9 May 2022 | 1 min Read
Tinystep
Author | 2578 Articles
अगर आपको कुछ महीनों पहले बच्चा हुआ है, तो आप ज़रूर चिंता में होंगी कि इस गर्मी में उसको धुप और गर्मी से कैसे बचाएं ?| नीचे दिए गए हैं पांच आसान बेबी टिप्स जो इस गर्मी में आपकी मदद करेंगे:
ध्यान रखें कि आपका बच्चा गर्मी के मौसम में हाइड्रेटेड रहे| 5-6 महीने के बच्चों की प्रतिरक्षा क्षमता कम होती है और इसलिए उन्हें संक्रमण का ख़तरा ज्यादा होता है | बच्चों को करीब 11 औंस पानी पीना चाहिए| गर्मी के मौसम में अपने बच्चे के पेशाब की मात्रा पर ध्यान रखना ज़रूरी है|
बच्चे का आहार में एहतियात बरतें | यह उचित है कि बच्चे को दिन दो से तीन बार स्तनपान दिया जाए| यह उसे हाइड्रेटेड रखेगा और पसीने को कम करेगा| इसके साथ-साथ बच्चे को दिन में दो बार उबला दूध भी पिलायें| गर्मी के मौसम में आप दूध का पाउडर भी दे सकते हैं, क्योंकि गाय का दूध गर्मी में जल्दी ख़राब होता हैं| रोज़ के आहार में फलों का उपयोग करना भी लाभदायक है|
सही कपडे चुनना आपके बच्चे की त्वचा के लिए बहुत ज़रूरी है| | आमतौर पर, सूती सबसे पसंदीदा कपडा माना जाता है| इस मौसम के लिए और ढीले, फिट वाले कॉटन के कपडे इस मौसम के लिए सही है| बाहर जाने से पहले, अपने बच्चे की त्वचा पर थोडा सा सनस्क्रीन लगाना ना भूलें|
क्योंकि गर्मी में दिन का समय ज्यादा और रातें कम होती हैं, आपको अपने बच्चे के दिन की सूची ठीक से रखनी पड़ेगी| बच्चे के बाहर खेलने का समय शाम का रखिये| दोपहर के 12-4 बजे का समय बच्चों को घर के अंदर रखें | कमरे का तापमान ठंडा और आरामदायक रखें|
अपने बच्चे को गर्मी से दूर रखने की कोशिश करें और बीमारियों से बचाएं| गर्मी में गर्दन और पीठ पर दाने दे सकते हैं| अगर आपका बच्चा घमौरियों से लड़ रहा है तो दिए गए कुछ घर के नुस्खें का उपयोग करें:
घरेलु नुस्खें का उपयोग करते समय हमेशा ध्यान रखना क्योंकि कुछ सामग्री छोटे बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं होती हैं| यह हैं कुछ टिप्स जो आप अपने बच्चे के लिए उपयोग कर सकती हैं| इन्हें ज़रूर करें और बाकी लोगों से भी इसके बारे में कहें|
0
Like
0
Saves
0
Shares
A