैं। बस पानी में एक-दो बूंद यूकेलिप्टस एसेंशियल ऑयल मिला दें।
हां, प्रेग्नेंसी में खांसी के कारण दिक्कतें बढ़ रही हैं, तो आप इन घरेलू उपाय को अपना सकती हैं। बस इन्हें अपनाने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
गर्भावस्था में खांसी ज्यादा होने पर दो चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू के रस को मिलाकर ले सकती हैं। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफार्मेशन (NCBI) की वेबसाइट पर पब्लिश मेडिकल रिसर्च के अनुसार, शहद में एंटीमाइक्रोबियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ये अपर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन से राहत देकर खांसी से राहत दिला सकते हैं।
गर्भावस्था में जबरदस्त खांसी होने पर अदरक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस समय लगभग आधा चम्मच बारीक कटे हुए अदरक को आधा कप पानी में उबाल लें। फिर गुनगुने होने पर उसमें दो चम्मच शहद मिलाकर पी सकते हैं। वैज्ञानिक शोधों की मानें, तो अदरक में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो खांसी को बढ़ावा देने वाले बैक्टीरियल इन्फेक्शन को कम करते हैं। इससे खांसी की समस्या कम हो सकती है।
एक गिलास दूध में एक चम्मच हल्दी मिलाकर पीने से खांसी से राहत मिल सकती हैं। दरअसल, हल्दी में करक्यूमिन नामक केमिकल कंपाउंड होता है। यह खांसी से छुटकारा दिलाने के लिए प्राकृतिक थेरेपी का काम करता है।
एक गिलास गुनगुना पानी में एक चम्मच नमक मिलाकर पानी से गरारे कर सकते हैं। गुनगुना नमक पानी से गरारे करने पर गले की मांसपेशियों को आराम मिलता है। साथ ही खांसी का कारण बनने वाला अपर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इंफेक्शन कुछ कम हो सकता है।
गर्भावस्था में खांसी की समस्या हो रही है, तो राहत पाने के लिए तुलसी की चाय का सेवन कर सकते हैं। तुलसी में अनेक तरह के औषधीय गुण होते हैं। इस वजह से इसे कई समस्याओं को ठीक करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जिनमें से एक खांसी भी है। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं, जो खांसी का कारण बनाने वाले बैक्टीरियल इन्फेक्शन से राहत दिलाते हैं।
प्रेग्नेंसी में खांसी होने पर कुछ चीजों से परहेज करना जरूरी है। इससे खांसी की समस्या को बढ़ने से रोका जा सकता है।
प्रेग्नेंसी में खांसी की समस्या को बढ़ने से रोकने में ये घरेलू उपचार मदद कर सकते हैं। बस इनमें से किसी भी इलाज की प्रक्रिया को अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। आप चिकित्सक की सलाह पर दवाई के साथ ही इन घरेलू नुस्खों को अपना सकती हैं।
12
Like
0
Saves
1
Shares
A